भारतीय शेयर मार्केट में दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा है। वैसे तो स्टॉक एक्सचेंज में इस दिन छुट्टी होती है, लेकिन छुट्टी के दिन भी इसे विशेष तौर पर शाम के समय सिर्फ एक घंटे के लिए खोला जाता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। हालांकि, इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर को शाम की जगह दोपहर में होगी। NSE to conduct one-hour Diwali...
भारतीय शेयर मार्केट में दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा है। वैसे तो स्टॉक एक्सचेंज में इस दिन छुट्टी होती है, लेकिन छुट्टी के दिन भी इसे विशेष तौर पर शाम के समय सिर्फ एक घंटे के लिए खोला जाता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। हालांकि, इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर को शाम की जगह दोपहर में होगी। यानी इस अवसर पर स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर दोपहर 1:45 से दोपहर 2:45 बजे तक एक घंटे का स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। मुहूर्त ट्रेडिंग पर 15 मिनट का प्री-ओपनिंग सेशन दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक होगा।मुहूर्त ट्रेडिंग के टाइम स्लॉट में इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस और सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग जैसे कई सेगमेंट में भी ट्रेडिंग होगी। BSE-NSE ने 22 सितंबर को सर्कुलर जारी कर इस बात का ऐलान किया है। आम दिनों में बाजार सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 9:00 बजे से दोपहर के 3:30 तक खुलता है। 9:00 बजे से लेकर 9:15 तक प्री मार्केट सेशन होता है। फिर दोपहर 3:30 तक नॉर्मल सेशन।पिछले साल 1 नवंबर 2024 को मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 335 अंक की तेजी के साथ 79,724 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 99 अंक की तेजी रही थी, ये 24,304 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं 2020 से 2023 की बात करें तो शेयर बाजार मुहूर्त ट्रेडिंग पर हर बार बढ़कर बंद हुआ है। साल 2023 में सेंसेक्स 354 पॉइंट, 2022 में 525, 2021 में 295 और 2020 में 195 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ था।शेयर मार्केट में दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा करीब 69 साल पुरानी है। हिंदू कैलेंडर वर्ष के अनुसार, इस साल दिवाली के दिन से हिंदू विक्रम संवत वर्ष 2082 की शुरुआत हो रही है। पूरे भारत में इस उत्सव को धन, समृद्धि और सौभाग्य के स्वागत के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है। ठीक इसी तरह इस मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ भी ऐसी ही धारणा जुड़ी हुई है। शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स इस दिन को निवेश की शुरुआत के लिए बेहद खास मानते हैं।हिंदू रीति-रिवाजों में मुहूर्त एक ऐसा समय होता है जब ग्रहों की चाल अनुकूल मानी जाती हैं। मुहूर्त में किसी भी काम को शुरू करने से उसका पॉजिटिव रिजल्ट सुनिश्चित होता है। इसीलिए दिवाली के शुभ मुहूर्त पर जब एक घंटे के लिए शेयर बाजार खुलता है तो हिंदू धर्म के कई लोग अपने इन्वेस्टमेंट की शुरुआत करते हैं। ज्यादातर लोग देवी लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में स्टॉक खरीदना पसंद करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस एक घंटे के दौरान ट्रेडिंग करने वाले लोगों के पास पूरे साल धन कमाने और समृद्धि प्राप्त करने का बेहतर मौका होता है।सेंसेक्स 466 अंक गिरकर 82,160 पर बंद: निफ्टी भी 125 अंक फिसला; बिकवाली के चलते IT शेयर्स सबसे ज्यादा 3% गिरे हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 22 सितंबर को सेंसेक्स 466 अंक गिरकर 82,160 से स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 125 अंक की गिरावट रही, ये 25,202 पर बंद हुआ।चांदी ₹1.
32 लाख किलो के रिकॉर्ड पर पहुंची, इस साल सोना ₹36,000 महंगा हो चुकानिफ्टी भी 125 अंक फिसला; बिकवाली के चलते IT शेयर्स सबसे ज्यादा 3% गिरेGST की नई दरें लागू, ग्राफिक्स में देखें कौनसा सामान कितना सस्ता हुआयुवा कांग्रेस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्रीSGPC ने बाड़ पीड़ितों के लिए इकट्ठा किए 7 करोड़रायगढ़-दंतेवाड़ा में तेज बारिश...16 जिलों में बिजली गिरने का खतराबारिश थमते ही पहाड़ों का रुख करने लगे टूरिस्टपंजाब में रातें गर्म, दिन का तापमान सामान्य
Diwali Muhurat Trading Diwali Muhurat Trading Timings Diwali Muhurat Trading
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
21 सितंबर 2025 की प्रमुख खबरें: ट्रंप का 'सेल्फ-गोल', राजनीतिक हलचल और अन्य अपडेट21 सितंबर 2025 की प्रमुख खबरों में ट्रम्प द्वारा H-1B वीजा फीस में बढ़ोतरी, राजनीतिक बयानबाजी, ज्योतिषीय पूर्वानुमान, और विभिन्न क्षेत्रों से महत्वपूर्ण अपडेट शामिल हैं।
Read more »
திங்கட்கிழமை வரும் தீபாவளி! எத்தனை நாட்கள் விடுமுறை கிடைக்கும்?தீபாவளிக்கு மறுநாளான செவ்வாய்க்கிழமையும் அக்டோபர் 21 அரசு விடுமுறையாக அறிவிக்கப்பட வேண்டும் என்ற கோரிக்கை மக்கள் மத்தியில் பரவலாக எழுந்துள்ளது.
Read more »
Horoscope Today: দেবীপক্ষের সূচনায় কোনও সুখবর আসতে পারে বৃশ্চিকের, ঝুঁকিপূর্ণ কাজ এড়িয়ে চলুন ধনু...Horoscope 2025 ajker rashifal September 21 Astrology aries taurus gemini cancer leo virgo libra scorpio sagittarius capricorn aquarius pisces
Read more »
IBPS RRB Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या में वृद्धि, जानें कब होगी परीक्षाआईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2025 के लिए रिक्तियों में वृद्धि की गई है. पंजीकरण प्रक्रिया आज, 21 सितंबर, 2025 को समाप्त होगी.
Read more »
मुहूर्त ट्रेडिंग: दिवाली पर शेयर बाजार में खुलेगा बाजार, जानिए समय और महत्वदिवाली के अवसर पर शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन 21 अक्टूबर 2025 को होगा। इस बार समय में बदलाव किया गया है। दोपहर 1:45 बजे बाजार खुलेगा और 2:45 बजे बंद हो जाएगा। मुहूर्त ट्रेडिंग का महत्व, पिछली ट्रेडिंग के आंकड़े और इससे जुड़ी मान्यताओं की जानकारी।
Read more »
एनएसई और बीएसई दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित करेंगे, समय में बदलावस्टॉक एक्सचेंज एनएसई और बीएसई दिवाली के अवसर पर 21 अक्टूबर को एक विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र का आयोजन करेंगे। इस बार सत्र का समय दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे के बीच होगा, जो पिछले वर्ष से अलग है। यह सत्र नए संवत की शुरुआत का प्रतीक है और माना जाता है कि इसमें व्यापार करने से समृद्धि आती है। दिवाली पर बाजार नियमित कारोबार के लिए बंद रहेगा, लेकिन एक घंटे के लिए विशेष कारोबार खुला रहेगा। प्री-ओपनिंग सत्र दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक होगा।
Read more »
