राजधानी जहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरे देश के लिए नजीर बननी चाहिए, वहां सरकारी अस्पताल ही गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं. इंडिया टुडे की RTI में सामने आया है कि कई अस्पतालों में वेंटिलेटर काम नहीं कर रहे जबकि कुछ PM CARES वेंटिलेटर भी पूरी तरह फेल हैं. ये रिपोर्ट स्वास्थ्य व्यवस्था में खामियां और इमरजेंसी तैयारियों की कमी को उजागर करती है.
दिल्ली के टॉप सरकारी अस्पतालों में गंभीर लापरवाही का खुलासा हुआ है. RTI में सामने आया है कि हर तीन में से एक वेंटिलेटर अभी काम नहीं कर रहा. वहीं कुछ PM CARES वेंटिलेटर पूरी तरह बेकार पड़े हैं. ये रिपोर्ट स्वास्थ्य व्यवस्था में बरती जा रही बड़ी लापरवाही का खुलासा करती है.
इंडिया टुडे ने दिल्ली सरकार के कुछ प्रमुख सरकारी अस्पतालों जैसे मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े लोक नायक अस्पताल में दायर RTI से चिंता बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आई है. डेटा से पता चला है कि इन अस्पतालों में हर तीन वेंटिलेटरों में से एक अभी काम नहीं कर रहा है यानी लगभग 31% वेंटिलेटर खराब पड़े हैं. ये डेटा बताता है कि कोरोना महामारी के समय जिन मशीनों ने लोगों की जान बचाई थी, आज उन्हीं की मेंटेनेंस में बड़ी लापरवाही हो रही है.खस्ताहाल हैं वेंटिलेटर वेंटिलेटर महामारी के समय सबसे जरूरी मेडिकल उपकरण थे. ये जीवन रक्षक मशीनें आशा और उम्मीद की पहचान बन गई थीं. लेकिन अब पांच साल बाद India Today के एक्सक्लूसिव RTI से पता चला कि उनका रख-रखाव न के बराबर है. Advertisement RTI के तहत प्राप्त डेटा में कुल 297 वेंटिलेटर शामिल हैं जो MAMC, लोक नायक, दीनदयाल उपाध्याय, लाल बहादुर शास्त्री और सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में लगाए गए थे. इनमें से 92 वेंटिलेटर काम नहीं कर रहे यानी कुल मशीनों की 31% मशीनें बेकार पड़ी हैं.लोक नायक अस्पताल में हालात गंभीरलोक नायक अस्पताल में स्थिति बहुत ही गंभीर है. एनेस्थीसिया, मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स जैसी डिपार्टमेंट्स में 70 से ज्यादा वेंटिलेटर काम नहीं कर रहे. इसके उलट दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में ICU के 25 वेंटिलेटर पूरी तरह वर्किंग हैं और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में 13 में से सिर्फ 1 वेंटिलेटर ही खराब है.PM CARES वेंटिलेटर भी फेलसबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ज्यादातर खराब वेंटिलेटर PM CARES फंड से मिले वेंटिलेटर हैं. RTI डेटा के मुताबिक कम से कम 41 PM CARES मशीनें अभी काम नहीं कर रही हैं. कुछ वार्ड्स में पूरे PM CARES वेंटिलेटर ही फेल हैं जैसे कि लोक नायक अस्पताल के वार्ड 32 में 12 में से कोई भी वेंटिलेटर काम नहीं कर रहा.वार्ड 31 में भी 8 PM CARE वेंटिलेटर पूरी तरह बेकार हैं. RTI में बताया गया कि इन वेंटिलेटरों का AMC/CMC फाइल अभी प्रोसेस में है. दूसरी तरफ, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल का ICU पूरी तरह फंक्शनल है यानी ये सबसे अच्छा उदाहरण है. Advertisement MAMC और लोक नायक के अन्य विभाग का हालओब्स्टेट्रिक्स और गायनाकोलॉजी में कुल 41 वेंटिलेटर हैं जिनमें से 39 काम कर रहे यानी कुल का 95% फंक्शनल हैं. एनेस्थीसिया में 33 वेंटिलेटर में 5 खराब और 85% फंक्शनल हैं. सुश्रुत ट्रॉमा सेंटरमें 14 वेंटिलेटर हैं और दो खराब हैं, यहां 86% फंक्शनल हैं. मेन कैजुअल्टी और इमरजेंसी यूनिट्स में हालात खराब यहां 7 वेंटिलेटरों में से 5 काम नहीं कर रहे यानी सिर्फ 29% फंक्शनल हैं. 