नए नियमों से आम आदमी की जेब पर असर, ATM और बैंकिंग से जुड़े नियम बदल गए

वित्त News

नए नियमों से आम आदमी की जेब पर असर, ATM और बैंकिंग से जुड़े नियम बदल गए
Atm शुल्कUPI नियममिनिमम बैलेंस
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

फरवरी 2025 से ATM से नकदी निकालने के शुल्क में बढ़ोतरी हुई है, UPI ट्रांजेक्‍शन के नियमों में भी बदलाव हुआ है और मिनिमम बैलेंस की सीमा भी बढ़ गई है.

नई दिल्ली. नया महीना यानी फरवरी शुरु हो चुका है. आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी. बजट पेश होने से पहले पहले आम जनता के लिए जरूरी बैंकिंग और डिजिटल भुगतान से जुड़े कुछ नियम भी बदल गए हैं.

ये बदलाव सीधे तौर पर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे. आइए जानते हैं कौन-कौन से नियम आज से बदल गए हैं. 1 फरवरी 2025 से ATM से नकदी निकालने के शुल्क में बढ़ोतरी हो गई है. नए नियमों के तहत अब हर महीने केवल 3 बार मुफ्त में ATM से पैसे निकाले जा सकेंगे. इसके बाद हर अतिरिक्त लेनदेन पर 25 रुपये का शुल्क लगेगा, जो पहले 20 रुपये था. अगर आप अपने बैंक के बजाय किसी दूसरे बैंक के ATM से नकदी निकालते हैं, तो इसके लिए 30 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा. इसके अलावा, एक दिन में अधिकतम 50,000 रुपये तक ही नकदी निकाली जा सकेगी. ये भी पढ़ें- Budget 2025 Live Updates: क्या सस्ते घर की पूरी होगी चाहत, मिडिल क्लास को मिलेगी राहत? निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी अपना 8वां बजट घट गए एलपीजी सिलेंडर के दाम ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी, 2025 से 19 किलोग्राम सिलेंडर में एलपीजी की कीमतों में 4 रुपये से 7 रुपये की कटौती की है. खास बात है कि यह लगातार दूसरा महीना है जब एलपीजी की कीमतें कम हुई हैं. ओएमसी हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं. घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है. UPI ट्रांजेक्‍शन के नियमों में भी बदलाव नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने UPI लेन-देन से जुड़े नियमों में भी संशोधन किया है. 1 फरवरी से स्पेशल कैरेक्टर्स से बनी UPI IDs को स्वीकार नहीं किया जाएगा. अब UPI यूजर्स को केवल अल्फ़ान्यूमेरिक कैरेक्टर्स का इस्‍तेमाल करते हुए अपनी ID बनानी होगी. यह बदलाव डिजिटल भुगतान की सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है. मिनिमम बैलेंस में बदलाव 1 फरवरी से मिनिमम बैलेंस की सीमा में बदलाव हो जाएगा. अब खाताधारकों को अपनी सेविंग अकाउंट में अधिक न्यूनतम राशि रखनी होगी. भारतीय स्टेट बैंक में खाताधारकों को कम से कम 3000 रुपये की बजाय अब 5000 रुपये रखने होंगे. पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए भी मिनिमम बैलेंस को 1000 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये किया जाएगा. वहीं, केनरा बैंक में मिनिमम बैलेंस सीमा 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये होगी. मारुति की कारें हुईं महंगी देश की बड़ी ऑटो मैन्यूफैक्चरर कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने कस्टमर्स को बड़ा झटका दे दिया है. Maruti Suzuki के अलग-अलग मॉडल की कीमत 1 फरवरी, 2025 से बढ़ा दी है. मारुति की गाड़ियां 32,500 रुपये तक महंगी हो गई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Atm शुल्क UPI नियम मिनिमम बैलेंस एलपीजी कीमतें मारुति कीमतें

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कांग्रेस ने कालकाजी से अलका लांबा को टिकट दिया, आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगीकांग्रेस ने कालकाजी से अलका लांबा को टिकट दिया, आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगीदिल्ली कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अलका लांबा को टिकट दिया है। इस सीट से दिल्ली की सीएम और आम आदमी पार्टी की कद्दावर नेता आतिशी चुनाव लड़ रही हैं।
Read more »

बिहार के नये जमीन रजिस्ट्री नियमों से बेरोजगारी का संकटबिहार के नये जमीन रजिस्ट्री नियमों से बेरोजगारी का संकटबिहार सरकार ने जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए नए नियम लागू किए हैं। लेकिन नए नियमों से स्टांप विक्रेता और लेखपाल बेरोजगार हो रहे हैं।
Read more »

GST पर पुरानी कारों की बिक्री: नया नियम, लागू क्षेत्र और आम आदमी पर असरGST पर पुरानी कारों की बिक्री: नया नियम, लागू क्षेत्र और आम आदमी पर असरGST काउंसिल ने पुरानी कारों की बिक्री पर लागू GST को 12% से 18% तक बढ़ा दिया है. यह नया नियम केवल GST रजिस्टर्ड कारोबारियों पर लागू होगा और उन कारोबारियों को लागू होगा जो पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करते हैं.
Read more »

BJP गुंडों के किरदार में AAP नेताओं को दिखाता हैBJP गुंडों के किरदार में AAP नेताओं को दिखाता हैदिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा में पोस्टर वॉर चल रहा है।
Read more »

राष्ट्रीय राजनीति में तनावराष्ट्रीय राजनीति में तनावभाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी से राजनीतिक पारा चढ़ गया है। उनके बयान पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।
Read more »

1 फरवरी से बदल रहे बैंकिंग के ये नियम, हर जेब पर पड़ेगा असर!1 फरवरी से बदल रहे बैंकिंग के ये नियम, हर जेब पर पड़ेगा असर!IDFC फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड के नए नियम और शर्तें, UPI ID ब्लॉकिंग, कोटक महिंद्रा बैंक बचत खाता सेवा शुल्क में बदलाव होने वाले हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:31:51