दिवाली-छठ से पहले आसमान छू रहे हवाई टिकटों के दाम, दुबई-सिंगापुर से महंगा मुंबई से पटना जाना, इन रूट पर मार...

Flight Ticket Prices Before Chhath Puja News

दिवाली-छठ से पहले आसमान छू रहे हवाई टिकटों के दाम, दुबई-सिंगापुर से महंगा मुंबई से पटना जाना, इन रूट पर मार...
High Flight Ticket PricesMumbai To Patna Flight FareFlight Ticket Prices Before Diwali
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

दिवाली और छठ से पहले हवाई किरायों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. खासकर, पटना समेत उत्तर भारत के शहरों के लिए. मुंबई से बेंगलुरु, चेन्नई या हैदराबाद से पटना के लिए उड़ान भरना सस्ता है, लेकिन मुंबई से पटना के लिए फ्लाइट लेना बहुत महंगा है.

मुंबई. त्योहारी सीजन से पहले हवाई किराये के दाम आसमान छूने लगे हैं. खासकर, मुंबई से पटना समेत उत्तर भारत के शहरों के लिए फ्लाइट किराये में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. खासकर, उन यात्रियों के लिए जो आखिरी वक्त में ट्रैवल करने का मन बना रहे हैं.

वहीं, मुंबई से बेंगलुरु, चेन्नई या हैदराबाद के लिए उड़ान भरना सस्ता है, लेकिन मुंबई से पटना के लिए फ्लाइट लेना बहुत महंगा है. टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को त्योहारी सप्ताह के दौरान मुंबई से पटना की यात्रा के लिए सबसे सस्ते रिटर्न टिकट की कीमत 30,000 रुपये रही. लेकिन, अगर आप बेंगलुरु या चेन्नई से पटना के लिए उड़ान भर रहे हैं, तो वापसी का किराया 22,000 रुपये से कम है, जबकि हैदराबाद से यह फेयर 18,000 रुपये से भी कम है. मुंबई से, नॉन-स्टॉप उड़ानों पर सबसे ज्यादा किराया रांची, रायपुर, बागडोगरा और लखनऊ जैसे उत्तर भारत के शहरों के लिए है. ये भी पढ़ें- खत्‍म होगी डॉलर की दादागिरी! भारत-रूस और चीन ने मिलकर बनाया प्‍लान, अमेरिका की सबसे बड़ी ताकत में लगाई सेंध मुंबई-पटना का किराया दुबई से ज्यादा महंगा हैरानी की बात है कि मुंबई से पटना जाना, मुंबई से दुबई और सिंगापुर जाने की तुलना में ज्यादा महंगा पड़ रहा है. मुंबई से दुबई और सिंगापुर की उड़ानों का किराया 29,000 रुपये है. अगर बुकिंग पहले होती है तो यह और भी सस्ता पड़ता है. मुंबई से गोवा , चेन्नई , बेंगलुरु और हैदराबाद का किराया 7,000 रुपये है. फ्लाइट के बढ़े हुए किराये को लेकर क्लियरट्रिप के प्रवक्ता ने कहा कि घरेलू बाजार में हवाई किराए में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है. दशहरा के बाद मुंबई में फेयर में 18.4% की वृद्धि देखी गई. इसके बाद भुवनेश्वर और लखनऊ में क्रमशः 12.7% और 12.3% की वृद्धि देखी गई. बता दें कि मुंबई से पटना के लिए ट्रेन के थर्ड एसी का किराया 1700 रुपये के करीब है जबकि फ्लाइट का फेयर 30000 तक है. ऐसे में ट्रेन की तुलना में हवाई किराया 17 गुना से ज्यादा महंगा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

High Flight Ticket Prices Mumbai To Patna Flight Fare Flight Ticket Prices Before Diwali Flight Ticket Prices From Mumbai To Patna हवाई किराये में बढ़ोतरी त्योहारी सीजन में क्यों बढ़ते फ्लाइट के दाम मुंबई से पटना का फ्लाइट टिकट महंगा क्यों मुंबई से पटना की फ्लाइट का किराया

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इसराइल हमलों पर लेबनान के आम लोग क्या कह रहे हैं?इसराइल हमलों पर लेबनान के आम लोग क्या कह रहे हैं?तेज़ होते इसराइली हवाई हमलों के बीच दक्षिणी लेबनान से हज़ारों लोग पलायन कर रहे हैं जबकि बहुत से लोग राजधानी बेरुत से भी पलायन कर रहे हैं.
Read more »

दिवाली पर इतना सस्ता हो गया हवाई सफर, कंपनियों के आधे से भी कम किए दामदिवाली पर इतना सस्ता हो गया हवाई सफर, कंपनियों के आधे से भी कम किए दामदिवाली और छठ पूजा से पहले एरलाइंस कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा ऑफर दे दिया है. इसके तहत लोगों को अब आधे दामों में टिकट खरीदने का मौका मिल रहा है| यूटिलिटीज
Read more »

दिवाली पर इन छोटी-छोटी चीजों से सजाएं अपना घर, खूबसूरती देख चौंक उठेंगे लोगदिवाली पर इन छोटी-छोटी चीजों से सजाएं अपना घर, खूबसूरती देख चौंक उठेंगे लोगदिवाली पर इन छोटी-छोटी चीजों से सजाएं अपना घर, खूबसूरती देख चौंक उठेंगे लोग
Read more »

धन दौलत से भर जाएगा आपका घर, बस दिवाली से पहले ले आएं ये 5 पौधेधन दौलत से भर जाएगा आपका घर, बस दिवाली से पहले ले आएं ये 5 पौधेधन दौलत से भर जाएगा आपका घर, बस दिवाली से पहले ले आएं ये 5 पौधे
Read more »

Reuse Hacks: बड़े काम के हैं फटे- पुराने पर्दे, फेंकने की जगह इन तरीकों से करें रीयूजReuse Hacks: बड़े काम के हैं फटे- पुराने पर्दे, फेंकने की जगह इन तरीकों से करें रीयूजUse of Curtains: दिवाली से पहले यदि आप घर के पुराने पर्दों को हटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकते हैं.
Read more »

दिवाली पर धड़ल्ले से बिक रहे नकली काजू, इन 4 तरीकों से करें असली और नकली की पहचानदिवाली पर धड़ल्ले से बिक रहे नकली काजू, इन 4 तरीकों से करें असली और नकली की पहचानदिवाली पर धड़ल्ले से बिक रहे नकली काजू, इन 4 तरीकों से करें असली और नकली की पहचान
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:50:31