नए साल पर अगर आप 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और बजट कम है, तो फ्लिपकार्ट और अमेजन पर मिल रही डील आपके लिए परफेक्ट हैं। Samsung Galaxy M35 5G पर अमेजन पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसकी कीमत अब सिर्फ 14,999 रुपये है। इसे 727 रुपये की मंथली EMI पर भी खरीदा जा सकता है। पुराना फोन आदान-प्रदान करने पर आपको 14,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। न्यू ईयर के मौके पर अगर आप नया 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और बजट भी कम है। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर कई ऐसी डील मौजूद हैं, जिनमें खरीदारी करके आप अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं। हम Samsung Galaxy M35 5G पर मिल रही डील के बारे में यहां बताने वाले हैं। इस फोन को आप ऑफर ्स के साथ अमेजन से खरीद सकते हैं। M सीरीज में आने वाले फोन में कीमत के लिहाज से शानदार स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। आइए जानते हैं इस फोन पर मिल रही डील की पूरी डिटेल। मिल रही है तगड़ी छूट इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया सैमसंग गैलेक्सी M35 5G काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये थी, जिसे अब सिर्फ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह अमेजन पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है। इस पर EMI ऑप्शन भी मिल रहा है। ग्राहक इसे 727 रुपये की मंथली EMI पर खरीद सकते हैं। वहीं आपके पास अगर कोई पुराना फोन है और कंडीशन ठीक-ठाक है तो 14,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। अगर एक्सचेंल वैल्यू मिल जाए तो फोन की प्रभावी कीमत काफी कम रह जाएगी। Galaxy M35 स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी M35 5G में सैमसंग Exynos 1380 प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिए लगा हुआ है। 5nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड चिपसेट को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 120 हर्टज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.
62 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस लेवल के साथ काम करती है। बैटरी और चार्जिंग इसमें पावर के लिए 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसे सिंगल चार्जिंग में पूरे दिन आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 पर रन करता है। कैमरा सेटअप कैमरा के लिहाज से देखें तो इसमें रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी M35 5G सैमसंग वॉलेट ऐप के जरिये टैप-एंड-पे का समर्थन करता है, जिससे यूजर्स सीधे अपने स्मार्टफोन से कॉन्टेक्टलैस पेमेंट कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- AI और इनोवेशन के नाम रहा 2024, इंसानी दिमाग में चिप लगाने से लेकर एआई हॉस्पिटल तक; क्या-क्या हुआ इस साल
5G स्मार्टफोन डील ऑफर Samsung Galaxy M35 5G अमेजन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रियलमी 14x 5G लॉन्च, 14,999 रुपये की कीमत सेरियलमी ने भारत में रियलमी 14x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो यह बताता है कि यह धूल और पानी प्रतिरोध प्रदान करता है।
Read more »
Serveware, Storage Containers पर Flipkart ने कर दिया दिल खुश, दे रहा है 81% तक हैवी डिस्काउंटप्रीमियम कुकवेयर ब्रांड पर Flipkart लेकर आया है बंपर छूट. इस डील में सर्ववेयर, स्टोरेज कंटेनर पर मजेदार डील दी जा रही है.
Read more »
आधे दाम पर मिल रहा Galaxy S23 Ultra 5G, कमाल का है इसका AI फीचरSamsung के जोरदार AI फीचर वाले Galaxy S23 Ultra 5G को आप 51 फीसदी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है.
Read more »
Samsung Galaxy S24 Ultra पर फेस्टिव सीजन में मिल रहे हैं शानदार ऑफरSamsung Galaxy S24 Ultra खरीदने का मौका है फेस्टिव सीजन में कई ऑफर उपलब्ध हैं।
Read more »
Vivo Y29 5G लॉन्च: भारत में अफोर्डेबल 5G फोनVivo ने भारत में अपना नया 5G फोन Vivo Y29 5G लॉन्च किया है. यह फोन अफोर्डेबल सेगमेंट में आता है.
Read more »
Lava Yuva 2 5G: 9,499 रुपये में लॉन्च हुआ नया बजट स्मार्टफोनLava ने Yuva 2 5G को लॉन्च किया है, जो 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इस फोन में 6.67-इंच का HD+ डिस्प्ले, 50MP का मेन कैमरा, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज है।
Read more »
