Dharmendra Died: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बीच हम आपको उनके आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें वह दुनिया से दूर जाने की बात कर रहे थे।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से इस वक्त एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही हैं। लगभग 6 दशकों से हिंदी सिनेमा में राज करने वाले वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। सोमवार से अभिनेता की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में वेंटिलेटर भी रखा गया था। मंगलवार 11 नवंबर की सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र की मौत की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में मातम पसर गया है। इस बीच हम आपको धर्म पाजी के उस आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें वह दुनिया से दूर जाने की बात कर कर रहे थे। धर्मेंद्र का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 89 साल के धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। आए दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर वह कुछ न कुछ शेयर करते रहते थे। निधन से पहले उन्होंने आखिरी पोस्ट अपनी अपकमिंग मूवी इक्कीस का ट्रेलर शेयर किया था और इससे पहले 2 अक्टूबर को फार्म हाउस की तस्वीर को। लेकिन हम जिस पोस्ट के बारे में जिक्र कर रहे हैं, उसमें धर्मेंद्र ने अपनी तस्वीर के साथ-साथ दिल की बात भी लिखी थी। यह भी पढ़ें- Dharmendra Death : धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, सांस लेने में तकलीफ थी; कल से वेंटिलेटर पर थे 26 सितंबर को धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह ब्लू कलर के सूट में काफी जच रहे थे। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- आजकल गम-ए-दौर से दूर, गम-ए-दुनिया से दूर.
.. अपने ही नशे में झूमता मैं। धर्मेंद्र के इस कैप्शन को पढ़ने के बाद ऐसा लग रहा है कि शायद पहले ही उन्हें अपनी मौत का आभास हो गया था। आलम ये है कि हिंदी सिनेमा के ही-मैन का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है और हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। धर्मेंद्र का निधन सिनेमा के लिए बड़ा झटका लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि मुंबई से दैनिक जागरण की वरिष्ठ स्मिता श्रीवास्तव की तरफ से की गई है। उनका कहना है कि धर्मेंद्र का इस दुनिया से जाना एक सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति है। फिल्मी दुनिया में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- Dharmendra को देखने अस्पताल पहुंचे Salman- Shah Rukh, भाईजान के चेहरे पर दिखी उदासी
Dharmendra Died Dharmendra Age Dharmendra Death Reason Dharmendra Wife Dharmendra Kids Dharmendra Hit Movies Dharmendra Passed Away Dharmendra Death Cause Hema Malini Bollywood Entertainment News Jagran News धर्मेंद्र Dharmendra Dharmendra Last Post Dharmendra Last Social Media Post Dhamendra Instagram
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ಸಾವು ಬದುಕಿನ ನಡುವೆ ಹೋರಾಡುತ್ತಿರುವ ಹಿರಿಯ ನಟ ಧರ್ಮೇಂದ್ರ! ಪತಿಯ ಆರೋಗ್ಯದ ಬಗ್ಗೆ ಹೇಮಾಮಾಲಿನಿ ಹೇಳಿದ್ದಿಷ್ಟು?Shole movie Dharmendra: ತೀವ್ರ ಉಸಿರಾಟದ ತೊಂದರೆಯಿಂದ ಒಂದು ವಾರದ ಹಿಂದೆ ಮುಂಬೈ ಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ ದಾಖಲಾಗಿದ್ದ ಶೋಲೆ ನಟ ಧರ್ಮೇಂದ್ರ ಪ್ರಸ್ತುತ ವೈದ್ಯಕೀಯ ಮೇಲ್ವಿಚಾರಣೆಯಲ್ಲಿದ್ದಾರೆ ಎಂದು ವರದಿಗಳು ತಿಳಿಸಿವೆ.
Read more »
Bollywood actor Dharmendra in Ventilation: শোলের সুবর্ণজয়ন্তী বর্ষেই সংকটে বীরু! ভেনটিলেটরে কিংবদন্তি অভিনেতা ধর্মেন্দ্র...Bollywood veteran Dharmendra on ventilator support in Mumbai hospital
Read more »
Dharmendra से मिलने अस्पताल पहुंचे सनी देओल, उदास और परेशान नजर आए एक्टर, हेमा मालिनी ने कहा- 'दुआ कर रहे हैं'मनोरंजन | बॉलीवुड Sunny Deol and Hema Malini Visits Dharmendra In Hospital: धर्मेंद्र से मिलने उनके बेटे सनी देओल और उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी हॉस्पिटल पहुंचे हैं.
Read more »
Dharmendra Passed Away: നടൻ ധർമ്മേന്ദ്ര അന്തരിച്ചുBollywood Actor Dharmendra: മുംബൈയിലെ ബ്രീച്ച് കാൻഡി ആശുപത്രിയിൽ വച്ചായിരുന്നു അന്ത്യം.
Read more »
पिता थे स्कूल टीचर, 12वीं पास कर मुंबई पहुंचे धर्मेंद्र, जेब में थे इतने रुपयेDharmendra: पिता थे स्कूल टीचर, 12वीं पास कर मुंबई पहुंचे धर्मेंद्र, जेब में थे सिर्फ 51 रुपये
Read more »
Dharmendra, Indian Cinemas Legendary He-Man Dies At 89, Team ConfirmsDharmendra Death: The veteran actor died on Tuesday at the age of 89, as confirmed by his team.
Read more »
