दिशा परमार ने अपने पति राहुल वैद्य के 37वें जन्मदिन पर लुटाया प्‍यार

United States News News

दिशा परमार ने अपने पति राहुल वैद्य के 37वें जन्मदिन पर लुटाया प्‍यार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

दिशा परमार ने अपने पति राहुल वैद्य के 37वें जन्मदिन पर लुटाया प्‍यार

मुंबई, 23 सितंबर । अभिनेत्री दिशा परमार ने अपने पति, गायक राहुल वैद्य को उनके 37वें जन्मदिन की बधाई देते हुए 2017 की एक पुरानी तस्वीर के साथ एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया।इंडियन आइडल सीजन वन के दूसरे रनर-अप राहुल सोमवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। इसके साथ ही दिशा ने दोनों की एक पुरानी तस्वीर भी अपने फैंस के साथ शेयर की। शेयर की गई फोटो में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। फोटो में दोनों एक-दूसरे के करीब खड़े होकर सेल्फी के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। 2017 की यह प्यारी तस्वीर उनके रिश्ते के शुरुआती दिनों के एक यादगार पल को कैद करती है, जिससे इस जश्न का माहौल और भी बढ़ गया।दिशा ने पोस्‍ट को कैप्शन देते हुए लिखा, मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं, तुम इतनी दूर क्यों हो? 2017 की यूएस की यह पहली तस्वीर हमेशा मेरी सबसे पसंदीदा रहेगी।प्रशंसकों ने भी दिशा की पोस्‍ट पर जमकर प्‍यार बरसाया है। उनके निजी जीवन की बात करें तो दिशा और राहुल 16 जुलाई, 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी बेटी नव्या का जन्म 20 सितंबर, 2023 को हुआ था। राहुल ने अपने करियर की शुरुआत सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 1 से की थी। वह जो जीता वही सुपर स्टार, म्यूजिक का महा मुकाबला जैसे शो के विजेता रहे हैं।राहुल ने एक रुपैया, बे इंतेहान , इट्स ऑल अबाउट टुनाइट, मेरी जिंदगी समेत कई अन्य गाने गाए। दूसरी ओर दिशा ने 2012 में प्यार का दर्द है, मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने पंखुड़ी गुप्ता की भूमिका निभाई।दिशा नकुल मेहता, आलेख संगल और अजय सिंह द्वारा निर्मित सिटकॉम वेब सीरीज आई डोंट वॉच टीवी में भी नजर आ चुकी हैं। यह शो टेलीविजन अभिनेताओं के वास्तविक जीवन पर आधारित है। इसमें नकुल, आलेख संगल, राम मेनन, जानकी पारेख, दृष्टि धामी, दिलनाज ईरानी, ​​ऋत्विक धनजानी, करण वाही, कृतिका कामरा, सनाया ईरानी और सना शेख जैसे कलाकार शामिल हैं।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

करिश्मा तन्ना ने अपने पति के जन्मदिन पर लिखा भावुक कर देने वाला नोटकरिश्मा तन्ना ने अपने पति के जन्मदिन पर लिखा भावुक कर देने वाला नोटकरिश्मा तन्ना ने अपने पति के जन्मदिन पर लिखा भावुक कर देने वाला नोट
Read more »

अब ऐसे दिखते हैं 90s के ये फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट, ऑडियंस ने जमकर लुटाया था प्यारअब ऐसे दिखते हैं 90s के ये फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट, ऑडियंस ने जमकर लुटाया था प्यारअब ऐसे दिखते हैं 90s के ये फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट, ऑडियंस ने जमकर लुटाया था प्यार
Read more »

Rajkummar Rao Birthday Video: पत्रलेखा ने खास अंदाज में विश किया बर्थडे, बर्फ की वादियों में मस्ती करते दिखे एक्टरRajkummar Rao Birthday Video: पत्रलेखा ने खास अंदाज में विश किया बर्थडे, बर्फ की वादियों में मस्ती करते दिखे एक्टरमनोरंजन | बॉलीवुड: Patralekha Birthday Post: Rajkummar Rao की पत्नी पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर अपने हसबैंड पर प्यार लुटाया है.
Read more »

राहुल वैद्य व दिशा परमार ने बनाई बप्पा की पसंदीदा मिठाईराहुल वैद्य व दिशा परमार ने बनाई बप्पा की पसंदीदा मिठाईराहुल वैद्य व दिशा परमार ने बनाई बप्पा की पसंदीदा मिठाई
Read more »

अक्षय के 57वें बर्थडे पर करीना, मानुषी समेत कई अभिनेत्रियों ने लुटाया प्यारअक्षय के 57वें बर्थडे पर करीना, मानुषी समेत कई अभिनेत्रियों ने लुटाया प्यारअक्षय के 57वें बर्थडे पर करीना, मानुषी समेत कई अभिनेत्रियों ने लुटाया प्यार
Read more »

पति विग्नेश के बर्थडे पर नयनतारा ने लुटाया प्यार, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरेंपति विग्नेश के बर्थडे पर नयनतारा ने लुटाया प्यार, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरेंसाउथ एक्ट्रेस नयनतारा पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को ठीक से बैलेंस करना जानती हैं. नयनतारा ने विग्नेश शिवन से शादी की है. नयनतारा और विग्नेश ने 9 जून, 2022 को शादी रचाई थी, जिसमें रजनीकांत, शाहरुख खान सहित कई सितारे शामिल हुए थे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:10:26