दिल्ली में जहरीला स्मॉग: AQI स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में, सरकार पर डेटा में हेरफेर का आरोप

पर्यावरण News

दिल्ली में जहरीला स्मॉग: AQI स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में, सरकार पर डेटा में हेरफेर का आरोप
दिल्लीप्रदूषणवायु गुणवत्ता सूचकांक
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 316 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 147%
  • Publisher: 51%

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर कई इलाकों में 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है। बारापुल्ला ब्रिज, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इंडिया गेट और एम्स के आसपास घने स्मॉग की चादर देखी गई। आप पार्टी ने दिल्ली सरकार पर AQI डेटा में हेरफेर करने का आरोप लगाया है।

दिल्ली में एक्यूआई का स्तर ड्रोन से ली गई सुबह की तस्वीरों में बारापुल्ला ब्रिज और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र घने स्मॉग की चादर में लिपटे हुए दिखाई दिए। यहां एक्यूआई 310 के स्तर पर था, जिसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है। इसी तरह इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर भी एक्यूआई 326 दर्ज किया गया, जो शहर की बिगड़ती हवा की ओर इशारा करता है। #WATCH | Delhi | Latest visuals of toxic smog from the area around AIIMS.

AQI around the area is 378, categorised as 'Very Poor' as per the Central Pollution Control Board . pic.twitter.com/Jcjz6Gcf6N — ANI November 10, 2025 विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक की स्थिति- एम्स के आसपास- 378 एक्यूआई जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास - 310 एक्यूआई इंडिया गेट और कर्तव्य पथ- 326 एक्यूआई आनंद विहार- 379 एक्यूआई तिलक मार्ग- 376 एक्यूआई #WATCH | Delhi | AAP Delhi President Saurabh Bharadwaj says, "The problem of pollution is not new for Delhi and North India. The anger among people, especially intellectuals, stems from the government's deception and tampering with data. As soon as pollution increases, the… pic.twitter.com/6m56TWU3fP — ANI November 10, 2025 इस बीच, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर वायु गुणवत्ता डेटा में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। दिल्ली में आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार प्रदूषण को कम दिखाने के लिए एक्यूआई निगरानी स्टेशनों को बंद कर रही है। जिन जगहों पर एक्यूआई अधिक है, वहां छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार का इरादा प्रदूषण कम करना नहीं, बल्कि इसके आंकड़ों को कम दिखाना है। भारद्वाज ने कहा कि लोगों का गुस्सा सरकार के धोखे और डेटा के साथ छेड़छाड़ के कारण है। #WATCH | Visuals from the Barapullah Bridge covered in a thin layer of toxic smog as the AQI around the Jawaharlal Nehru Stadium area is in the 'Very Poor' category at 310 as per the Central Pollution Control Board . pic.twitter.com/opX2yVI5HA — ANI November 10, 2025 वायु प्रदूषण पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के इंडिया गेट पर बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को निशाना बनाने के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि "स्वच्छ हवा का अधिकार" एक मौलिक मानवाधिकार है और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने भाजपा पर 'वोट चोरी' और बिगड़ते प्रदूषण संकट के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने लाखों भारतीयों के स्वास्थ्य और भविष्य की रक्षा के लिए तत्काल और निर्णायक कार्रवाई का आग्रह किया। राहुव ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ रहा है, और जो लोग इस गंभीर समस्या के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उन्हें सरकार द्वारा दबाया जा रहा है। यह सरासर अन्याय है। स्वच्छ हवा हर नागरिक का अधिकार है, और इस अधिकार के लिए शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वालों को अपराधी समझना गलत है। The right to clean air is a basic human right. The right to peaceful protest is guaranteed by our Constitution. Why are citizens who have been peacefully demanding clean air being treated like criminals? Air pollution is affecting crores of Indians, harming our children and… https://t.co/ViPZiO16lT— Rahul Gandhi November 9, 2025 कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए 'वोट चोरी' जैसे हथकंडे अपना रही है, जबकि असली मुद्दा हमारे बच्चों का भविष्य और हमारे शहरों की हवा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई को गंभीरता से ले और ठोस कदम उठाए। पीएम10 और पीएम2.5 का स्तर रहा इतना दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 316.4 और पीएम2.5 की मात्रा 189.