दिल्ली में प्रदूषण का कहर: एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में, सरकार ने GRAP-3 लागू किया

पर्यावरण News

दिल्ली में प्रदूषण का कहर: एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में, सरकार ने GRAP-3 लागू किया
दिल्ली प्रदूषणवायु गुणवत्ता सूचकांकGRAP-3
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 130 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 68%

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है, एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया है। सरकार ने GRAP-3 लागू कर दिया है और प्राथमिक विद्यालयों में हाइब्रिड मोड लागू कर दिया गया है। विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज हुआ है।

पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। बुधवार को फिर से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। उधर, बढ़ते प्रदूषण के बीच कल सरकार ने ग्रैप-3 लागू कर दिया है।.

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई लोग, जयराम रमेश ने सरकार से पूछा सवाल .केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गीता कॉलोनी-लक्ष्मी नगर रोड इलाके में बुधवार सुबह एक्यूआई 413 दर्ज किया गया। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का क्षेत्र भी जहरीली धुंध की घनी परत में लिपटा हुआ है और इस क्षेत्र में एक्यूआई 408 बना हुआ है।इसके अलावा, वायु गुणवत्ता सूचकांक अलीपुर में 431, आनंद विहार में 438, अशोक विहार में 439, चांदनी चौक में 449, द्वारका सेक्टर-8 में 422, आईटीओ में 433, जहांगीरपुरी में 446, आरके पुरम में 432 और रोहिणी में 442 है।.इसी बीच, दिल्ली में बुधवार से कक्षा 5 तक के प्राथमिक छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड लागू हो रहा है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान -3 के बाद यह फैसला लिया गया था।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को घोषणा की कि जीआरएपी चरण-3 के मद्देनजर सुरक्षा उपाय तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'कक्षा 5 तक, बुधवार से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। स्कूलों में हाइब्रिड मोड लागू रहेगा।'.दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने एक परिपत्र में कहा, 'शिक्षा विभाग, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया जाता है कि वे कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड, यानी फिजिकल और ऑनलाइन दोनों में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कक्षाएं संचालित करें।'शिक्षा निदेशक वेदिता रेड्डी ने कहा, 'सभी स्कूलों के प्रमुखों को यह जानकारी छात्रों के माता-पिता और अभिभावकों तक तुरंत पहुंचाने का निर्देश दिया जाता है।'.ग्रैप-3 के तहत राजधानी में निर्माण और तोड़फोड़ पर प्रतिबंध लग गया। इसके अलावा कई निर्देश जारी किए गए हैं। खुदाई, बोरिंग, ड्रिलिंग, पाइलिंग, तोड़फोड़, सीवर या जल लाइनों की खुदाई, आरएमसी प्लांट, पेंटिंग, वेल्डिंग, टाइल्स काटने-जोड़ने, सड़क निर्माण व बड़े मरम्मत कार्यों पर रोक के साथ सीमेंट, ईंट, रेत, फ्लाई ऐश आदि धूल फैलाने वाली सामग्री की ढुलाई और अनलोडिंग बंद रोकने निर्देश है। पूरे एनसीआर में सभी स्टोन क्रशर और खनन कार्य तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे।.दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। दिव्यांगजनों के व्यक्तिगत उपयोग के लिए विशेष रूप से अनुकूलित वाहन इस नियम से मुक्त रहेंगे। दिल्ली में बीएस-4 या उससे नीचे के डीजल चलित मध्यम वाणिज्यिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा, सिवाय आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं से जुड़े वाहनों के। दिल्ली के बाहर पंजीकृत बीएस-4 डीजल एलसीवी को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Navjivan /  🏆 2. in İN

दिल्ली प्रदूषण वायु गुणवत्ता सूचकांक GRAP-3 स्कूल बंद प्रदूषण नियंत्रण

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

GRAP-3 Restrictions: दिल्ली-NCR में ग्रेप-3 लागू, इन पाबंदियों का करना होगा पालनGRAP-3 Restrictions: दिल्ली-NCR में ग्रेप-3 लागू, इन पाबंदियों का करना होगा पालनदिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग सीएक्यूएम ने ग्रेप-3 के प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 362 दर्ज किया गया था, लेकिन मंगलवार सुबह यह 425 तक पहुंच गया। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेप-3 के तहत कई पाबंदियां लगाई गई...
Read more »

जहरीली हवा से सावधान! प्रदूषण की स्थिति 'गंभीर', दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू, इन कामों पर पाबंदीजहरीली हवा से सावधान! प्रदूषण की स्थिति 'गंभीर', दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू, इन कामों पर पाबंदीDelhi-NCR Pollution Update: दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) इस मौसम में पहली बार ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है. जिसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने तुरंत ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू कर दिया है.
Read more »

Air Pollution in Delhi: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से हालात बदतर, GRAP-3 लागू, जानें किस तरह की लगेंगी पाबंदियांAir Pollution in Delhi: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से हालात बदतर, GRAP-3 लागू, जानें किस तरह की लगेंगी पाबंदियांGRAP 3 Air Pollution in Delhi: दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण से हालात बदतर होते जा रहे हैं, ऐसे में GRAP 3 को लागू कर दिया गया है.
Read more »

Grab 3: दिल्ली में और खतरनाक हुआ प्रदूषण का स्तर, AQI 400 पार, GRAP-3 लागूGrab 3: दिल्ली में और खतरनाक हुआ प्रदूषण का स्तर, AQI 400 पार, GRAP-3 लागूGrab 3: राजधानी दिल्ली में हवा में जहर का स्तर पिछले कुछ दिन से लगातार बढ़ा हुआ है। दिल्ली में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। प्रदूषण की खराब स्थिति को देखते हुए दिल्ली में GRAP-3 लागू किया गया।
Read more »

Delhi NCR Schools Closed: प्रदूषण के कारण दिल्ली एनसीआर में GRAP-3 लागू, बंद होंगे स्कूल? जानिए नियमDelhi NCR Schools Closed: प्रदूषण के कारण दिल्ली एनसीआर में GRAP-3 लागू, बंद होंगे स्कूल? जानिए नियमदिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण, छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए कई स्कूलों को हाइब्रिड मोड पर स्विच करने के लिए कहा जा रहा है। पूरी अपडेट यहां देखें।
Read more »

Delhi AQI Today: 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्यूआई 400 से पार, एनसीआर में लागू किया गया GRAP-3Delhi AQI Today: 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्यूआई 400 से पार, एनसीआर में लागू किया गया GRAP-3Delhi AQI Today: Delhi Air quality reaches severe category, AQI crosses 400, GRAP-3 implemented in NCR Delhi AQI Today: 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्यूआई 400 से पार, एनसीआर में लागू किया गया GRAP-3
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:30:57