नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है। हादसा प्लेटफॉर्म संख्या 13, 14, 15 और 16 पर पड़ा जहां हजारों यात्री महाकुंभ जाने के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भयावह भगदड़ में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह घटना रात करीब 10 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 13,14, 15 और 16 पर हुई। जिस समय भगदड़ मची उस दौरान हजारों की संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर यात्री महाकुंभ जाने के लिए प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने यहां आए थे। जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान कुली बलराम भी इन प्लेटफ़ॉर्म पर
मौजूद थे। बलराम ने बताया कि भगदड़ मचने के बाद प्लेटफ़ॉर्म पर खड़े लोग एक दूसरे पर चढ़कर भागने लगे। इस दौरान कई महिलाएं और बच्चे इस भीड़ के बीच फंस गए और कई तो गिर भी गए। भीड़ ज्यादा होने की वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। लोग नीचे गिरे लोगों को कुचलकर आगे बढ़ रहे थे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में अब तक क्या हुआ... नई दिल्ली के प्लेटफॉर्म नंबर 16, 15 और 14 पर शनिवार रात हुए हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार की शाम से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हर घंटे 1,500 सामान्य टिकट बेचे जा रहे थे, जिसके कारण स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई और स्थिति बेकाबू हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर 14 और प्लेटफॉर्म नंबर 16 के पास एस्केलेटर के पास भगदड़ मची थी, ऐसे हालात क्यों बने? इसकी जांच हो रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे की जांच करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एकाएक इतनी भीड़ आ गई कि उसे नियंत्रित करना नामुमकिन हो गया। बलराम ने बताया कि हमें लगा कि अगर भीड़ में दबे लोगों को नहीं निकाला गया तो ज्यादा लोगों को मौत हो जाएगी। हमने भीड़ में फंसे और दबे लोगों को निकालने की कोशिश भी की और कई लोगों को बाहर भी निकाला। मैंने खुद कई लाशों को गाड़ी पर लोड किया है, रात में स्थिति ऐसी थी कि मैं वो सोचकर खाना तक नहीं खा पा रहा हूं। बलराम ने बताया कि घटना रात पौने दस बजे तक की घटना है। भीड़ भयंकर थी। महाकुंभ की वजह से इतनी भीड़ थी। स्पेशल ट्रेन का अनाउंसमेंट हुआ था। कहा गया था कि 14 नंबर प्लेटफॉर्म पर स्पेशल ट्रेन लगाई जा रही है। लेकिन काफी बड़ी संख्या में यात्री 13 नंबर प्लेटफॉर्म पर ही थे। अनाउंसमेंट होने के बाद यात्री यहां से वहां भागने लगे। इसी दौरान ये हादसा हुआ है।
NEW DELHI RAILWAY STATIONS TRAGEDY CROWD MHOWRAM DEATH INJURY INVESTIGATION
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 15 की मौतनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई है।
Read more »
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौतप्रयागराज जाने वालों की भीड़ के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर शाम को भगदड़ मच गई जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
Read more »
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 की मौत, कई घायलशनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक भयावह हादसे में, अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 16, 15 और 14 पर हुई, जहाँ भीड़ काफी अधिक थी।
Read more »
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: 18 लोगों की मौत, कई घायलशनिवार रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भयावह एक भगदड़ मच गई, जिसमे 18 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए. हादसे के बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त की. सरकार ने पीड़ितों के लिए मुआवजा की घोषणा की है.
Read more »
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 लोगों की मौतप्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इससे 18 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए।
Read more »
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: 18 लोगों की मौत, कई घायलनई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हैं. घटना की जांच की जा रही है और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की गई है.
Read more »
