My heart and soul are with Bangalore, I can now sleep peacefully: Kohli dainik bhaskar statement
कप्तान पाटीदार बोले- ई साला कप नमदू; क्रुणाल की बॉलिंग टर्निंग पॉइंट रही- श्रेयसरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पहला टाइटल जीत लिया। टीम ने मंगलवार को फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। मैच के बाद RCB के कप्तान ने फैंस के लिए कन्नड़ भाषा में 'ई साला कप नमदू' कहा, यानी इस साल कप हमारा हो गया। वहीं विराट कोहली ने कहा, दिल, आत्मा बैंगलोर के साथ हैं, अब मैं चैन से सो पाऊंगा।ट्रॉफी जीतने के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, यह पल मेरे, विराट और सभी फैंस के लिए बहुत खास है। इतने सालों से जो सपोर्ट कर रहे हैं, वे सभी इस जीत के हकदार हैं। क्वालिफायर के बाद हमें यकीन हो गया था कि हम ट्रॉफी जीत सकते हैं। इस पिच पर 190 का स्कोर अच्छा था, क्योंकि पिच थोड़ी धीमी थी। गेंदबाजों ने जो प्लान बनाया था, उसे देखना शानदार रहा। क्रुणाल विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जब भी विकेट चाहिए होता है, मैं उन्हीं की तरफ देखता हूं। सुयश और हमारे पेसर्स पूरे सीजन अच्छे रहे। शेफर्ड ने आज एक अहम विकेट लिया। मेरे लिए कप्तानी करना बड़ा मौका और सीखने का अनुभव रहा, और विराट भाई इसे ज्यादा डिजर्व करते हैं। मैं सभी फैंस से बस एक बात कहना चाहता हूं, 'ई साला कप नमदू' ।मैंने अपनी जवानी इस टीम को दी: यह जीत जितनी हमारी टीम के लिए है, उतनी ही हमारे फैंस के लिए भी है। पूरे 18 साल हो गए हैं। मैंने अपनी जवानी, अपना बेस्ट समय और अनुभव इस टीम को दे दिया। हर साल जीतने की कोशिश की, अपना सबकुछ झोंक दिया। अब जाकर ये ट्रॉफी मिली, यह एहसास शब्दों से परे है। मुझे नहीं लगा था कि ये दिन कभी आएगा। आखिरी गेंद के बाद मैं भावनाओं में बह गया। मैंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और आज जो महसूस हो रहा है, वह कमाल का है।एबी डिविलियर्स ने जो काम इस फ्रेंचाइजी के लिए किया है, वो बेमिसाल है। मैंने उनसे भी कहा, 'ये जीत जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी है। आकर हमारे साथ जश्न मनाओ।' रिटायर होने के 4 साल बाद भी वे टीम के लिए सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने वाले प्लेयर हैं, जो दिखाता है कि उन्होंने इस टीम, इस लीग और मेरी जिंदगी पर कितना असर डाला है। वे इस ट्रॉफी के साथ मंच पर होने के हकदार हैं।अगर पूछा जाए कि ये मेरे करियर का कितना बड़ा पल है, तो ये सबसे ऊपर है। जैसा मैंने कहा, मैंने 18 साल इस टीम को दिए, हमेशा इसके साथ जुड़ा रहा, कभी नहीं छोड़ा। कई बार लगा कि कुछ और सोचूं, लेकिन मैंने इस टीम का साथ नहीं छोड़ा और इसने भी मेरा साथ दिया। हमेशा सपना देखा था कि इसी टीम के साथ जीतूं, इसलिए ये जीत किसी और टीम के साथ जीतने से कहीं ज्यादा खास है।मेरा दिल और आत्मा बैंगलोर के साथ हैं और जब तक IPL खेलूंगा, सिर्फ इसी टीम के लिए खेलूंगा। IPL एक बहुत ही हाई लेवल, हाई इंटेंसिटी टूर्नामेंट है। मैं हमेशा बड़ी ट्रॉफी जीतना चाहता था और यही एक अधूरी ट्रॉफी थी। आज रात मैं चैन से सो पाऊंगा।मुझे ये खेल खेलने का मौका ज्यादा समय तक नहीं मिलेगा। करियर का अंत एक दिन आना ही है, जब मैं रिटायर हो जाऊं, तो मैं खुद से बस यही कहना चाहूंगा कि मैंने सबकुछ दे दिया। मैं हमेशा सुधार की कोशिश करता हूं। मैं सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेल सकता, मुझे पूरे 20 ओवर फील्डिंग करनी होती है, टीम के लिए कुछ खास करना होता है।