दिल्ली के साकेत कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी रामेश्वर को 30 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया
बच्ची को मिठाई का लालच देकर अपने घर बुलाया मामले में दोषी ने बच्ची को मिठाई का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही, धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया, तो उसे जान से मार देगा। इससे पहले अदालत ने दोषी रामेश्वर को धारा 363 आईपीसी, धारा 366 आईपीसी, धारा 342 आईपीसी, धारा 506 आईपीसी और धारा 6 पॉक्सो अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध के लिए दोषी ठहराया था। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने कहा कि मौजूदा मामले में दोषी रामेश्वर ने 7 वर्ष और 9 महीने की पीड़िता को अगवा करने और उसे बंधक बनाने के बाद अपने घर में उसके साथ गंभीर यौन उत्पीड़न किया। उसने पीड़िता को इस घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी। अदालत ने कहा कि दोषी के कृत्य ने समाज में और पीड़ित के मन में चिंता पैदा कर दी है। न्याय के हित में सुधारात्मक सिद्धांत और दंड के निवारक सिद्धांत के बीच संतुलन बनाना होगा। दोषी के कृत्य से समाज में दहशत फैल गई : अतिरिक्त लोक अभियोजक सुनवाई के दौरान राज्य के लिए अतिरिक्त लोक अभियोजक ने प्रस्तुत किया कि दोषी के कृत्य से समाज में दहशत फैल गई है, क्योंकि दोषी ने आईपीसी की धारा 363, आईपीसी की धारा 366, आईपीसी की धारा 342, आईपीसी की धारा 506 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध किए हैं। ऐसे में उन्होंने अदालत से निवेदन किया कि दोषी को अधिकतम सजा दी जानी चाहिए और पीड़िता को अधिकतम मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़िता एक मासूम 07 वर्ष और 09 महीने की लड़की थी जबकि दोषी एक वयस्क सक्षम पुरुष था। पीड़िता एक बच्ची होने के कारण खुद को नहीं बचा सकी। दोषी की तरफ से उसका यौन उत्पीड़न किया गया। दूसरी ओर बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि दोषी की पत्नी का भरण-पोषण करना है। वह दो महीने पहले सीढ़ियों से गिरी थी और उसकी तबीयत खराब है। उन्होंने दलील दी कि दोषी की तबीयत ठीक नहीं है। अपराध से पीड़िता को मानसिक आघात लगा : दिल्ली महिला आयोग दिल्ली महिला आयोग की तरफ से पैरवी कर रहे वकील ने कहा कि पीड़िता के गुप्तांग पर शारीरिक चोट आई थी। पीड़िता के उपचार पर हुए चिकित्सा व्यय का कोई रिकॉर्ड नहीं है। अपराध के परिणामस्वरूप, पीड़िता को इतना मानसिक आघात लगा कि उसे अपने परिवार के साथ अपना घर बदलना पड़ा। पीड़िता के परिवार में उसके पिता और माता और दो भाई-बहन हैं। उसके पिता और माता दोनों ही मजदूरी करते हैं और 10,000 और 7,000 रुपये प्रति माह कमाते हैं। पीड़िता किराए के मकान में रहती है और उसका किराया 3,500 हजार रुपये प्रति माह है। पीड़िता समाज के निम्न आय वर्ग से ताल्लुक रखती है। पीड़िता अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहती है और उसे मौजूदा समय में कोई मुआवजा नहीं मिला है।.