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। सीपीसीबी के अनुसार, राजधानी के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा गंभीर और बेहद खराब में रिकॉर्ड की गई, जबकि कुछ इलाकों में एक्यूआई मध्यम रहा। दीपावली के बाद से दिल्ली में कई इलाकों में एक्यूआई खराब और बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है, जबकि ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-2 के प्रतिबंध अब भी लागू हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, दिल्ली में निर्माण से होने वाले प्रदूषण की 2.66 और पेरिफेरल उद्योग की 3.49 फीसदी की भागीदारी रही। दिल्ली में लग सकता है ग्रेप 3 दिल्ली में लगातार खराब होती जा रही वाय गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ग्रेप का तीसरा चरण लगा सकती है। अगर एक्यूआई 400 के पार जाएगा, तो संभव है कि ग्रेप 3 लग सकता है। दिल्ली में ग्रेप 3 तब लगाता है, एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच जाता है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर इसे पहले भी 350 के करीब भी लागू किया गया है। इसके बाद गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ जैसे कार्यों पर रोक लग जाती है और स्कूलों में हाइब्रिड मोड लागू करने जैसे कदम उठाए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम की परिस्थितियों और वाहनों से निकलने वाले धुएं की वजह से वायु में प्रदूषण का स्तर सामान्य से थोड़ा अधिक हो सकता है। लगातार 26वें दिन खराब हवा रही सीपीसीबी के अनुसार, दिल्लीवासियों ने रविवार को लगातार 26वें दिन खराब हवा में सांस ली। इस सीजन में 14 अक्तूबर को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। इसके बाद से लगातार ही प्रदूषण का स्तर खराब या बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली में इस बार पहले तो नियमित अंतराल पर पश्चिमी विक्षोभ आते रहे। इसके चलते मई और जून में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। इसके बाद अच्छे मानसून के चलते जुलाई, अगस्त और सितंबर में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से ज्यादा रहा। अच्छी बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट हुई वहीं, हवा भी काफी हद तक पहले से ज्यादा साफ-सुथरी रही। हर रोज इतने अंकों का आ रहा उतार चढ़ाव एयर क्वॉलिटी इंडेक्स वायु गुणवत्ता सूचकांक में रोज करीब 85 अंकों से अधिक का उतार-चढ़ाव आ रहा है। एक्सपर्ट के अनुसार, इस तरह का उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इससे लोगों में लापरवाहियों के मामले में बढ़ते हैं। वह प्रदूषण को लेकर गंभीर नहीं रहते। विशेषज्ञ के अनुसार, प्रदूषण के स्तर में इतना अधिक अंतर रोज आना और भी जोखिम बढ़ा रहा है। इस उतार-चढ़ाव से लोग लापरवाह रहते हैं। वहीं, कई इलाकों में दीपावली के बाद से ही एयर क्वॉलिटी मॉनिटरिंग स्टेशन की स्क्रीन बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को इलाके का प्रदूषण स्तर पर नहीं पता चल पा रहा है। इन इलाकों में इतना रहा एक्यूआई बवाना- 416 पंजाबी बाग - 416 जहांगीरपुरी - 413 रोहिणी - 412 मंदिर मार्ग - 410 मुंडका- 410 वजीरपुर - 410 नेहरु नगर - 408 आईटीओ - 404 पटपड़गंज - 401 आरके पुरम - 400 बुराड़ी क्रॉसिंग - 399 मथुरा रोड- 397 चांदनी चौक - 397 एनसीआर में एक्यूआई का स्तर दिल्ली के बाद अब नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 पार पहुंच गया है। रविवार सुबह नोएडा सेक्टर-62 का एक्यूआई 405 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी को दर्शाता है। वहीं, एक दिन पहले आठ नवंबर को नोएडा का एक्यूआई 354 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 336 रहा था। विवार को वसुंधरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 403 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी में आता है। लगातार तीसरे दिन यहां की हवा जहरीली रही। 345 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। ये भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ती सर्दी: अब कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, कल 10 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम पारा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

