दिल्ली सरकार ने फीस बढ़ोतरी के मामले में 600 स्कूलों की ऑडिट रिपोर्ट ली और 10 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया. अभिभावकों ने शिक्षा निदेशालय के सामने प्रदर्शन किया.
नई दिल्ली. दिल्ली में स्कूलों द्वारा की गई फीस बढ़ोतरी के मामले में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत 600 स्कूलों की ऑडिट रिपोर्ट ली गई और 10 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. फीस बढ़ाने के खिलाफ आज ही अभिभावकों ने शिक्षा निदेशालय के सामने प्रदर्शन किया था.
दिल्ली शिक्षा निदेशालय कार्यालय के बाहर कई अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन कर स्कूलों द्वारा कथित रूप से बढ़ाई गई फीस को तुरंत वापस लेने तथा मामले में अधिकारियों के हस्तक्षेप की मांग की. दिल्ली में निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों के ‘लगातार और बहुत ज्यादा’ फीस बढ़ाने के खिलाफ माता-पिता और अभिभावक लंबे समय से शिकायतें कर रहे हैं. उन्होंने स्कूलों पर दबाव डालने का भी आरोप लगाया है. जिसमें बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र देने से इनकार करना और अनधिकृत शुल्क का भुगतान न करने पर विद्यार्थियों के नाम काटने की धमकी देना शामिल है. ‘लूट मचाना बंद करो’ और ‘स्कूलों की मनमानी बंद करो, हमारी फीस कम करो’ जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर आए अभिभावकों ने दावा किया कि फीस वृद्धि बिना किसी पूर्व सूचना या आधिकारिक मंजूरी के लागू की जा रही है. उन्होंने स्कूलों पर शिक्षा का व्यवसायीकरण करने तथा परिवारों की वित्तीय स्थिति की अनदेखी करने का आरोप लगाया. Exclusive: क्या वक्फ कानून का विरोध पूरे देश में फैलने का डर? रिजिजू से जब पूछा गया ये सवाल तो उन्होंने ममता को लपेट दिया एक अभिभावक अजीत सिंह ने ‘मीडिया’ को बताया, ‘मेरी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है. उसके स्कूल ने बिना किसी नोटिस या मंजूरी के फीस बढ़ा दी. जब हम प्रिंसिपल से मिलने की कोशिश करते हैं, तो हमें या तो लौटा दिया जाता है या हफ्तों तक इंतजार कराया जाता है. और जब हम आखिरकार उनसे मिलते हैं, तो वे कहते हैं- अगर आप भुगतान नहीं कर सकते, तो अपने बच्चे को स्कूल से निकालें.’
दिल्ली स्कूल फीस वृद्धि Delhi Government Action दिल्ली सरकार की कार्रवाई School Audit Report स्कूल ऑडिट रिपोर्ट Fee Hike Protest फीस वृद्धि प्रदर्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केंद्र सरकार ने ग्रोक चैटबॉट के अपशब्दों पर एक्स से मांगा जवाबकेंद्र सरकार ने ग्रोक चैटबॉट के अपशब्दों पर एक्स से मांगा जवाब
Read more »
'कागजों पर नहीं हकीकत में विकास होगा', दिल्ली के बजट पर CM रेखा गुप्ता का दावादिल्ली के नए बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं. सीएम ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब कागजों पर नहीं, हकीकत में विकास होगा. बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना, विधायक निधि में वृद्धि, और 100 अटल कैंटीन खोलने का प्रस्ताव शामिल है. सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया गया है. देखें.
Read more »
प्राइवेट स्कूलों पर दिल्ली सरकार की सख्ती, जारी किया हेल्पलाइन नंबरDelhi Breaking News: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला | CM Rekha Gupta
Read more »
आवारा मवेशियों को रोटी दे रहे शख्‍स को देख दिल्‍ली की CM ने रोका काफिला, जानिए क्‍या दी नसीहतमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अपना काफिला उस वक्त रोक दिया जब एक व्यक्ति ने अपनी कार से गाय को खाना खिलाने के उद्देश्य से सड़क पर रोटी फेंकी.
Read more »
आतिशी का आरोप- दिल्ली सीएम के पति चला रहे सरकार: पूछा- क्या रेखा काम नहीं संभाल सकतीं; BJP बोली- पत्नी का स...Delhi Political Controversy; दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने हाल ही में मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता पर आरोप लगाया कि उनके पति सरकार चला रहे हैं।
Read more »
Delhi School Fee Hike: कोविड के बाद स्कूलों में हुई सबसे ज्यादा फीस बढ़ोतरी, अभिभावकों पर बढ़ रहा बोझदिल्ली के निजी स्कूलों में लगातार बढ़ती फीस को लेकर अभिभावकों और शिक्षक संगठनों ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि कोविड के बाद से स्कूलों ने मनमाने ढंग से फीस बढ़ाई है जिससे अभिभावकों पर भारी बोझ पड़ रहा है। दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन ने सरकार से स्कूलों पर नकेल कसने के लिए नए नियम बनाने की मांग की...
Read more »