भगवान ने मुझे टैलेंट और नजरिया दिया है। इस सीजन में हमारी टीम, मैनेजमेंट और खिलाड़ी शानदार रहे। ऑक्शन के बाद बहुत सवाल उठे थे, लेकिन हम पहले दिन से खुश थे। हमने अपनी टीम पर भरोसा रखा और मैं पूरी टीम को सलाम करना चाहता हूं। ये जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर खिलाड़ी, फैमिली और सपोर्ट स्टाफ की है। मैनेजमेंट ने हमेशा हमें पॉजिटिव बनाए रखा, खासकर जब मुश्किल समय था। ये जीत पूरे बैंगलोर की है।ये पल मेरे करियर के सबसे यादगार पलों में से एक है, लेकिन फिर भी टेस्ट क्रिकेट के मुकाबले पांच पायदान नीचे है। मैं टेस्ट क्रिकेट को बहुत ज्यादा मानता हूं और उससे प्यार करता हूं। मैं सभी युवाओं से कहना चाहूंगा कि टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करें। अगर आप टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करते हैं, तो दुनिया के किसी भी कोने में लोग आपकी आंखों में आंखें डालकर कहेंगे तुमने खेल को सही तरीके से खेला। अगर आप क्रिकेट की दुनिया में असली इज्जत चाहते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट को दिल से अपनाइए। यही रास्ता है क्रिकेट के असली लीजेंड्स के साथ खड़े होने का।फाइनल हारने के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, थोड़ा निराश हूं, लेकिन जिस तरह हमारी टीम मौके पर खड़ी हुई, उसके लिए मैनेजमेंट और हर एक खिलाड़ी को श्रेय जाता है। पिछला मैच जो हमने यहां खेला था, उसे देखते हुए मुझे लगा कि 200 रन का स्कोर ठीक रहेगा, लेकिन उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। क्रुणाल ने शानदार अनुभव दिखाया, वही मैच का टर्निंग पॉइंट था। मैं अपनी टीम के हर खिलाड़ी पर गर्व महसूस करता हूं, कई युवाओं ने अपना पहला सीजन खेला और उनका बेखौफ खेल शानदार रहा। काम अभी अधूरा है, हमें अगले साल ट्रॉफी जीतनी है। हर मैच में टीम का जो जोश था, वो बड़ी बात थी। सभी को इस सीजन से अच्छा अनुभव मिला है और हम अगले साल इससे बेहतर कर सकते हैं।मैं सिचुएशन को समझकर खेलता हूं: क्रुणाल पंड्या प्लेयर ऑफ द फाइनल क्रुणाल पंड्या ने कहा, जब हमने बल्लेबाजी की, तब हमें लगा कि जितना धीमा डालो, उतना फायदेमंद है। इस फॉर्मेट में ऐसा करने के लिए हिम्मत चाहिए होती है। मैंने खुद पर भरोसा किया, सोचा कि अपनी स्पीड बदलूंगा और ज्यादातर गेंदें धीमी रखूंगा। मेरी सबसे बड़ी ताकत यही रही है कि मैं सिचुएशन को समझकर खेलता हूं। मुझे पता था कि विकेट लेने के लिए आज हिम्मत दिखानी होगी, और वो मैं धीमी गेंदबाजी से कर सकता हूं। अगर तेज डालते तो ये पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी हो जाती, लेकिन मिक्स करके डालना उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर देता है। दूसरी पारी में पिच थोड़ी आसान हो गई थी। RCB के साथ अब तक का सफर बहुत अच्छा रहा है। पहले दिन ही मैंने कहा था कि ट्रॉफी जीतनी है। मैंने हार्दिक से भी कहा था कि पंड्या परिवार के पास अब 11 साल में 9 ट्रॉफी होंगी।14 साल के वैभव ने धोनी के पैर छुए, रियान के लगातार 6 सिक्स; 30 PHOTOS में IPL 2025मोहाली-चंडीगढ़ में LED स्क्रीन पर फैंस ने देखा मैच, बाजार में पुलिस तैनात रहीपहली बार आईपीएल में 11 खिलाड़ी देने वाले एमपी ने क्रिकेट में क्या–क्या बदलाहरियाणा के 4 जिलों में बारिशयूपी के 19 शहरों का मौसम बदला, वाराणसी-बरेली में बारिशकोटा में हिटवेव को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्टदरभंगा में तेज आंधी-बारिश से कई घर गिरे.
