धर्मेंद्र की ये थीं पहली मोहब्बत, शायराना अंदाज में किया था हीमैन ने प्यार का इजहार

Dharmendra News

धर्मेंद्र की ये थीं पहली मोहब्बत, शायराना अंदाज में किया था हीमैन ने प्यार का इजहार
Dharmendra First LoveDharmendra PyarDharmendra Pehla Pyaar
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 63%

हेमा मालिनी नहीं बल्कि पाकिस्तान से थीं धरम पाजी की पहली मोहब्बत

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी किसी रोमांटिक एक्टर का जिक्र होता है, तो इसमें एक्टर धर्मेंद्र पाजी का नाम जरूर आता है, जो 88 साल की उम्र में भी रोमांस करते नजर आए थे. कुछ समय पहले फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र शबाना आजमी के साथ दिलकश अंदाज में रोमांस करते दिखे थे, लेकिन क्या आप जानते हैं धर्मेंद्र पाजी की पहली लव स्टोरी कैसी थी और उससे बिछड़ने के बाद धर्मेंद्र का क्या हाल हुआ था? आइए हम आपको दिखाते हैं धर्मेंद्र का ऐसा थ्रोबैक वीडियो जिसमें वो अपनी पहली मोहब्बत के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर dharam_hema_ नाम से बने फैन पेज पर धर्मेंद्र का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में वो सलमान खान और बॉबी देओल के सामने एक कविता बोलते हुए नजर आ रहे हैं और इस कविता में वो अपने पहले प्यार का जिक्र कर रहे हैं. बड़े ही शायराना अंदाज में धर्मेंद्र ने बताया कि जब वो स्कूल में थे और एक लड़की से चोरी छुपी मोहब्बत करते थे. इस कविता में धर्मेंद्र ने उस लड़की के नाम का जिक्र भी किया और बताया कि वो लड़की आठवीं क्लास में थी और वो छठवीं क्लास में थे. वो स्कूल टीचर की बेटी थी, जिसका नाम था हामीदा. कविता के जरिए धर्मेंद्र ने अपनी पहले इश्क के बारे में बताया और ये भी बताया कि भारत-पाक पार्टीशन के बाद दोनों अलग हो गए, लेकिन आज भी हामीदा उन्हें याद है. वायरल हो रहा धर्मेंद्र पाजी का वीडियो बॉबी देओल और सलमान खान को अपनी लव स्टोरी बताते हुए धर्मेंद्र पाजी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा बचपन की मोहब्बत को दिल से ना जुदा करना, जब याद उसकी आए मिलने की दुआ करना. इसी तरह से कई यूजर्स धर्मेंद्र पाजी की पहली लव स्टोरी और उनकी कविता की खूब तारीफ कर रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात की जाए तो धर्मेंद्र फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे और अब वह हाउसफुल 5 और अपने-2 में नजर आने वाले हैं. Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comBade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई DharmendraHema malinidharmendra first lovedharmendra pyardharmendra pehla pyaarटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Dharmendra First Love Dharmendra Pyar Dharmendra Pehla Pyaar Dharmendra Childhood Love Dharmendra Ke Bachpan Ka Pyar Dharmendra Wife Dharmendra Age Dharmendra Young Dharmendra Poetry Dharmendra Family Dharmendra Son Dharmendra Salman Khan

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सायरा नहीं इस एक्ट्रेस को अपनी दुल्हन बनाना चाहते थे दिलीप कुमार, इस वजह से अधूरा रह गया पहला प्यारसायरा नहीं इस एक्ट्रेस को अपनी दुल्हन बनाना चाहते थे दिलीप कुमार, इस वजह से अधूरा रह गया पहला प्यारदिलीप कुमार का पहला प्यार थीं ये एक्ट्रेस
Read more »

पहाड़ से गिरकर तनीषा मुखर्जी का ब्रेन हो गया था डैमेज, एक्ट्रेस ने सुनाया डेब्यू फिल्म के शूट का डरावना किस्सापहाड़ से गिरकर तनीषा मुखर्जी का ब्रेन हो गया था डैमेज, एक्ट्रेस ने सुनाया डेब्यू फिल्म के शूट का डरावना किस्साअभिनेत्री टनीशा मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान पहाड़ से गिरने के कारण दिमाग में गहरी चोट और सूजन की स्थिति का सामना किया था।
Read more »

MCA छात्रा नेहा ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव तो फैयाज ने चाकू से गोदा, कॉलेज कैंपस में दिया वारदात को अंजामपुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि फैयाज बीते कई महीनों से नेहा का पीछा कर रहा था। वह उससे प्यार का इजहार करता था।
Read more »

मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को फिल्मी अंदाज में किया था शादी के लिए प्रपोज!मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को फिल्मी अंदाज में किया था शादी के लिए प्रपोज!मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को फिल्मी अंदाज में किया था शादी के लिए प्रपोज!
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:29:58