दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा भारत, बर्बादी की कगार पर पाकिस्तान
नई दिल्ली, 7 मई । ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की। भारत ने नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की और पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान सहमा हुआ है। वहीं, बुधवार को पाकिस्तान शेयर बाजार में भी हाहाकार मच गया। इसी बीच सैन्य के साथ ही आर्थिक मोर्चे पर भी पाकिस्तान की हालत फिसड्डी होती जा रही है। दरअसल, एक साथ आजाद हुए दोनों देशों के बीच वर्तमान समय में बहुत बड़ा अंतर है। एक तरफ भारत जो समृद्धि के नए आयाम लिख रहा है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। वहीं, पाकिस्तान आतंक का अड्डा बना हुआ है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। विश्व बैंक के 2024 के आंकड़े को देखें तो भारत का सकल घरेलू उत्पाद 3.
88 ट्रिलियन डॉलर के करीब है, जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के आकार से 10 गुना अधिक है।अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में जापान को पछाड़कर भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है और चालू वर्ष में जीडीपी का आकार 4.187 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है।अर्थव्यवस्था के सभी पैमानों पर भारत अपने पड़ोसी पाकिस्तान से मीलों आगे है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 688 अरब डॉलर पर है। वहीं, पाकिस्तान के पास केवल 15 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है और आर्थिक पतन की कगार पर है। साथ ही, वह आईएमएफ से भी लोन मांग रहा है।स्वतंत्रता के बाद के शुरुआती वर्षों में अमेरिकी सहायता और तेल समृद्ध इस्लामी देशों से प्राप्त डोनेशन से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भारत के समान ही बढ़ी थी।दूसरी ओर लोकतांत्रिक भारत ने आर्थिक विकास और लोगों को गरीबी से बाहर निकालने पर अपना ध्यान केंद्रित रखा।वहीं, पाकिस्तान में खूनी तख्तापलट और सैन्य तानाशाही देखी गई, जहां सेना के जनरल अभी भी फैसले ले रहे हैं और भारत के खिलाफ दुश्मनी को बढ़ावा दे रहे हैं।पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद का प्रशिक्षण और पोषण इस साजिश का एक प्रमुख हिस्सा है।पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव पर मूडीज ने कहा था कि इससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है।रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत के साथ तकरार पाकिस्तान के लिए बाहरी वित्त पोषण तक पहुंच को बाधित कर सकती है। इसके अलावा, पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार पर अतिरिक्त दबाव भी आ सकता है।रिपोर्ट के अनुसार, तुलनात्मक रूप से भारत में व्यापक आर्थिक स्थितियां स्थिर रहेंगी, मजबूत सार्वजनिक निवेश और स्वस्थ निजी उपभोग के बीच विकास को मध्यम लेकिन अभी भी उच्च स्तर से बल मिलेगा।--आईएएनएसएबीएस/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इन 10 मामलों में कोई नहीं पाकिस्तान के आस-पास, है पूरी दुनिया में नंबर-1पाकिस्तान में दुनिया की कुछ सबसे ऊंची चोटियां स्थित हैं. इनमें से के-2 दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है.
Read more »
भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता : मार्क मोबियसभारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता : मार्क मोबियस
Read more »
अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन... हिंद महासागर में कब्जे की होड़, जानें द्वीपीय राष्ट्र भारत के लिए अहम क्यों हैं?हिंद महासागर का भविष्य पहले की तुलना में कहीं ज्यादा अस्थिर और अनिश्चित नजर आ रहा है। इसका प्रमुख कारण इस क्षेत्र में दुनिया की महाशक्तियों की मौजूदगी है। यह महासागर दुनिया की एक तिहाई आबादी का घर है, जिसमें 23 देश स्थित है। इसमें भारत जैसा दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश भी शामिल...
Read more »
भारत ने ओआईसी में पाकिस्तान की हरकतों पर साधा निशाना, कही यह बड़ी बातभारत ने ओआईसी में पाकिस्तान की हरकतों पर साधा निशाना, कही यह बड़ी बात
Read more »
व्यापार कूटनीति की बिसात पर ट्रंप-शी में शह-मात का खेलअमेरिका और चीन में चल रहे टैरिफ युद्ध पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं क्योंकि इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है
Read more »
अमेरिका 1, चीन 2, जर्मनी 3... इस लिस्ट में भारत करने वाला है बड़ा उलटफेर, कौन दौड़ में छूटेगा पीछे?अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, भारत 2025 तक जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जिसकी नॉमिनल जीडीपी 4.
Read more »
