हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने इस दौरान कहा कि यह वही हिसार है, जहां की मिट्टी ने हमेशा देश के लिए कुर्बानी दी है। यहां की राखी गढ़ी हमें हमारी प्राचीन सभ्यता की गौरव गाथा सुनाती है। आपके आशीर्वाद से अब हमारे खेतों में केवल फसलें ही नहीं, उम्मीदें भी लहराती...
हिसार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हरियाणा के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई । उन्होंने हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई, जिससे दोनों शहरों के बीच हवाई संपर्क शुरू हो गया है। इसके साथ ही, मोदी जी ने एयरपोर्ट टर्मिनल का शिलान्यास भी किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रउन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया। दलितों को वोट बैंक बनाया और एससी-एसटी-ओबीसी को सेंकेंड क्लास सिटिजन बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक का वायरस फैलाया।हिसार से मेरी कितनी ही यादें जुड़ी हुईहिसार में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हिसार से मेरी कितनी ही यादें जुड़ी हुई है। जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी तब यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक मिलकर काम किया था। इन सभी साथियों के परिश्रम ने भाजपा की नींव को हरियाणा में मजबूत किया है। आज मुझे गर्व होता है कि भाजपा विकसित हरियाणा विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि बहुत जल्द यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है। यह शुरुआत हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। हरियाणा के लोगों को इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई देता हूं।हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगाउन्होंने कहा कि मेरा आपसे वादा रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा। पीएम ने बताया कि बीते दस सालों में करोड़ों भारतीयों ने जीवन में पहली बार हवाई सफर किया है। हमने वहां भी नए एयरपोर्ट बनाए, जहां कभी अच्छे रेलवे स्टेशन तक नहीं थे। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, 70 साल में 74। आज देश में एयरपोर्ट की संख्या 150 के पार हो गई है।पीएम ने कांग्रेस पर बोला हमलाहमें यह कभी नहीं भूलना है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया। जब तक बाबा साहेब जीवित थे, कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया। दो-दो बार उन्हें चुनाव हरवाया। कांग्रेस की पूरी सरकार उनको उखाड़ फेंकने में लगी थी। उनको सिस्टम से बाहर रखा गया। जब वह हमारे बीच नहीं रहे, तो कांग्रेस ने उनकी याद तक मिटाने की कोशिश की। कांग्रेस ने बाबा साहेब के विचारों को भी हमेशा के लिए खत्म करना चाहा। कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है।संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दियापीएम मोदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया है। जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा, उन्होंने संविधान को कुचल दिया। कांग्रेस ने संविधान की स्पिरिट को कुचला। संविधान की भावना है कि सबके लिए एक जैसी नागरिक संहिता हो, जिसे मैं कहता हूं यूनिफॉर्म सिविल कोड, लेकिन कांग्रेस ने इसे लागू नहीं किया। उत्तराखंड में बीजेपी सरकार आने के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हुआ। डंके की चोट पर लागू हुआ। देश का दुर्भाग्य देखिए, संविधान को जेब में लेकर बैठे हुए लोग, ये कांग्रेस के लोग, उसका विरोध कर रहे हैं।नायब सिंह सैनी की तारीफ कीपीएम मोदी ने इस दौरान हरियाणा के नायब सिंह सैनी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे पास नायब सिंह सैनी जैसी साथी मिले। नायब सिंह सैनी की सरकार आने वाले वर्षों में हजारों नई नौकरियों को रोडमैप बनाकर चल रही है। हरियाणा वो प्रदेश है जहां बहुत से युवा सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की। मुझे पूरा विश्वास है हरियाणा विकसित भारत को मदद करेगा। मुझे हरियाणा के बेटे और बेटियों पर पूरा विश्वास है।.
