नरेंद्र गिरि के निधन पर शोक की लहर: PM मोदी ने कहा- नरेंद्र गिरि जी ने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ा, CM योगी व अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि NarendraGiri narendramodi myogiadityanath yadavakhilesh
नरेंद्र गिरि के निधन पर शोक की लहर: PM मोदी ने कहा- नरेंद्र गिरि जी ने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ा, CM योगी व अखिलेश ने दी श्रद्धांजलिप्रयागराज में भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का सोमवार यानी आज संदिग्ध हालात में निधन हो गया। महंत के निधन की खबर मिलते ही मठ पर बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। उधर, राजनीतिक दलों में भी शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि श्री नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और संत-महात्माओं ने इस दुखद घटना पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य नरेंद्र गिरी जी का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे व उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।स्तब्ध हूं, निशब्द हूं आहत हूं : केशव मौर्य उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि पूज्य महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज ने खुदकुशी की होगी। स्तब्ध हूं, निशब्द हूं आहत हूं। मैं बचपन से उन्हें जानता था, साहस की प्रतिमूर्ति थे। मैंने कल ही सुबह 19 सितंबर को आशीर्वाद प्राप्त किया था। उस समय वह बहुत सामान्य थे बहुत ही दुखद असहनीय समाचार है! पूज्य महाराज जी ने देश धर्म संस्कृति के लिए जो योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान से प्रार्थना है कि सभी भक्तों व शिष्यों को दुख सहने की शक्ति दें। भगवान पुण्यात्मा को चरणों में स्थान दें।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य संत महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज के देवलोक गमन की दुखद सूचना मिली। सनातन धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य स्वामीजी द्वारा समाज के कल्याण में दिए योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री नरेंद्र गिरी जी महाराज के देवलोक गमन की सूचना सुनकर मन स्तब्ध है। उनका निधन धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति.
.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी महंत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य महंत नरेन्द्र गिरी जी के ब्रह्मलीन होने के समाचार से स्तब्ध हूं। पूज्य महाराज जी का स्नेह व आशीर्वाद मुझे सदैव प्राप्त होता रहा। उनका जाना संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने की राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सराहना, बोले- छात्रों को होगा फायदाकर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि राज्य एनईपी-2020 के कार्यान्वयन पर चर्चा करने के लिए तैयार है। इसके लिए राज्य में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों पर निर्णय लेने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।
Read more »
प्रयागराज में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौतसोमवार को महंत नरेंद्र गिरी का निधन हो गया है. वो अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष थे. प्रयागराज के श्री मठ बाघंबरी गद्दी में हुआ निधन. किस वजह से नरेंद्र गिरी का निधन हुआ है ये स्पष्ट नहीं हुआ है. नरेंद्र गिरी का निधन संदेहास्पद है क्योंकि उनका शव लटकता मिला है. पुलिस इस मामले में तफ्तीश में जुटी है. नरेंद्र गिरी को बड़े सम्मान से देखा जाता था. तमाम जो अखाड़ा परिषद है उसमें सर्वोच्च जो भारतीय अखाड़ा परिषद है. उसके नरेंद्र गिरी अध्यक्ष थे. देखें वीडियो.
Read more »
आनंद गिरि बोले- महंत नरेंद्र गिरि की हत्या हुई, मैं दोषी तो सजा भुगतने को तैयारमहंत नरेंद्र गिरी के शिष्य आनंद गिरि ने आजतक से बातचीत में कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर मैं दोषी साबित होता हूं तो सजा भुगतने के लिए तैयार हूं.
Read more »
