दिल्ली में यमुना ने डेंजर लेवल किया पार... बाढ़ का खतरा, हथिनीकुंड, वजीराबाद और ओखला बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा पानी

Yamuna Water Level Delhi News

दिल्ली में यमुना ने डेंजर लेवल किया पार... बाढ़ का खतरा, हथिनीकुंड, वजीराबाद और ओखला बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा पानी
Yamuna Water LevelHathnikund Barrage On Yamuna RiverYamuna Flood In Delhi
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हथिनीकुंड, वजीराबाद और ओखला बैराज से यमुना में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि यमुना इस वक्त अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज पर वॉटर लेवल इस समय 205.24 तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि 205 के करीब ही यमुना का डेंजर लेवल है। ऐसे में यमुना में बढ़ते पानी ने एक बार फिर प्रशासन को अलर्ट मोड में डाल दिया है। दिल्ली में पिछले 2 दिनों से बारिश का नामो-निशान नहीं है। लेकिन यमुना नदी में वॉटर लेवल लगातार बढ़ रहा है। इसका कारण हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आने वाले पानी को हथिनीकुंड, वजीराबाद और ओखला बैराज से छोड़ा जाना है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर हथिनीकुंड बैराज से 49604 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं, वजीराबाद बैराज से 39470 क्यूसेक और ओखला बैराज से 68025 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे पहले भी यमुना में बैराज से पानी छोड़ा गया था, जिसके कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है और आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हथिनीकुंड बैराज से यमुना में खासतौर पर लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है, जब यमुना में हथिनीकुंड से 1.

78 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। ये पानी 19 अगस्त यानी कल तक दिल्ली पहुंच जाएगा, जिसके बाद यमुना नदी का जलस्तर और ज्यादा बढ़ सकता है। यमुना में पानी किस तेजी से बढ़ रहा है इसका अंदाजा ताजा आंकड़ों से लगाया जा सकता है। दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जब यमुना का जलस्तर 204.5 मीटर होता है, तो उसे चेतावनी स्तर कहा जाता है, जबकि जलस्तर के 205.30 मीटर तक पहुंचने पर इसे खतरे का निशान माना जाता है। आज यानी सोमवार को यहां यमुना का जलस्तर 205.03 मीटर तक पहुंच गया है।हर घंटे छोड़ा जा रहा पानी कहीं न ले आए बाढ़यमुना नदी में पहले से ही पानी का फ्लो बहुत ज्यादा है। इसके बाद भी हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे उसमें पानी छोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह 8 बजे नदी में 44,787 क्यूसेक, सुबह 11 बजे 81,353 क्यूसेक, 12 बजे 91,985 क्यूसेक, दो बजे 1,04,306 क्यूसेक और तीन बजे 1,28,280 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, शाम चार बजे हथनीकुंड बैराज से 1,78,996 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ऐसा नहीं है कि यमुना नदीं में सिर्फ हथिनीकुंड बैराज से ही पानी छोड़ा जा रहा है। वजीराबाद और ओखला बैराज से भी पानी छोड़ने का क्रम जारी है। कल वजीराबाद बैराज से 34,620 क्यूसेक और ओखला बैराज से 54,017 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। यह पानी भी मंगलवार तक दिल्ली पहुंच जाएगा।पहली बार छोड़ा गया 1.78 लाख क्यूसेक पानीवैसे तो यमुना नदी में बीच-बीच में बैराज से पानी छोड़ा जाता रहा है। लेकिन मॉनसून के इस सीजन में पहली बार यमुना नदी में एक बार में 1.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसलिए अब अनुमान लगाया जा रहा है कि हथिनीकुंड के साथ ही बाकी दो बैराज का ये पानी जब दिल्ली पहुंचेगा तो राजधानी में यमुना से सटे इलाकों बाढ़ का कहर देखने को मिल सकता है। इससे पहले 2023 में यमुना में कई साल बाद भयंकर बाढ़ आई थी। 11 जुलाई 2023 को यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया था। उस समय हथनीकुंड बैराज से 3,59,760 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Yamuna Water Level Hathnikund Barrage On Yamuna River Yamuna Flood In Delhi Okhla Wazirabad Barrage यमुना नदी वॉटर लेवल दिल्ली में बाढ़ का खतरा हथिनीकुंड बैराज वजीराबाद-ओखला बैराज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, डेंजर निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तरदिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, डेंजर निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तरदिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जो खतरे के निशान के करीब है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में वृद्धि हुई है। जलस्तर 204.
Read more »

बाढ़ के मुहाने पर दिल्ली, तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर; निगम बोध घाट के पास पहुंचा पानीबाढ़ के मुहाने पर दिल्ली, तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर; निगम बोध घाट के पास पहुंचा पानीदिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया है जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से स्थिति गंभीर हो गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रहा...
Read more »

दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, हथिनीकुंड और वज़ीराबाद बैराज से छोड़ा गया पानीदिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, हथिनीकुंड और वज़ीराबाद बैराज से छोड़ा गया पानीदिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. शनिवार शाम 8 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.11 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से कुछ ही नीचे है. बाढ़ नियंत्रण विभाग ने सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है. वज़ीराबाद और हथिनकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.
Read more »

दिल्ली में बाढ़ का खतरा! हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी, सरकार ने जारी की एडवाइजरीदिल्ली में बाढ़ का खतरा! हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी, सरकार ने जारी की एडवाइजरीदिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है.
Read more »

Delhi Yamuna Flood: दिल्ली में यमुना पार कर गई वॉर्निंग लेवल, आज का दिन भारी, कर लें बाढ़ से निपटने की तैया...Delhi Yamuna Flood: दिल्ली में यमुना पार कर गई वॉर्निंग लेवल, आज का दिन भारी, कर लें बाढ़ से निपटने की तैया...Delhi Yamuna Flood: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर 204.50 मीटर को पार कर 204.60 मीटर पर पहुंच गया. वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराजों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है. दिल्ली में बाढ़ की आशंका है.
Read more »

Delhi News: खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना... निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, हर घंटे छोड़ा जा रहा पानीDelhi News: खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना... निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, हर घंटे छोड़ा जा रहा पानीयमुना के ऊपरी कैचमेंट एरिया में बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे पानी छोड़ा जा रहा है। इसकी वजह से यमुना नदी में बाढ़ आ सकती है। बाढ़ और सिचाई विभाग के अनुसार, हालात की निगरानी की जा रही है। यदि पानी का स्तर 206 मीटर तक पहुंचता है, तो निचले इलाकों को खाली करवाने का काम शुरू कर दिया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:30:40