दिल्ली चुनाव 2023: कैलाश गहलोत ने दिल्ली में भाजपा के लिए उठाया मौन

राजनीति News

दिल्ली चुनाव 2023: कैलाश गहलोत ने दिल्ली में भाजपा के लिए उठाया मौन
दिल्ली चुनावAAPBJP
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

कैलाश गहलोत दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिज वासन सीट से भाजपा के टिकट पर विजयी हुए हैं। गहलोत पहले आम आदमी पार्टी से विधायक थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद पार्टी से उनका मोहभंग हो गया।

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद बिज वासन सीट से बीजेपी के टिकट पर कैलाश गहलोत विजयी घोषित किए गए. कैलाश गहलोत पहले आम आदमी पार्टी से विधायक थे. मगर अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद जब आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया गया तो पार्टी से उनका मोहभंग हो गया.

चुनाव के ठीक पहले कैलाश गहलोत ने पाला बदल लिया और अपनी नजफगढ़ सीट के बदले बिज वासन से बीजेपी का टिकट ले आए. इसके कारण उनको फिर जीत मिली. जबकि आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा. इस हिसाब से देखा जाए तो कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी के खराब चुनावी अंजाम से पहले ही अपनी सीट सुरक्षित कर ली. वो एक तरह से दिल्ली के मौसम विज्ञानी बनकर सामने आए हैं. कैलाश गहलोत दिल्ली की सरकार में मंत्री थे और उनको एक वक्त पर अरविंद केजरीवाल के जेल जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का बड़ा दावेदार माना जा रहा था. कैलाश गहलोत इससे पहले नजफगढ़ से विधायक थे. AAP के बड़े नेता हारे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी सीट से हार चुके हैं, लेकिन आप सरकार के तीन मंत्रियों ने जीत हासिल की है. आप के कई वरिष्ठ नेताओं की हार के बीच दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने क्रमशः बाबरपुर, सुल्तानपुर माजरा और बल्लीमारान से जीत हासिल की. हुसैन 29,823 मतों के अंतर से जीते, राय 18,994 वोट से और अहलावत 17,126 मतों के अंतर से विजयी हुए. दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने भी कालकाजी में अपनी सीट से जीत हासिल की है. Arvind Kejriwal Result: दिल्ली में वोटिंग से 4 दिन पहले BJP ने चली 1 चाल, वही बनी अरविंद केजरीवाल की काल! जानिए अंदर की बात कांग्रेस को एक भी सीट नहीं पार्टी के एक अन्य प्रमुख नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश में भाजपा की शिखा रॉय से 3,188 मतों के अंतर से हार गए. केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है. नई दिल्ली सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के परवेश वर्मा को जीत मिली है. पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जंगपुरा में भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से हार स्वीकार कर ली है. निर्वाचन आयोग के नवीनतम रुझानों में भाजपा 70 विधानसभा सीट में से 48 पर और आप 22 पर बढ़त बनाए हुए है या इनमें से कई जीत चुकी है. कांग्रेस लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

दिल्ली चुनाव AAP BJP कैलाश गहलोत अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया पार्टी छोडना

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए ग्रेटर कैलाश सीट से शिखा राय को टिकट दियाबीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए ग्रेटर कैलाश सीट से शिखा राय को टिकट दियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है जिसमें ग्रेटर कैलाश सीट से शिखा राय को टिकट दिया गया है।
Read more »

कांग्रेस दिल्ली में अल्पसंख्यकों के लिए अलग मंत्रालय का वादा करती हैकांग्रेस दिल्ली में अल्पसंख्यकों के लिए अलग मंत्रालय का वादा करती हैदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को समर्थन देने के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने का वादा किया है।
Read more »

8 AAP विधायक भाजपा में शामिल, दिल्ली चुनाव में बड़ा झटका8 AAP विधायक भाजपा में शामिल, दिल्ली चुनाव में बड़ा झटकादिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग है। इसके 4 दिन पहले 8 AAP विधायकों का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।
Read more »

अरविंदर सिंह लवली से दैनिक जागरण के साथ विशेष बातचीतअरविंदर सिंह लवली से दैनिक जागरण के साथ विशेष बातचीतदिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में दिल्ली के पूर्व मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता अरविंदर सिंह लवली ने गांधीनगर और दिल्ली के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।
Read more »

दिल्ली चुनाव 2023: ज्योतिषीय विश्लेषणदिल्ली चुनाव 2023: ज्योतिषीय विश्लेषणइस आर्टिकल में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2023 के लिए ज्योतिषीय विश्लेषण दिया गया है। इसमें केजरीवाल, सिसोदिया और बीजेपी के लिए ज्योतिषीय प्रेक्षण किए गए हैं।
Read more »

दिल्ली चुनाव परिणाम 2025: बीजेपी की जीत, आप को हरायादिल्ली चुनाव परिणाम 2025: बीजेपी की जीत, आप को हरायादिल्ली में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को हराते हुए दिल्ली चुनाव जीत लिया है। इस जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण और उत्सव मनाया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:26:52