LokSabhaElections2019 विपरीत परिस्थितियों में सरकार बनाने के मकसद से क्षेत्रीय दलों को साधने की कवायद भी जोर पकड़ रही है. | ashu3page
लोकसभा चुनाव 2019 अपने मुकाम तक पहुंच गया है. 19 मई को आखिरी चरण का मतदान होने के बाद 23 मई को चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे और यह तय हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किस दल या गठबंधन की बनने जा रही है.
लेकिन नतीजों से पहले ही हर मुमकिन समीकरण के लिहाज से तैयारी भी होती दिख रही है. विपरीत परिस्थितियों में सरकार बनाने के मकसद से क्षेत्रीय दलों को साधने की कवायद भी जोर पकड़ रही है. इस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता के.सी त्यागी ने महत्वपूर्ण बयान दिया है. आजतक के खास बातचीत में के.सी त्यागी ने बीजू जनता दल के नवीन पटनायक और वाईएसआर कांग्रेस के जगन मोहन रेड्डी से अपने साथ आने का आह्वान किया है.पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायकके.सी त्यागी का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये दोनों क्षेत्रीय दल ऐसे हैं, जो विपक्षी गठबंधन के साथ कहीं भी खड़े नजर नहीं आए हैं. कर्नाटक में कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण से लेकर कोलकाता में ममता बनर्जी के मंच पर लगभग सभी बीजेपी और गैर-एनडीए दलों के नेता पहुंचे, लेकिन कहीं भी नवीन पटनायक और जगन मोहन रेड्डी न तो खुद नजर आए और न ही अपने किसी प्रतिनिधि को महागठबंधन की पिक्चर का हिस्सा बनने के लिए भेजा. यही वजह है कि चुनाव के बाद ये दोनों दल किस तरफ जाएंगे इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है. चूंकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन से इन दोनों दलों ने दूरी बना रखी है, ऐसे में इनके एनडीए कुनबे में शामिल होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. हाल ही में ओडिशा में आए फानी तूफान की तबाही का जायजा लेने जब पीएम नरेंद्र मोदी खुद वहां पहुंचे तो इन चर्चाओं को और बल मिला. वहीं, दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के धुर विरोधी टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस के साथ विपक्षी एकजुटता के प्रयास में लगे हुए हैं. ऐसे में आंध्र प्रदेश का एक दल पहले से ही कांग्रेस के खेमे में है. लिहाजा, एक मियान में दो तलवार कैसे रह पाएंगे, इसे लेकर भी सवाल है. हालांकि, जगन मोहन रेड्डी कहते रहे हैं कि उनकी कांग्रेस से दुश्मनी नहीं है और जो सरकार आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देगा, वह उसके साथ जाएंगे.इन तमाम अटकलों पर चर्चाओं के बीच अब के.सी त्यागी ने विशेष राज्य का पासा भी फेंकते हुए नवीन पटनायक व जगन मोहन रेड्डी को साथ आने का निमंत्रण दे दिया है. के.सी त्यागी ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने की हमारी पुरानी मांग है. साथ ही नवीन पटनायक ने आपदा के बाद ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की है जिसका हम समर्थन करते हैं और वह मांग पूरी होनी चाहिए. इसके अलावा के.सी त्यागी ने कहा कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट ने पास किया था और हम मानते हैं कि आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की जगन मोहन रेड्डी की मांग पूरी होनी चाहिए. यानी विशेष राज्य के दर्जे का तीर छोड़कर के.सी त्यागी ने बीजेडी व वाईएसआर के साथ मिलकर नई बाजी खेलने का दांव जरूर चल दिया है. हालांकि, उनका निशाना कितना सटीक लगता है, ये 23 मई को चुनाव नतीजों के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पटनायक की अपील, JEE के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में मिले 10 दिन की मोहलतओडिशा अभी फानी चक्रवात की तबाही से जूझ रहा है. बिजली और मोबाइल सेवाओं के साथ साथ इंटरनेट सुविधा भी चरमरा गई है. इसका असर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने पर भी देखा जा रहा है.
Read more »
शॉर्ट सर्किट से स्कूल की बस में भरा धुआं, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टलासेक्टर-126 स्थित मयूर स्कूल की बस बुधवार को छुट्टी होने के बाद स्कूल से बच्चों को लेकर जा रही थी. तभी सेक्टर 71 में ये हादसा हुआ. बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं.
Read more »
वोट का सवाल है: कितने सक्रिय हैं MP में मामा शिवराज सिंह? Vote Ka Sawal hai with Mama Shivraj Singh Chouhan - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोट का सवाल है में आज श्वेता सिंह के साथ हैं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान. मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को यहां की जनता मामा बुलाती है. मामा ने मध्यप्रदेश में 2005 से 2018 तक मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा की. राज्य की जनता ने इस बार शिवराज की जगह कमलनाथ का हाथ थामा है. शिवराज ने कहा कि वह भले ही अब सीएम न रहे हों लेकिन अभी भी मध्यप्रदेश में पहले से ज्यादा सक्रिय हैं. मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में शिकस्त पर मामा ने कहा कि वह अटल जी के मार्ग पर चलने वाले हैं, उन्होंने हार स्वीकार की है मगर हार नहीं मानी है. इतना ही नहीं शिवराज ने कहा कि सत्ता में न होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
प्रियंका ने की ट्यूमर से पीड़ित बच्ची की मदद, निजी विमान से भेजा एम्सकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्यूमर से जूझ रही एक बच्ची की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं. उन्होंने बच्ची की गंभीर हालत होने पर उसे तुरंत एक निजी विमान के जरिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित कमला नेहरू अस्पताल से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराने भेजा.
Read more »
खेसारी लाल यादव हैं लालू परिवार से खफा, बोले- तेजस्वी ने मेरे साथ हमेशा गलत किया– News18 हिंदीखेसारी लाल यादव ने इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर जमकर हमला किया. खेसारी लाल यादव ने कहा कि लालू परिवार ने उनके साथ हमेशा से गलत व्यवहार किया है.
Read more »
खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
पांच साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर मारकर निर्ममता से की हत्यासेक्टर-14 पंचकूला स्थित लिटल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल के साथ जंगल एरिया में हुआ रेप आसपास के लोगों ने शव देखा और पुलिस को दी जानकारी आरोपी लखपत मृतक बच्ची के साथ करता था काम, गिरफतार | Five year old raped and brutually murdered by father\'s colleague in Panchkula.
Read more »
लोकसभा चुनाव परिणामों से पहले केसीआर तीसरे मोर्चे की कवायद में, स्टालिन से की मुलाकात23 मई को नतीजे ईवीएम से बाहर निकलेंगे, लेकिन देश की राजनीति में उससे पहले ही नेताओं ने संभावनाओं को टटोलने के लिए इधर उधर दौड़ शुरू कर दी है. एनडीए और यूपीए के अलावा तीसरे मोर्चे की संभावनाओं पर विचार शुरू हो गया है. इस दिशा में तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव अगुवा बनकर उभरे हैं. सोमवार को वह इसी सिलसिले में चेन्नई पहुंचे. यहां उन्होंने डीएमके प्रमुख स्टालिन से मुलाकात की.
Read more »
नवीन पटनायक ने की मोदी सरकार की तारीफ, क्या है इसके सियासी मायने?ओडिशा के मुख्यमंत्री (Naveen_Odisha ) नवीन पटनायक ने चक्रवात ‘फानी’ से निपटने में मदद के लिए केन्द्र की बीजेपी नीत एनडीए सरकार की तारीफ की है
Read more »
