दिल्ली-एनसीआर में कोहरे से कुछ राहत मिली है। गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में दिन की शुरुआत अपेक्षाकृत कम कोहरे के साथ हुई, जिससे विजिबिलिटी बेहतर बनी रही। GRAP हटने के बाद भी प्रदूषण पर सख्ती जारी रहेगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की हवा में बुधवार सुबह कुछ राहत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी से सुधरकर ‘बहुत खराब’ स्तर पर आ गया। सुबह के समय AQI करीब 200 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 336 था। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन कोहरे में भी कमी देखी गई। दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख इलाकों की स्थिति गुरुवार सुबह 7 बजे दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हवा अब भी खराब श्रेणी में बनी रही। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आनंद विहार , संजय नगर और जहांगीरपुरी सबसे अधिक प्रदूषित इलाकों में रहे। इनके अलावा सोनिया विहार और संजय नगर में AQI 220 दर्ज किया गया। चांदनी चौक , नेहरू नगर , वसुंधरा और दिलशाद गार्डन में AQI ‘खराब’ श्रेणी के निचले स्तर पर रहा, जबकि आईटीआई शाहदरा में 198 दर्ज किया गया। हांलाकि हल्की राहत के बीच कुछ इलाकों में कोहरे की स्थिती अब भी गंभीर बनी हुई है, लेकिन स्थिती पहले से ज्यादा नियंत्रण में रही। #WATCH | Delhi | Visuals around India Gate as a thick layer of toxic smog engulfs the national capital.
AQI around the area is 169, categorised as 'moderate', as claimed by CPCB . pic.twitter.com/9E5494WwUn— ANI December 25, 2025 गुरुवार सुबह सात बजे प्रमुख इलाकों का हाल इलाका AQI आनंद विहार 227 संजय नगर 222 जहांगीरपुरी 221 संजय नगर 220 सोनिया विहार 220 ITI शाहादरा 198 चांदनी चौक 195 नेहरू नगर 193 वसुंधरा 193 दिलशाद गार्डन 193 सोर्स - https://aqicn.org/ दिल्ली-एनसीआर में कोहरे से कुछ राहत इस बीच गुरुवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में दिन की शुरुआत अपेक्षाकृत कम कोहरे के साथ हुई। लगातार दूसरे दिन कोहरे की तीव्रता में कमी दर्ज की गई, जिससे विजिबिलिटी बेहतर बनी रही। इसका सीधा असर सड़क यातायात पर दिखा और वाहन चालकों को सुचारू रूप से सफर करने में सहूलियत मिली। GRAP हटने के बाद भी ‘नो PUC, नो फ्यूल’ अभियान जारी ग्रेप हटने के बावजूद राजधानी में प्रदूषण पर सख्ती जारी रहेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि बिना वैध पीयूसीसी के वाहन चलाना दिल्ली की हवा के खिलाफ अपराध जैसा माना जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही चार नए ऑटोमेटेड वाहन फिटनेस जांच केंद्र शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही ऊंची इमारतों में धूल नियंत्रण के लिए मिस्ट आधारित सिस्टम लगाने की अनुमति भी दी गई है। IGI एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को घने कोहरे और धुंध के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह के समय विजिबिलिटी में भारी गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह 4:30 बजे से 8:30 बजे तक विजिबिलिटी 200 मीटर से कम रही, जबकि 6:30 से 7:00 बजे के बीच हालात और बिगड़ गए और दृश्यता मात्र 50 मीटर रह गई। इस दौरान 16 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और 500 से अधिक उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया गया। औसतन उड़ानों में 34 मिनट की देरी हुई, जो कुछ मामलों में 29 मिनट से बढ़कर अधिकतम 6.5 घंटे तक पहुंच गई।
AQI Air Quality Index Pollution Fog Delhi Weather IGI Airport Flights PUCC Delhi Pollution Control New Delhi Delhi AQI New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली-NCR में कोहरे और धुंध की मार, 'दमघोंटू' हवा का कहर जारी, AQI 400 के पारप्रदूषण के साथ-साथ घने कोहरे ने सड़क, रेल और हवाई यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। ठंड और स्मॉग की दोहरी मार ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
Read more »
दिल्ली में प्रदूषण का कहर: हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में, NCR में AQI 400 के पारदिल्ली में हवा की रफ्तार थमने और मौसम के ठंडा होने के कारण प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे राजधानी एक बार फिर गैस चैंबर में तब्दील हो गई है। कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है, जिसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
Read more »
अगले 10 दिन बेहद खराब रहेगी दिल्ली-NCR की आबोहवा, 8 दिनों के बाद AQI 400 पारदिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी है, एक्यूआई 400 के पार पहुँच गया है। यह दिसंबर का चौथा दिन है जब हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है।
Read more »
800 AQI ऊपर से कैसा दिखता है? फ्लाइट की खिड़की से बनाया गया वीडियो देखकर शॉक्ड रह गए दिल्ली-NCR वाले!800 AQI Delhi Video: फ्लाइट से लिए गए दिल्ली के एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें इंस्टाग्राम यूजर ने दिखाया कि 800 AQI वाला प्रदूषण ऊपर से कैसा दिखता है। 83 लाख व्यूज वाले इस वीडियो में शहर स्मॉग की मोटी चादर में गायब दिख रहा है।
Read more »
दिल्ली-NCR को जहरीली स्मॉग की चादर ने घेरा, GRAP-4 की पाबंदियां लागू, आनंद विहार और ओखला में AQI 350 के पारदिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. बिगड़ते हालात को देखते हुए CAQM ने पूरे NCR में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू कर दी हैं. दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा है फुल स्टॉप नोएडा के सेक्टर-1 में AQI 398 तक पहुंच गया है, जो गंभीर श्रेणी के बेहद करीब है.
Read more »
Delhi AQI Update: GRAP-IV Invoked As Smog Grips NCR; See WFH Rules And Traffic BansDelhi AQI Update: India faces a severe pollution crisis as GRAP-IV is notified across Delhi-NCR on Dec 24, 2025. With AQI hitting 374 at ITO, Chief Minister Rekha Gupta has approved emergency WFH measures and a Rs 100 cr environment push.
Read more »