अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बुजुर्गों के लिए 'संजीवनी योजना' की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत 60 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज होगा।
संगीनी योजना: दिल्ली के बुजुर्ग ों के लिए बड़ी खबर है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा एलान किया है। दिल्ली के बुजुर्ग ों के लिए उनकी सरकार संजीवनी योजना लेकर आई है। संजीवनी योजना के अंतर्गत 60 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों का मुफ्त इलाज होगा। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि बुजुर्ग किसी भी सामाजिक वर्ग से आते हों, फिर चाहे वो अमीर हों या गरीब, सबका मुफ्त इलाज होगा। इस स्कीम में एपीएल या बीपीएल की कोई लिमिट नहीं होगी। हालांकि, अभी इस योजना की घोषणा की गई
है। इसे अभी लॉन्च नहीं किया गया है। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक विधानसभा चुनावों के बाद दिल्ली में अगर उनकी सरकार बनती है तो संजीवनी योजना को पास किया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - इलाज का सारा खर्च उठाएगी सरकार संजीवनी योजना के अंतर्गत 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग नागरिक, चाहे वे निजी अस्पताल में इलाज करवाएं या फिर सरकारी, सारा खर्चा संजीवनी योजना के अंतर्गत सरकार देगी। इस योजना के अंतर्गत खर्च की कोई सीमा तय नहीं की गई है। जितना भी खर्च इलाज के दौरान आएगा, वह सरकार वहन करेगी। हाल ही में केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 70 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने का फैसला लिया था। Ayushman Bharat Yojana: क्या पति-पत्नी और बच्चे एक साथ ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ? जानिए नियम हालांकि, इस स्कीम को दिल्ली में लागू नहीं किया गया था। ऐसे में इसको लेकर लगातार दिल्ली सरकार से सवाल-जवाब किया जा रहा था। वहीं, संजीवनी योजना के ऐलान के बाद इसे आयुष्मान भारत योजना की काट के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लॉन्च किया है। इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण की शुरुआत हो चुकी है। महिला सम्मान योजना के अंतर्गत विधानसभा चुनावों के बाद दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। Delhi Mahila Samman Yojana: क्या है महिला सम्मान योजना? जानिए कैसे करें इस स्कीम में आवेदन
दिल्ली सरकार स्वास्थ्य बीमा बुजुर्ग संजीवनी योजना अरविंद केजरीवाल आयुष्मान भारत योजना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज योजना का ऐलानअरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया है, जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त मेडिकल ट्रीटमेंट मिलेगा.
Read more »
केजरीवाल की बड़ी घोषणा: दिल्ली में बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाजअरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बुजुर्गों के लिए 'संजीवनी योजना' की घोषणा की। 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को दिल्ली में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में फ्री इलाज मिलेगा।
Read more »
Sanjeevani Yojana: मुफ्त इलाज के लिए दिल्ली के बुजुर्गों को करना होगा ये काम, जानें संजीवनी योजना के लिए कैसे करें ApplyDelhi Government Sanjeevani Yojana know how to apply for the scheme मुफ्त इलाज के लिए दिल्ली के बुजुर्गों को करना होगा ये काम, जानें संजीवनी योजना के लिए कैसे करें अप्लाई यूटिलिटीज
Read more »
दिल्ली बुजुर्गों के लिए लॉन्च करती है 'संजीवनी योजना'दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों के लिए 'संजीवनी योजना' लॉन्च की है, जिसके तहत 60 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
Read more »
केजरीवाल की बड़ी घोषणा: दिल्ली में बुजुर्गों के लिए मुफ़्त इलाजअम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बुजुर्गों के लिए मुफ़्त इलाज योजना 'संजीवनी' की घोषणा की है.
Read more »
दिल्ली में 60+ की आयु के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणाअरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज की योजना की घोषणा की है। दिल्ली सरकार इलाज का पूरा खर्च उठाएगी और रजिस्ट्रेशन दो-तीन दिन में शुरू हो जाएगा।
Read more »