कप्तान पाटीदार बोले- ई साला कप नमदू; क्रुणाल की बॉलिंग टर्निंग पॉइंट रही- श्रेयसरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पहला टाइटल जीत लिया। टीम ने मंगलवार को फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। मैच के बाद RCB के कप्तान ने फैंस के लिए कन्नड़ भाषा में 'ई साला कप नमदू' कहा, यानी इस साल कप हमारा हो गया। वहीं विराट कोहली ने कहा, दिल, आत्मा बैंगलोर के साथ हैं, अब मैं चैन से सो पाऊंगा।ट्रॉफी जीतने के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, यह पल मेरे, विराट और सभी फैंस के लिए बहुत खास है। इतने सालों से जो सपोर्ट कर रहे हैं, वे सभी इस जीत के हकदार हैं। क्वालिफायर के बाद हमें यकीन हो गया था कि हम ट्रॉफी जीत सकते हैं। इस पिच पर 190 का स्कोर अच्छा था, क्योंकि पिच थोड़ी धीमी थी। गेंदबाजों ने जो प्लान बनाया था, उसे देखना शानदार रहा। क्रुणाल विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जब भी विकेट चाहिए होता है, मैं उन्हीं की तरफ देखता हूं। सुयश और हमारे पेसर्स पूरे सीजन अच्छे रहे। शेफर्ड ने आज एक अहम विकेट लिया। मेरे लिए कप्तानी करना बड़ा मौका और सीखने का अनुभव रहा, और विराट भाई इसे ज्यादा डिजर्व करते हैं। मैं सभी फैंस से बस एक बात कहना चाहता हूं, 'ई साला कप नमदू' ।मैंने अपनी जवानी इस टीम को दी: यह जीत जितनी हमारी टीम के लिए है, उतनी ही हमारे फैंस के लिए भी है। पूरे 18 साल हो गए हैं। मैंने अपनी जवानी, अपना बेस्ट समय और अनुभव इस टीम को दे दिया। हर साल जीतने की कोशिश की, अपना सबकुछ झोंक दिया। अब जाकर ये ट्रॉफी मिली, यह एहसास शब्दों से परे है। मुझे नहीं लगा था कि ये दिन कभी आएगा। आखिरी गेंद के बाद मैं भावनाओं में बह गया। मैंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और आज जो महसूस हो रहा है, वह कमाल का है।एबी डिविलियर्स ने जो काम इस फ्रेंचाइजी के लिए किया है, वो बेमिसाल है। मैंने उनसे भी कहा, 'ये जीत जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी है। आकर हमारे साथ जश्न मनाओ।' रिटायर होने के 4 साल बाद भी वे टीम के लिए सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने वाले प्लेयर हैं, जो दिखाता है कि उन्होंने इस टीम, इस लीग और मेरी जिंदगी पर कितना असर डाला है। वे इस ट्रॉफी के साथ मंच पर होने के हकदार हैं।अगर पूछा जाए कि ये मेरे करियर का कितना बड़ा पल है, तो ये सबसे ऊपर है। जैसा मैंने कहा, मैंने 18 साल इस टीम को दिए, हमेशा इसके साथ जुड़ा रहा, कभी नहीं छोड़ा। कई बार लगा कि कुछ और सोचूं, लेकिन मैंने इस टीम का साथ नहीं छोड़ा और इसने भी मेरा साथ दिया। हमेशा सपना देखा था कि इसी टीम के साथ जीतूं, इसलिए ये जीत किसी और टीम के साथ जीतने से कहीं ज्यादा खास है।मेरा दिल और आत्मा बैंगलोर के साथ हैं और जब तक IPL खेलूंगा, सिर्फ इसी टीम के लिए खेलूंगा। IPL एक बहुत ही हाई लेवल, हाई इंटेंसिटी टूर्नामेंट है। मैं हमेशा बड़ी ट्रॉफी जीतना चाहता था और यही एक अधूरी ट्रॉफी थी। आज रात मैं चैन से सो पाऊंगा।