रोजगार आंकड़ों पर हो रहा है विवाद
भारत में सांख्यिकीय आंकड़ों में 'राजनीतिक दखल' पर गहरी चिंता जताते हुए 108 अर्थशास्त्रियों और समाजशास्त्रियों ने 'संस्थाओं की आजादी' को बहाल करने और सांख्यिकीय संगठनों की ईमानदारी को बनाए रखने का आह्वान किया है.
सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों में संशोधन करने तथा एनएसएसओ द्वारा रोजगार के आंकड़ों को रोक कर रखे जाने के मामले में पैदा हुए विवाद के मद्देनजर यह बयान आया है. बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि दशकों से भारत की सांख्यिकी मशीनरी की आर्थिक से सामाजिक मानदंडों पर उसके आंकड़ों को लेकर बेहतर साख रही है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विशेषज्ञों ने एक अपील में कहा, ‘आंकड़ों के अनुमान की गुणवत्ता को लेकर प्राय: उसकी आलोचना की जाती रही है लेकिन निर्णय को प्रभावित करने तथा अनुमान को लेकर राजनीतिक हस्तक्षेप का कभी आरोप नहीं लगा.'उन्होंने सभी पेशेवर अर्थशास्त्रियों, सांख्यिकीविद और स्वतंत्र शोधकर्ताओं से साथ आकर प्रतिकूल आंकड़ों को दबाने की प्रवृत्ति के खिलाफ आवाज उठाने को कहा. साथ ही उनसे सार्वजनिक आंकड़ों तक पहुंच और उसकी विश्वसनीयता तथा संस्थागत स्वतंत्रता बनाये रखने को लेकर सरकार पर दबाव देने को कहा है.बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में राकेश बसंत , जेम्स बॉयस , सतीश देशपांडे , पैट्रिक फ्रांकोइस , आर रामकुमार , हेमा स्वामीनाथन तथा रोहित आजाद शामिल हैं. अर्थशास्त्रियों तथा समाज शास्त्रियों के अनुसार यह जरूरी है कि आंकड़े एकत्रित करने तथा उसके प्रसार से जुड़े केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय तथा राष्ट्रीय नमूना सर्वे संगठन जैसी एजेंसियों को राजनीतिक हस्तक्षेप से परे रखा जाये और वह पूरी तरह विश्वसनीय मानी जाएं. बयान में इस संबंध में सीएसओ के 2016-17 के संशोधित जीडीपी वृद्धि अनुमान के आंकड़ों का हवाला दिया गया है. इसमें संशोधित वृद्धि का आंकड़ा पहले के मुकाबले 1.1 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत हो गया जो एक दशक में सर्वाधिक है. इसको लेकर संशय जताया गया है. वक्तव्य में एनएसएसओ के समय-समय पर जारी होने वाले श्रम बल सर्वेक्षण के आंकड़ों को रोकने और 2017- 18 के इन आंकड़ों को सरकार द्वारा निरस्त किये जाने संबंधी समाचार रिपोर्ट पर भी चिंता जताई गई है.राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के प्रमुख पद से हाल में इस्तीफा देने वाले सांख्यिकी विद पी.सी. मोहनन ने गुरुवार को कहा कि देश में सांख्यिकी आंकड़ों में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप पर 108 अर्थशास्त्रियों और समाजशास्त्रियों की चिंता को राजनीतिक दलों को गंभीरता से लेना चाहिए. मोहनन ने कहा, 'हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर इन सभी प्रमुख लोगों द्वारा दर्ज करायी गई आपत्ति बहुत ही सामयिक और प्रासंगिक है. यह महत्वपूर्ण है कि राजनीतिक दल इसे गंभीरता से लें. मोहनन ने जनवरी में आयोग के कार्यवाहक चेयरमैन पद से एक और सदस्य के साथ इस्तीफा दे दिया था. इसकी अहम वजह नौकरियों को लेकर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों को रोका माना गया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सेना के सम्मान में कमेंट्री बॉक्स में गावस्कर ने पहनी आर्मी कैप - Sports AajTakपुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भारतीय क्रिकेटरों ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया
Read more »
नीरव मोदी ने लंदन में खोला हीरे का शोरूम, 62 करोड़ के घर में रहता हैNirav Modi in London करीब 13 हजार करोड़ का घोटालेबाज नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर देखा गया. बताया जा रहा है कि कई महीनों से नीरव मोदी लंदन में ही रह रहा था.
Read more »
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
मुलायम के गढ़ में 'अपनों' की बगावत ने समाजवादी पार्टी को चिंता में डाला-Navbharat TimesLucknow Political News: 2014 में मोदी लहर के बावजूद समाजवादी पार्टी ने सेंट्रल यूपी की चार लोकसभा सीटों मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज और बदायूं जीती थीं। इन सीटों पर यादव परिवार के सदस्य चुनाव मैदान में उतरे थे। लेकिन इस बार अपने ही गढ़ में यादव कुनबे की कलह सामने आ रही है।
Read more »
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »
ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में आठ की मौत, दो हमलावरों ने की खुदकुशी- Amarujalaल में अज्ञात बंदूकधारी ने घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। worldnews brazilschoolshooting worldcrime Brazil Brazil shooting
Read more »
सतना में 20 दिन में दूसरी बार फिरौती के लिए अगवा मासूम की हत्यासतना। मध्यप्रदेश के सतना में फिर एक बार फिरौती के लिए अगवा एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को सतना के नागौद में रहिकवारा में पांच साल के मासूम शिवकांत का अपहरण उस वक्त हो गया था जब वो घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे के घर के बाहर से दिनदहाड़े अपहरण के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। परेशान परिवार वालों ने बच्चे की तलाश की, फिर पुलिस में शिकायत दर्ज की।
Read more »
