नरवाई जलाने पर नहीं मिलेगी 6 हजार किसान सम्मान निधि: सीएम बोले- MSP पर फसल भी नहीं बेच सकेंगे; एक मई से फैस...

Madhya Pradesh Stubble Burning News

नरवाई जलाने पर नहीं मिलेगी 6 हजार किसान सम्मान निधि: सीएम बोले- MSP पर फसल भी नहीं बेच सकेंगे; एक मई से फैस...
Kisan MSPCM Kisan Samman NidhiMohan Yadav
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

Madhya Pradesh Stubble Burning Update; मध्यप्रदेश में अब नरवाई जलाने वाले किसान एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर फसल नहीं बेच पाएंगे। ऐसे किसानों को मप्र सरकार की ओर से सालाना मिलने वाले सीएम किसान सम्मान

मध्यप्रदेश में अब नरवाई जलाने वाले किसान एमएसपी पर फसल नहीं बेच पाएंगे। ऐसे किसानों को मप्र सरकार की ओर से सालाना मिलने वाले सीएम किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपए भी नहीं मिलेंगे।सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला लिया। यह फैसला एक मई से लागू होगा।सीएम डॉ.

यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि आधारित राज्य है। फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाने के मामलों में बढ़ोतरी होने से वायु प्रदूषण सहित कई प्रकार से पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा है। खेत में आग लगाने से जमीन में उपलब्ध पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और जमीन की उर्वरक क्षमता में भी गिरावट आती है। इसके लिए राज्य सरकार पहले ही नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगा चुकी है। पर्यावरण, मृदा संरक्षण और जमीन की उत्पादकता बनाए रखने के मद्देनजर राज्य सरकार अब यह निर्णय ले रही है, जो एक मई से लागू होगा। बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, सीएस अनुराग जैन, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और एसीएस टू सीएमओ डॉ राजेश राजौरा शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी जमीनों, कुएं-बावड़ी, तालाबों और गांवों में सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण हटाने के लिए सख्ती से विशेष अभियान चलाएं। जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी जल संग्रहण स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राजस्व अधिकारी अपनी भूमिका अदा करें। सीएम ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सभी अमृत सरोवर, तालाब, बांध, नहर एवं अन्य जल संरचनाओं को राजस्व रिकॉर्ड में जरूर दर्ज किया जाए और अभियान में नहर, कुएं और बावड़ी जैसी जल संरचनाओं को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाए।नामांतरण बंटवारे के कामों को समय सीमा में निपटाएं सीएम ने अधिकारियों को नामांतरण और बंटवारा जैसे राजस्व से जुड़े कामों का तय समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने और केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन के प्रकरण प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। सीएम कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण करें। नामांतरण, बंटवारा आदि मामलों का निराकरण समय सीमा में लगातार होता रहे, यह भी सुनिश्चित किया जाए।सीएम ने कहा कि राजस्व सहित सभी विभाग डिजिटलाइजेशन की दिशा में अग्रसर हैं। मध्यप्रदेश की साइबर तहसील परियोजना इसी दिशा में किया गया एक नवाचार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने"प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार" देकर इसकी सराहना की है। सीएम ने बताया कि साइबर तहसील के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। किसानों सहित सभी नागरिकों के जीवन में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। साइबर तहसील 1.0 में अब तक 156700 से अधिक और साइबर तहसील 2.0 में 119000 हजार से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। साइबर तहसील 3.0 में भी 26 जनवरी 2025 तक नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, नक्शा, तरमीम और सीमांकन के 7 लाख प्रकरण दर्ज हुए हैं। पहले 2 चरणों में 80 लाख से अधिक लंबित प्रकरणों का निपटारा किया गया है। सीएम ने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, नक्शा संशोधन जैसे राजस्व संबंधी कामों की पेंडेंसी जल्द खत्म की जाए।MP के 6 जिलों में बारिश, 19 जिलों में अलर्टयूपी में पारा 44 डिग्री पार, अभी और बढ़ेगासीकर में हीट वेव अलर्ट: तापमान 46 डिग्री तक पहुंचेगाहिमाचल के 8 जिलों में बारिश के आसारराजस्थान के 15 जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Kisan MSP CM Kisan Samman Nidhi Mohan Yadav

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- बिना आपराधिक मामलों के आप मुखिया भी नहीं बन सकतेबिहार पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- बिना आपराधिक मामलों के आप मुखिया भी नहीं बन सकतेसुप्रीम कोर्ट ने एक अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अगर आप पर आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं तो आप बिहार में मुखिया भी नहीं बन सकते हैं.
Read more »

एक्टर नहीं किसान होते सलमान खान, नेपोटिज्म पर बोले- दुनिया में कोई भी...एक्टर नहीं किसान होते सलमान खान, नेपोटिज्म पर बोले- दुनिया में कोई भी...सलमान खान आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' के प्रमोशन्स में बिजी चल रहे हैं. हाल ही में मुंबई के एक होटल में सलमान मीडिया से रूबरू हुए.
Read more »

एक मई से नहीं लागू होगा सैटेलाइट आधारित टोलिंग सिस्टम, केंद्र ने जारी किया स्पष्टीकरणएक मई से नहीं लागू होगा सैटेलाइट आधारित टोलिंग सिस्टम, केंद्र ने जारी किया स्पष्टीकरणएक मई से नहीं लागू होगा सैटेलाइट आधारित टोलिंग सिस्टम, केंद्र ने जारी किया स्पष्टीकरण
Read more »

‘हमारे आदर्श कभी भी इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नहीं रहे’, शिवाजी महाराज की धरती पर बोले राजनाथ सिंह‘हमारे आदर्श कभी भी इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नहीं रहे’, शिवाजी महाराज की धरती पर बोले राजनाथ सिंहRajnath Singh talks on Islam and Musalman expressed on Shivaji Maharaj ‘हमारे आदर्श कभी भी इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नहीं रहे’, शिवाजी महाराज की धरती पर बोले राजनाथ सिंह राज्य | महाराष्ट्र
Read more »

'मुझे जान की धमकी मिली, सलमान ने फोन नहीं किया''मुझे जान की धमकी मिली, सलमान ने फोन नहीं किया'कुनिका सदानंद ने बताया था कि एक बार उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थीं, पर सलमान ने उन्हें फोन नहीं किया। उनकी बात भी नहीं होती।
Read more »

सब जानते हैं, फिर भी करते हैं लापरवाही, इन 5 आदतों से जमीन से आसमान पर पहुंच जाता है कोलेस्ट्रॉलसब जानते हैं, फिर भी करते हैं लापरवाही, इन 5 आदतों से जमीन से आसमान पर पहुंच जाता है कोलेस्ट्रॉलबैड कोलेस्ट्रॉल को अगर सेहत का दुश्मन कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा, कई लोग इस बात से वाकिफ भी हैं, फिर भी अपनी बुरी आदतों पर लगाम नहीं लगा पाते.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:24:25