देश के समर्थन और पीएम मोदी के संबोधन ने बढ़ाया हमारा हौसला : इसरो प्रमुख सिवन isro narendramodi PMOIndia ISROweareproudofyou KSivan VikramLanderFound
- फोटो : ANIभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख के. सिवन ने रविवार को कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का अभियान अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और देश के समर्थन ने अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया। इसरो द्वारा चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का अभियान शनिवार को अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो पाया था और चंद्रमा की सतह से महज 2.
1 किलोमीटर की दूरी पर उसका संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया था। सिवन ने कहा, ‘हम वास्तव में बेहद खुश हैं । इसने हमारे लोगों का मनोबल बढ़ाया है।’ इसरो के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन ने सिवन और इसरो टीम को प्रेरित करने, प्रोत्साहित करने, आश्वस्त करने और पूरी तरह से उनका समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘हम बेहद अभिभूत हैं। पूरे देश से अच्छी और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। प्रधानमंत्री का अंदाज भी अभूतपूर्व था।’ इसरो के एक अन्य पूर्व प्रमुख ए एस किरण कुमार ने कहा, ‘हम निश्चित रूप से देश और प्रधानमंत्री के आभारी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम सराहना करते हैं कि देश और लोगों ने वास्तव में इस मिशन पर ध्यान दिया और अपना समर्थन देना जारी रखा। इसलिए, यह बहुत सकारात्मक हैं। हम पूरे देश के आभारी हैं।’ ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि वे मिशन में आई रुकावटों के कारण अपना दिल छोटा नहीं करें, क्योंकि ‘नई सुबह होगी और उज्ज्वल कल होगा।’ प्रधानमंत्री ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के बाद भावुक दिखे इसरो प्रमुख के सिवन को काफी देर तक आत्मीयता से गले भी लगाया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख के. सिवन ने रविवार को कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का अभियान अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और देश के समर्थन ने अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया।इसरो द्वारा चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का अभियान शनिवार को अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो पाया था और चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर उसका संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया था। सिवन ने कहा, ‘हम वास्तव में बेहद खुश हैं । इसने हमारे लोगों का मनोबल बढ़ाया है।’ इसरो के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन ने सिवन और इसरो टीम को प्रेरित करने, प्रोत्साहित करने, आश्वस्त करने और पूरी तरह से उनका समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘हम बेहद अभिभूत हैं। पूरे देश से अच्छी और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। प्रधानमंत्री का अंदाज भी अभूतपूर्व था।’ इसरो के एक अन्य पूर्व प्रमुख ए एस किरण कुमार ने कहा, ‘हम निश्चित रूप से देश और प्रधानमंत्री के आभारी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम सराहना करते हैं कि देश और लोगों ने वास्तव में इस मिशन पर ध्यान दिया और अपना समर्थन देना जारी रखा। इसलिए, यह बहुत सकारात्मक हैं। हम पूरे देश के आभारी हैं।’ ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि वे मिशन में आई रुकावटों के कारण अपना दिल छोटा नहीं करें, क्योंकि ‘नई सुबह होगी और उज्ज्वल कल होगा।’ प्रधानमंत्री ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के बाद भावुक दिखे इसरो प्रमुख के सिवन को काफी देर तक आत्मीयता से गले भी लगाया था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इसरो में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- हम अपनी मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैंपीएम मोदी ने बढ़ाया इसरो वैज्ञानिकों का हौसला, बोले- हमारा बेस्ट आना अभी बाकी ISRO Chandrayaan2 isro narendramodi PMOIndia ProudOfISRO VikramLander
Read more »
सैटेलाइट तस्वीरों ने अरुणाचल के नेताओं के चीनी घुसपैठ के दावों की पुष्टि कीइस साल जुलाई में भाजपा की अरुणाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद तापिर गाओ और नेशनलिस्ट पीपुल्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिशो कबाक ने दावा किया था कि चीनी सैनिकों ने पिछले महीने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी और पुल बनाया था. हालांकि, भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के बिशिंग गांव में चीनी सेना द्वारा दो किमी लंबी सड़क बनाने के दावे को खारिज कर दिया था.
Read more »
Chandrayaan 2: इसरो के 16500 कर्मचारियों ने मिलकर किया कामChandrayaan 2: बेशक यह मिशन उतना अब तक उतना सफल नहीं रहा जितने की उम्मीद की जा रही थी।इस सब के बीच इसरो की जमकर सराहना हो रही है।
Read more »
इसरो चीफ को गले लगाकर क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी, के सिवन ने बताया
Read more »
घूस लेने के स्टिंग वीडियो के बाद त्रिपुरा यूनिवर्सिटी के वीसी ने दिया इस्तीफावीएल धारूकर को जुलाई 2018 में वीसी नियुक्त किया गया था। अभी धारूकर के कार्यकाल में लगभग 4 साल का समय बाकी है। \n
Read more »