हिसार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हरियाणा के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई । उन्होंने हिसार-अयोध्या फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई, जिससे दोनों शहरों के बीच हवाई संपर्क शुरू हो गया है। इसके साथ ही, मोदी जी ने एयरपोर्ट टर्मिनल का शिलान्यास भी किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रउन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया। दलितों को वोट बैंक बनाया और एससी-एसटी-ओबीसी को सेंकेंड क्लास सिटिजन बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक का वायरस फैलाया।हिसार से मेरी कितनी ही यादें जुड़ी हुईहिसार में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हिसार से मेरी कितनी ही यादें जुड़ी हुई है। जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी तब यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक मिलकर काम किया था। इन सभी साथियों के परिश्रम ने भाजपा की नींव को हरियाणा में मजबूत किया है। आज मुझे गर्व होता है कि भाजपा विकसित हरियाणा विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि बहुत जल्द यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है। यह शुरुआत हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। हरियाणा के लोगों को इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई देता हूं।हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगाउन्होंने कहा कि मेरा आपसे वादा रहा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा। पीएम ने बताया कि बीते दस सालों में करोड़ों भारतीयों ने जीवन में पहली बार हवाई सफर किया है। हमने वहां भी नए एयरपोर्ट बनाए, जहां कभी अच्छे रेलवे स्टेशन तक नहीं थे। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, 70 साल में 74। आज देश में एयरपोर्ट की संख्या 150 के पार हो गई है।पीएम ने कांग्रेस पर बोला हमलाहमें यह कभी नहीं भूलना है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ क्या किया। जब तक बाबा साहेब जीवित थे, कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया। दो-दो बार उन्हें चुनाव हरवाया। कांग्रेस की पूरी सरकार उनको उखाड़ फेंकने में लगी थी। उनको सिस्टम से बाहर रखा गया। जब वह हमारे बीच नहीं रहे, तो कांग्रेस ने उनकी याद तक मिटाने की कोशिश की। कांग्रेस ने बाबा साहेब के विचारों को भी हमेशा के लिए खत्म करना चाहा। कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है।संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दियापीएम मोदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया है। जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा, उन्होंने संविधान को कुचल दिया। कांग्रेस ने संविधान की स्पिरिट को कुचला। संविधान की भावना है कि सबके लिए एक जैसी नागरिक संहिता हो, जिसे मैं कहता हूं यूनिफॉर्म सिविल कोड, लेकिन कांग्रेस ने इसे लागू नहीं किया। उत्तराखंड में बीजेपी सरकार आने के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हुआ। डंके की चोट पर लागू हुआ। देश का दुर्भाग्य देखिए, संविधान को जेब में लेकर बैठे हुए लोग, ये कांग्रेस के लोग, उसका विरोध कर रहे हैं।नायब सिंह सैनी की तारीफ कीपीएम मोदी ने इस दौरान हरियाणा के नायब सिंह सैनी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे पास नायब सिंह सैनी जैसी साथी मिले। नायब सिंह सैनी की सरकार आने वाले वर्षों में हजारों नई नौकरियों को रोडमैप बनाकर चल रही है। हरियाणा वो प्रदेश है जहां बहुत से युवा सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की। मुझे पूरा विश्वास है हरियाणा विकसित भारत को मदद करेगा। मुझे हरियाणा के बेटे और बेटियों पर पूरा विश्वास है।
Haryana News Haryana News In Hindi Hisar Airport Hisar Airport Start Pm Modi In Hisar पीएम मोदी हिसार दौरान हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन हिसार से अयोध्या के लिए फ्लाइट हिसार एयरपोर्ट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी-लक्सन बैठक : न्यूजीलैंड में खालिस्तानी और भारत विरोधी तत्वों का उठा मुद्दापीएम मोदी-लक्सन बैठक : न्यूजीलैंड में खालिस्तानी और भारत विरोधी तत्वों का उठा मुद्दा
Read more »
Israel Hamas War: रमजान में Gaza पर इजरायल का कहर, कई ठिकानों पर बड़ा हवाई हमलाIsrael Hamas War: रमजान में Gaza पर इजरायल का कहर, कई ठिकानों पर बड़ा हवाई हमला | NDTV Duniya
Read more »
मान सरकार की वादाखिलाफी, एंटी इम्कबेंसी के चूल्हे पर, क्या 2027 में कांग्रेस सेंकेगी सत्ता की रोटी?Punjab Politics: कांग्रेस का मानना है कि किसान पंजाब में एक महत्वपूर्ण वोट बैंक हैं, जिनका समर्थन पार्टी को 2027 में आप को हराने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
Read more »
भारत ने 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा किया पार, पीएम मोदी ने कहा यह देश के लिए 'गर्व का क्षण'भारत ने 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा किया पार, पीएम मोदी ने कहा यह देश के लिए 'गर्व का क्षण'
Read more »
'नायक नहीं, खलनायक हूं मैं', पटना में राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगे पोस्टर, सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशानापोस्टर में स्पष्ट रूप से यह भी लिखा है, 'हां, मैंने किया है महिलाओं का अपमान, गांधी जी का किया है अपमान, अब हो गया है राष्ट्रगान का अपमान।'
Read more »
भारतीय फार्मा कंपनी के गोदाम पर रूसी मिसाइल का हमला: यूक्रेन का दावाकीव में भारतीय फार्मा कंपनी के गोदाम पर रूसी मिसाइल का हमला: यूक्रेन का दावा
Read more »