7वीं मंजिल के डिजास्टर वार्ड में 4 में से 2 काम कर रहे यानी कुल 50% फंक्शनल हैं. इमरजेंसी ICU के 21 में से 11 वेंटिलेटर फेल हैं यानी कुल 48% फंक्शनल हैं. पीडियाट्रिक्स में 31 में से 7 फेल हैं और 77% फंक्शनल हैं. CCU, मेडिसिन में 25 में से 14 फेल हैं यानी 44% फंक्शनल हैं. मेडिसिन वार्ड्स 27 से 32 में 67 वेंटिलेटर्स में से 41 फेल है, कुल 39% फंक्शनल हैं. सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में कैजुअल्टी यूनिट के दो वेंटिलेटर काम कर रहे हैं, ICU के 14 में से 2 फेल हैं. लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का प्रदर्शन बेहतर यहां पीडियाट्रिक्स विभाग के 4 में से 1 वेंटिलेटर फेल है यानी 75% फंक्शनल हैं. ICU के सभी 9 वेंटिलेटर फंक्शनल हैं. Advertisement MRI मशीन का हालRTI से ये भी खुलासा हुआ कि गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल और लोक नायक अस्पताल में सिर्फ एक-एक MRI मशीन ही काम कर रही है. दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटरों की खराब स्थिति चिंता बढ़ा रही है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Ventilator Non-Functional PM CARES Ventilators ICU Shortage Critical Care RTI Report MAMC Lok Nayak Hospital Healthcare Infrastructure Emergency Wards Delhi Health Medical Equipment Failure COVID Preparedness Hospital Ventilator Status Patient Care Crisis
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Modi on North Bengal: উত্তরবঙ্গে রক্তাক্ত সাংসদ-বিধায়ক! সরব মোদী, শমীককে ফোন রাজনাথের...PM Narendra Modi reats as BJP MP, MLA attacked in North Bengal
Read more »
PM Modi: पीएम मोदी का बुधवार से दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं की देंगे सौगातPM Modi two-day visit to Maharashtra from Wednesday, will gift several connectivity projects PM Modi: पीएम मोदी का बुधवार से दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं की देंगे सौगात
Read more »
PM Kisan Yojana: दीपावली या धनतेरस, कब खत्म होगा 21वीं किस्त का इंतजार? इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजारPM Kisan Yojana 21st Installment जम्मू-कश्मीर के किसानों को PM किसान योजना की 21वीं किस्त का अग्रिम वितरण किया गया है जिससे प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 8.
Read more »
Bihar Politics: 30 और 30 के खेल में फंसा महागठबंधन, राजद-कांग्रेस के सामने सहनी ने खड़ी कर दी नई टेंशनमहागठबंधन में सीटों का बंटवारा वीआईपी और वाम दलों की मांगों के कारण उलझ गया है। कांग्रेस 50-55 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है परन्तु वीआईपी 30 से कम सीटों पर राजी नहीं है जिससे वाम दलों ने भी दबाव बढ़ा दिया है। भाकपा माले कम से कम 30 सीट पर अड़ा है। वीआईपी चीफ मुकेश सहनी का कहना है कि सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं...
Read more »
India-Britain: 100 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर, प्रधानमंत्री मोदी से मुंबई में करेंगे मुलाकातIndia-Britain: 100 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर, प्रधानमंत्री मोदी से मुंबई में करेंगे मुलाकात British PM Keir Starmer India visit for 2 days
Read more »
PM Modi: मुंबई को मिलेगा एक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे उद्घाटनPM Modi will Inaugurate Navi Mumbai International Airport today PM Modi: मुंबई को मिलेगा एक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे उद्घाटन राज्य | महाराष्ट्र
Read more »