बच्ची को मिठाई का लालच देकर अपने घर बुलाया मामले में दोषी ने बच्ची को मिठाई का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही, धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया, तो उसे जान से मार देगा। इससे पहले अदालत ने दोषी रामेश्वर को धारा 363 आईपीसी, धारा 366 आईपीसी, धारा 342 आईपीसी, धारा 506 आईपीसी और धारा 6 पॉक्सो अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध के लिए दोषी ठहराया था। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने कहा कि मौजूदा मामले में दोषी रामेश्वर ने 7 वर्ष और 9 महीने की पीड़िता को अगवा करने और उसे बंधक बनाने के बाद अपने घर में उसके साथ गंभीर यौन उत्पीड़न किया। उसने पीड़िता को इस घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी। अदालत ने कहा कि दोषी के कृत्य ने समाज में और पीड़ित के मन में चिंता पैदा कर दी है। न्याय के हित में सुधारात्मक सिद्धांत और दंड के निवारक सिद्धांत के बीच संतुलन बनाना होगा। दोषी के कृत्य से समाज में दहशत फैल गई : अतिरिक्त लोक अभियोजक सुनवाई के दौरान राज्य के लिए अतिरिक्त लोक अभियोजक ने प्रस्तुत किया कि दोषी के कृत्य से समाज में दहशत फैल गई है, क्योंकि दोषी ने आईपीसी की धारा 363, आईपीसी की धारा 366, आईपीसी की धारा 342, आईपीसी की धारा 506 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध किए हैं। ऐसे में उन्होंने अदालत से निवेदन किया कि दोषी को अधिकतम सजा दी जानी चाहिए और पीड़िता को अधिकतम मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़िता एक मासूम 07 वर्ष और 09 महीने की लड़की थी जबकि दोषी एक वयस्क सक्षम पुरुष था। पीड़िता एक बच्ची होने के कारण खुद को नहीं बचा सकी। दोषी की तरफ से उसका यौन उत्पीड़न किया गया। दूसरी ओर बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि दोषी की पत्नी का भरण-पोषण करना है। वह दो महीने पहले सीढ़ियों से गिरी थी और उसकी तबीयत खराब है। उन्होंने दलील दी कि दोषी की तबीयत ठीक नहीं है। अपराध से पीड़िता को मानसिक आघात लगा : दिल्ली महिला आयोग दिल्ली महिला आयोग की तरफ से पैरवी कर रहे वकील ने कहा कि पीड़िता के गुप्तांग पर शारीरिक चोट आई थी। पीड़िता के उपचार पर हुए चिकित्सा व्यय का कोई रिकॉर्ड नहीं है। अपराध के परिणामस्वरूप, पीड़िता को इतना मानसिक आघात लगा कि उसे अपने परिवार के साथ अपना घर बदलना पड़ा। पीड़िता के परिवार में उसके पिता और माता और दो भाई-बहन हैं। उसके पिता और माता दोनों ही मजदूरी करते हैं और 10,000 और 7,000 रुपये प्रति माह कमाते हैं। पीड़िता किराए के मकान में रहती है और उसका किराया 3,500 हजार रुपये प्रति माह है। पीड़िता समाज के निम्न आय वर्ग से ताल्लुक रखती है। पीड़िता अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहती है और उसे मौजूदा समय में कोई मुआवजा नहीं मिला है।
Crime In Delhi Crime Agaisnt Child Saket Court Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar दिल्ली पुलिस बच्ची से दुष्कर्म साकेत कोर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कर्नाटक में आरसीबी की जीत का जश्न मनाया गया, बधाईयों का तांता लगा रहाकर्नाटक में आरसीबी की जीत का जश्न मनाया गया, बधाईयों का तांता लगा रहा
Read more »
मेघालय की यात्रा, राजा रघुवंशी का मर्डर और 8 साल की उस मासूम बच्ची का चेहरा...2 जून को राजा रघुवंशी की लाश चेरापूंजी की एक घाटी में मिलने की खबर आई. इसके बाद से ही मेघालय और वहां के लोग निशाने पर आ गए. मेघालय और पूरे पूर्वोत्तर में जनजातियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर नस्लीय टिप्पणियां की गईं. मेघालय की यात्रा को असुरक्षित बताया जाने लगा.
Read more »
मेरी खुशी के लिए मां को मुंबई की चॉल में रहना पड़ा, पापा ने दिल्ली में अकेले घर संभाला- समीक्षा सूदमाता-पिता की इकलौती बेटी समीक्षा सूद को दिल्ली का आलीशान घर छोड़कर मुंबई की चॉल में एक कमरे के घर में रहना पड़ा। जानिए अभिनेत्री की सफलता की कहानी।
Read more »
मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल राष्ट्र निर्माण की मिसाल : बांसुरी स्वराजमोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल राष्ट्र निर्माण की मिसाल : बांसुरी स्वराज
Read more »
जामुन का लालच देकर झाड़ियों में ले गया, चचेरे भाई ने चार साल की बच्ची के साथ की दरिंदगीSatna Crime News: सतना में एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी चार साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची आंगनबाड़ी से लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर रेलवे ट्रैक के पास ले गया। बच्ची की चीखें सुनकर महिलाओं ने उसे बचाया।
Read more »
विपक्ष की तुष्टिकरण की राजनीति का हुआ पर्दाफाश, संविधान का अपमान अस्वीकार्य : रोहन गुप्ताविपक्ष की तुष्टिकरण की राजनीति का हुआ पर्दाफाश, संविधान का अपमान अस्वीकार्य : रोहन गुप्ता
Read more »
