Tesla Model Y: टेस्ला ने अपनी तकनीक को दिखाने के लिए एक दिलचस्प प्रयोग किया. उन्होंने एक बड़े पारदर्शी बुलबुले के अंदर टेस्ला मॉडल Y और एक BMW X3 कार को रखा और फिर उस बुलबुले को लाल धुएं (स्मोक बॉम्ब) से भर दिया. जहाँ BMW के अंदर धुआं भर गया, वहीं टेस्ला के अंदर बैठा कर्मचारी बिल्कुल सुरक्षित था.
Tesla Model Y : देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुँच गया है. रविवार सुबह शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 377 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के 40 में से 16 निगरानी केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता बेहद गंभीर पाई गई.
बढ़ते स्मॉग और जहरीली हवा के बीच, एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने अपने मॉडल Y के एक खास एयर फिल्टर का वीडियो जारी कर सुर्खियां बटोरी हैं, जो हवा को पूरी तरह शुद्ध करने का दावा करता है. टेस्ला ने अपनी तकनीक को दिखाने के लिए एक दिलचस्प प्रयोग किया. उन्होंने एक बड़े पारदर्शी बुलबुले के अंदर टेस्ला मॉडल Y और एक BMW X3 कार को रखा और फिर उस बुलबुले को लाल धुएं से भर दिया. जहा BMW के अंदर धुआं भर गया, वहीं टेस्ला के अंदर बैठा कर्मचार बिल्कुल सुरक्षित था क्योंकि कार का बायोवेपन डिफेंस मोड ऑन था. टेस्ला के एडवांस HEPA फिल्टर ने लाल धुएं और धूल के कणों को कार के केबिन के अंदर आने से पूरी तरह रोक दिया, जबकि सामान्य फिल्टर वाली कार इसमें नाकाम रही. View this post on Instagram A post shared by Tesla India Official Account कंपनी का दावा है कि मॉडल Y में लगा यह खास HEPA फिल्टर हवा में मौजूद 99.97% धूल, पराग, फफूंद, बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्म कणों को खत्म कर देता है. प्रयोग के बाद जब इंजीनियर ने फिल्टर बाहर निकाला, तो वह लाल धूल से भरा हुआ था, जिससे साबित हुआ कि इसने जहरीले कणों को अंदर आने से पहले ही सोख लिया था. यह तकनीक उन शहरों के लिए वरदान साबित हो सकती है जहाँ वायु प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा रहता है, क्योंकि यह कार के अंदर बिल्कुल ताजी और शुद्ध हवा सुनिश्चित करती है. भारत में टेस्ला के मॉडल और उनकी रेंज की बात करें तो, यहाँ मॉडल Y के दो वेरिएंट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं: रियर-व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव. स्टैंडर्ड वर्जन एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है, जबकि लॉन्ग रेंज वर्जन 622 किलोमीटर तक चलता है. भारतीय बाजार में इन इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती कीमत लगभग 59.89 लाख रुपये रखी गई है, जो अपनी प्रीमियम रेंज और आधुनिक फीचर्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर रही है. तकनीकी रूप से, टेस्ला मॉडल Y का रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट 60 kWh और 75 kWh के दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आता है. इसका सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 295 hp की दमदार पावर जेनरेट करता है. दिल्ली जैसे प्रदूषित शहरों में रहने वाले लोगों के लिए, टेस्ला की यह एयर-प्यूरीफिकेशन तकनीक सिर्फ एक लग्जरी फीचर नहीं बल्कि सेहत की सुरक्षा के लिहाज से एक जरूरी कदम के रूप में देखी जा रही है.
Model Y Tesla Model Y Hepa Filter Tesla Model Y Hepa Filter For Pollution
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BMW X3 Shadow Edition भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खासियतBMW X3 Shadow Edition Launch in India: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने भारतीय बाजार में नई BMW X3 Shadow Edition लॉन्च की है. ये गाड़ी पहले से मौजूद टॉप मॉडल डीजल X3 xDrive20d M Sport पर आधारित है और इसकी कीमत 74.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
Read more »
नई BMW X3 की लॉन्च से पहले मिली झलक, जानिए क्या होगा खासNew BMW X3 First Glimpse Revealed BMW X3 की पहली झलक सामने आ गई है। यह कार कई तरह के ए़डवांस फीचर्स के साथ आएगी। इसमें लेवल 2 ADAS फुल LED लाइट पैकेज 360-डिग्री कैमरा पैनोरमिक सनरूफ कनेक्टेड कार तकनीक देखने को मिलती है। आइए जानते हैं इस कार में इंटीरियर कैसा होगा और यह और कौन से फीचर्स के साथ आने वाली...
Read more »
टेस्ला की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Y भारत में लॉन्च: एक बार फुल चार्ज पर 622km तक चलेगी, कीमत ₹60 लाख ...Tesla India (Mumbai Showroom) Launch 2025 Update; Follow Tesla Model Y EV SUV Car Details - Price, Features Import Duty On Dainik Bhaskar.
Read more »
टेस्ला का भारत में पहला शोरूम ओपन हुआ: अभी केवल मॉडल Y बेचेगी कंपनी, जानें बुकिंग से लेकर कीमत और सर्विसिंग...Tesla Mumbai Showroom Launch LIVE Photos Videos Update; Follow Tesla India Project, Elon Musk Narendra Modi Latest News, Tesla EV Cars Price Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
TESLA का बड़ा धमाका! लॉन्च की सबसे सस्ती Model 3 कारTesla Model 3 Standard: टेस्ला ने अपने मशहूर इलेक्ट्रिक सेडान मॉडल 3 का नया सस्ता वेरिएंट Model 3 Standard यूरोप में लॉन्च किया है.
Read more »
SpaceX CEO Elon Musk की छप्परफाड़ कमाई! $700 बिलियन की नेटवर्थ के साथ रचा इतिहास, क्या है इस तूफानी कमाई का राज?Forbes Billionaire Index के मुताबिक, Elon Musk की नेटवर्थ बढ़कर करीब 749 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही वह इतिहास में पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जिनकी कुल संपत्ति 700 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है. यह उछाल तब आया जब Delaware Supreme Court ने Tesla से जुड़ा उनका 2018 का पे पैकेज दोबारा बहाल कर दिया.
Read more »
