Delhi Rain: दिल्ली में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद भी उमस से राहत मिलती नहीं दिख रही है. सुबह-सुबह मौसम में ठंडक रहती है लेकिन दोपहर तक फिर से वैसे ही गर्मी होने लगती है.
दिल्ली और नोएडा के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है. जिसकी वजह से मौसम काफी ठंडा हो गया है. तड़के 3 बजे से ही मध्यम से तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक के लिए बारिश का अनुमान जताया है.
दिल्ली में शनिवार तक के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. सुबह से हो रही बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया है, जिस वजह से सड़कों पर निकलने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसीलिए बाहर निकलने वाले सावधानी बरतें.ये भी पढ़ें-दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह हुई झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से मिली राहतदिल्ली में बारिश, सड़कों पर भरा पानीशुक्रवार सुबह से हो रही बारिश की वजह से दिल्ली के नागलोई इलाके में सड़कों पर पानी भर गया है. भीकाजी कामा प्लेस में भी ऐसा ही हाल है. यहां की सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं. जिसकी वजह से वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है. दिल्ली के मलाई मंदिर इलाके में भी तड़के तेज बारिश दर्ज की गई. बारिश की वजह से स्कूल-कॉलेज के साथ ही ऑफिस जाने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});#WATCH | Delhi: Rain showers lashed parts of the National Capital early this morning. pic.twitter.com/ReHBsKToiH— ANI July 26, 2024दिल्ली में 3 दिनों से हो रही बारिशराजधानी में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है. गुरुवार सुबह भी दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में बदरा जमकर बरसे. हालांकि दिन में तेज धूप निकली, जिसकी वजह से गर्मी और उमस और बढ़ गई. दिल्ली में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है. कई इलाकों में लोगों को जलभराव की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है. #WATCH | Delhi: The city faced traffic jams and waterlogging in various areas after heavy rains this morning. pic.twitter.com/YdKRWZnzoS— ANI July 26, 2024सुबह से हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में ट्रैफिक की किल्लत से जूझना पड़ रहा है. मोतची बार रिंग रोड पर लंबा जाम लग गया है. वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं. दिल्ली में गुरुवार को भी मध्यम बारिश दर्ज की गई थी. सुबह हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया, जिसकी वजह से लोगों को ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ा. दिल्ली में गुरुवार सुबह सफदरजंग वैधशाला में 3 घंटे में 19.1 किमी बारिश दर्ज की गई.#WATCH | Delhi: Traffic jam at the Motibagh Ring Road as a result of heavy rains and waterlogging pic.twitter.com/WrRtLVcRJL— ANI July 26, 2024गुरुवार को भी दिल्ली में हुई तेज बारिशदिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भी तेज बारिश दर्ज की गई. इस दौरान दिल्ली में गुरुवार सुबह 5.30 बजे से 8.30 बजे तक 10.1 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने 28 जिुलाई तक के लिए बारिश का पूर्वानुमान जताया है.
Delhi Rain News Delhi Rain Alert Delhi Rain And Waterlogging Delhi NCR Barish
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बारिश के बाद बिजली बंद, लोग हुए परेशान: उदयपुर के कई इलाकों में लोग हुए परेशान, बिजली निगम के बाहर दिया धरनाउदयपुर शहर में बुधवार की रात को हुई बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। लोग परेशान हो गए और बिजली आती और जाती वाले क्रम में हो गई।
Read more »
एक घंटे में डेढ़ इंच पानी बरसा, पानी-पानी हुआ शहरपहली बारिश में शहर की सड़कें जलमग्न, कई कॉलोनियों में पानी भरा जोधपुर.
Read more »
दिल्ली में झमाझम बारिश, कई जगहों पर पानी भरा, ट्रैफिक जाम से लोग परेशानभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा था कि शहर में बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश भी हो सकती है.
Read more »
Delhi Rains: दिल्ली-NCR में बारिश से सड़कों पर भरा पानी, कई इलाकों में ट्रैफिक जामदिल्ली-एनसीआर में बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली लेकिन कई जगहों पर सड़कों पर हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़कों पर जलभराव होने से कई जगहों पर जाम की स्थिति बन रही है। इससे सुबह ऑफिस और स्कूल जाने के लिए घरों से निकले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Read more »
Delhi Rain: दिल्ली फिर बनी दरिया... सड़कों पर पानी ही पानी, ट्रैफिक जाम; एनसीआर में भी बारिश का यलो अलर्टदिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। जहां एक तरफ बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है तो वहीं उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है।
Read more »
Delhi Rain: दिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव... ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरीदिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। जहां एक तरफ बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है तो वहीं उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है।
Read more »