मुझे ये खेल खेलने का मौका ज्यादा समय तक नहीं मिलेगा। करियर का अंत एक दिन आना ही है, जब मैं रिटायर हो जाऊं, तो मैं खुद से बस यही कहना चाहूंगा कि मैंने सबकुछ दे दिया। मैं हमेशा सुधार की कोशिश करता हूं। मैं सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेल सकता, मुझे पूरे 20 ओवर फील्डिंग करनी होती है, टीम के लिए कुछ खास करना होता है।भगवान ने मुझे टैलेंट और नजरिया दिया है। इस सीजन में हमारी टीम, मैनेजमेंट और खिलाड़ी शानदार रहे। ऑक्शन के बाद बहुत सवाल उठे थे, लेकिन हम पहले दिन से खुश थे। हमने अपनी टीम पर भरोसा रखा और मैं पूरी टीम को सलाम करना चाहता हूं। ये जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि हर खिलाड़ी, फैमिली और सपोर्ट स्टाफ की है। मैनेजमेंट ने हमेशा हमें पॉजिटिव बनाए रखा, खासकर जब मुश्किल समय था। ये जीत पूरे बैंगलोर की है।ये पल मेरे करियर के सबसे यादगार पलों में से एक है, लेकिन फिर भी टेस्ट क्रिकेट के मुकाबले पांच पायदान नीचे है। मैं टेस्ट क्रिकेट को बहुत ज्यादा मानता हूं और उससे प्यार करता हूं। मैं सभी युवाओं से कहना चाहूंगा कि टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करें। अगर आप टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करते हैं, तो दुनिया के किसी भी कोने में लोग आपकी आंखों में आंखें डालकर कहेंगे तुमने खेल को सही तरीके से खेला। अगर आप क्रिकेट की दुनिया में असली इज्जत चाहते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट को दिल से अपनाइए। यही रास्ता है क्रिकेट के असली लीजेंड्स के साथ खड़े होने का।फाइनल हारने के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, थोड़ा निराश हूं, लेकिन जिस तरह हमारी टीम मौके पर खड़ी हुई, उसके लिए मैनेजमेंट और हर एक खिलाड़ी को श्रेय जाता है। पिछला मैच जो हमने यहां खेला था, उसे देखते हुए मुझे लगा कि 200 रन का स्कोर ठीक रहेगा, लेकिन उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। क्रुणाल ने शानदार अनुभव दिखाया, वही मैच का टर्निंग पॉइंट था। मैं अपनी टीम के हर खिलाड़ी पर गर्व महसूस करता हूं, कई युवाओं ने अपना पहला सीजन खेला और उनका बेखौफ खेल शानदार रहा। काम अभी अधूरा है, हमें अगले साल ट्रॉफी जीतनी है। हर मैच में टीम का जो जोश था, वो बड़ी बात थी। सभी को इस सीजन से अच्छा अनुभव मिला है और हम अगले साल इससे बेहतर कर सकते हैं।