दिल्ली प्रदूषण वायु गुणवत्ता सूचकांक स्मॉग आप

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आंखों में जलन सांसों में चुभन! नोएडा में सर्दी और स्मॉग का डबल अटैक, AQI 692 पर पहुंचने से हालत खराबआंखों में जलन सांसों में चुभन! नोएडा में सर्दी और स्मॉग का डबल अटैक, AQI 692 पर पहुंचने से हालत खराबNoida AQI: विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्थिति में हवा में मौजूद सूक्ष्म प्रदूषक कण (PM 2.
Read more »

दिल्ली में प्रदूषण का कहर: AQI खतरनाक स्तर पर, हवा की गुणवत्ता चिंताजनकदिल्ली में प्रदूषण का कहर: AQI खतरनाक स्तर पर, हवा की गुणवत्ता चिंताजनकदिल्ली में रविवार को प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जिससे AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। कई इलाकों में 400 से ऊपर AQI दर्ज किया गया, जिससे शहर में वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने की संभावना जताई है, साथ ही केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Read more »

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर: कई इलाकों में AQI 400 के पारदिल्ली में रविवार को वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में बना रहा, जिससे लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है। रोहिणी, जहांगीरपुरी, अक्षरधाम, आनंद विहार, नरेला, बुराड़ी समेत कई स्थानों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में स्थिति और भी विकट हो सकती है। सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए कई उपाय किए हैं, लेकिन वे नाकाफी साबित हो रहे हैं।
Read more »

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में 'माइनर' सुधार, CAQM का बड़ा फैसला, क्या 365 AQI पर रुकेगा GRAP Stage-III...Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में 'माइनर' सुधार, CAQM का बड़ा फैसला, क्या 365 AQI पर रुकेगा GRAP Stage-III...Delhi AQI; Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार दर्ज किया गया है. CAQM ने बताया कि औसत AQI 391 से घटकर 365 तक पहुंच गया है. आयोग ने कहा कि फिलहाल GRAP का Stage-III लागू नहीं होगा. Stage-I और II के मौजूदा प्रतिबंध जारी रहेंगे, जबकि आने वाले दिनों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है.
Read more »

दिल्ली-एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण: नोएडा सबसे प्रदूषित, AQI 'बेहद खराब' श्रेणी मेंदिल्ली-एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण: नोएडा सबसे प्रदूषित, AQI 'बेहद खराब' श्रेणी मेंदिल्ली-एनसीआर गंभीर प्रदूषण से जूझ रहा है। नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हैं, जिसमें नोएडा सबसे ऊपर, दिल्ली दूसरे और गाजियाबाद तीसरे स्थान पर है। आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर में तत्काल राहत की संभावना नहीं है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने समीक्षा बैठक की, जिसमें कहा गया कि दिल्ली में मामूली सुधार दिखने के बावजूद, AQI स्तर 'बेहद खराब' रहने की संभावना है। GRAP-3 उपायों को फिलहाल लागू नहीं किया जाएगा, हालाँकि चरण 1 और 2 के तहत प्रतिबंधों की समीक्षा की जा रही है।
Read more »

‘Struggling For 10 Years… No One Cares About Health’: How Delhi Residents React To Surging Air Pollution‘Struggling For 10 Years… No One Cares About Health’: How Delhi Residents React To Surging Air PollutionProtests erupted at India Gate over Delhi’s worsening air pollution; residents demanded clean air, several were detained, and AAP accused BJP of manipulating AQI data to downplay the crisis.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:38:47