मैं सिचुएशन को समझकर खेलता हूं: क्रुणाल पंड्या प्लेयर ऑफ द फाइनल क्रुणाल पंड्या ने कहा, जब हमने बल्लेबाजी की, तब हमें लगा कि जितना धीमा डालो, उतना फायदेमंद है। इस फॉर्मेट में ऐसा करने के लिए हिम्मत चाहिए होती है। मैंने खुद पर भरोसा किया, सोचा कि अपनी स्पीड बदलूंगा और ज्यादातर गेंदें धीमी रखूंगा। मेरी सबसे बड़ी ताकत यही रही है कि मैं सिचुएशन को समझकर खेलता हूं। मुझे पता था कि विकेट लेने के लिए आज हिम्मत दिखानी होगी, और वो मैं धीमी गेंदबाजी से कर सकता हूं। अगर तेज डालते तो ये पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी हो जाती, लेकिन मिक्स करके डालना उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर देता है। दूसरी पारी में पिच थोड़ी आसान हो गई थी। RCB के साथ अब तक का सफर बहुत अच्छा रहा है। पहले दिन ही मैंने कहा था कि ट्रॉफी जीतनी है। मैंने हार्दिक से भी कहा था कि पंड्या परिवार के पास अब 11 साल में 9 ट्रॉफी होंगी।14 साल के वैभव ने धोनी के पैर छुए, रियान के लगातार 6 सिक्स; 30 PHOTOS में IPL 2025मोहाली-चंडीगढ़ में LED स्क्रीन पर फैंस ने देखा मैच, बाजार में पुलिस तैनात रहीपहली बार आईपीएल में 11 खिलाड़ी देने वाले एमपी ने क्रिकेट में क्या–क्या बदलाहरियाणा के 4 जिलों में बारिशयूपी के 19 शहरों का मौसम बदला, वाराणसी-बरेली में बारिशकोटा में हिटवेव को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्टदरभंगा में तेज आंधी-बारिश से कई घर गिरे
I Can Now Sleep Peacefully: Kohli Dainik Bhaskar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बीवी का हाथ थामे कहां निकले विराट? संन्यास पर सवालों को किया इग्नोरभारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान किया। इसके तुरंध बाद वह बीसी अनुष्का के साथ घूमने निकल गए।
Read more »
सनी देओल बने हर डायरेक्टर की पहली पसंद, जाट के बाद अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चलेगा ढाई किलो का हाथजाट के साथ फैन्स का दिल जीतने वाले सनी देओल अब ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने के लिए तैयार हैं. पढ़ें डिटेल्स
Read more »
विराट कोहली नहीं, रजत पाटीदार का करियर बनाने में इस दिग्गज का बड़ा हाथ... RCB से नहीं ताल्लुकआईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने पर आरसीबी की टीम का सामना केकेआर से है। इस मुकाबले से पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बड़ा बयान दिया है।
Read more »
'अब समय हो गया है', संन्यास के बाद भज्जी की बेटी से ऐसा क्यों बोले कोहली?पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की बिटिया हिनाया भी विराट कोहली की फैन हैं. हिनाया भी कोहली के रिटायरमेंट से उदास थीं. हिनाया ने तो कोहली को मैसेज करके पूछा कि उन्होंने संन्यास क्यों लिया?
Read more »
एबी डिविलियर्स ने कोहली के टेस्ट संन्यास को बताया सही, बोले- आपको अपने दिल की सुननी चाहिएएबी डिविलियर्स ने कोहली के टेस्ट संन्यास को बताया सही, बोले- आपको अपने दिल की सुननी चाहिए
Read more »
सचिन, युवी समेत दिग्गजों ने आरसीबी को दी बधाई, विजय माल्या ने कहा- 'ई साला कप नामदे'सचिन, युवी समेत दिग्गजों ने आरसीबी को दी बधाई, विजय माल्या ने कहा- 'ई साला कप नामदे'
Read more »
