दिल्ली में आज रात से BS-3 गाड़ियों की नो एंट्री: बॉर्डर पर अलर्ट, गाजियाबाद में 8 जगह बैरियर बनाए; 7 टीमें त...

BS-3 Vehicles Completely Banned In Delhi From Toni News

दिल्ली में आज रात से BS-3 गाड़ियों की नो एंट्री: बॉर्डर पर अलर्ट, गाजियाबाद में 8 जगह बैरियर बनाए; 7 टीमें त...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 16 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 10%
  • Publisher: 51%

बीएस 3 मानक के वाहन आज रात 12 बजे से दिल्ली की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके लिए गाजियाबाद जिला प्रशासन इन वाहनों पर कार्रवाई करेगी। एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद और एआरटीओ मनोज मिश्रा का इसकी जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें आरटीओ विभाग

बॉर्डर पर अलर्ट, गाजियाबाद में 8 जगह बैरियर बनाए; 7 टीमें तैनातदिल्ली में आज रात 12 बजे से यानी पहली नवम्बर से BS-3 गाड़ियों की नो-एंट्री होगी। दिल्ली से सटी यूपी की सीमाओं पर इसके लिए अलर्ट कर दिया गया है। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने कहा- सीएनजी, एलएनजी, ईवी, बीएस- 4 वाहनों को ही यूपी की सीमा से दिल्ली में एंट्रीएडिशनल डीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद और एआरटीओ मनोज मिश्रा को BS-3 वाहनों को रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एआरटीओ की निगरानी में सात टीमें बनाई गई हैं। ये दिलशाद गार्डन, भौंपुरा, लोनी बॉर्डर, यूपी गेट, सूर्यनगर, तुलसी निकेतन, सोनिया विहार के अलावा नोएडा से आने वाले वाहनों को रोकने का काम करेंगी। उधर, बीएस-3 वाहनों को लिस्ट बनाकर उनके मालिकों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने कहा- बीएस 3 की सभी गाड़ियों पर रोक हैं, इनको लेकर दिल्ली में एंट्री करने का कोई प्रयास न करे।बढ़ते प्रदूषण को लेकर लगाई रोक एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सेंट्रल एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमिशन नई दिल्ली के आदेश के अनुसार दिल्ली में प्रवेश करने वाले गुड्स व्हिकल से होने वाले हाई पॉल्युशन एमिशन के कारण यह लागू रहेगा। हालांकि, दिल्ली में भारत स्टेज-4 या अन्य अपग्रेडेड सभी वाहनों के अलावा सीएनजी, एलएनजी, इलेक्ट्रिक वाहनों की एंट्री होगी। प्रतिबंधित वाहनों की लिस्ट में मालवाहक गाड़ियां भी शामिल हैं।प्रशासन ने कहा- गाजियाबाद व नोएडा के दिल्ली बॉर्डर पर सख्त निगरानी बरती जाएगी। दोनों जिलों में परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस एक नवंबर से अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। दिल्ली में गाजियाबाद और नोएडा से ही गाड़ियां प्रवेश करती हैं। गाजियाबाद के एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद ने बताया कि गाजियाबाद में यूपी गेट, आनंद विहार, लोनी बार्डर, सूर्यानगर, अफसरा बार्डर, तुलसी निकेतन, सोनिया विहार से मुख्य प्रवेश करते हैं। गाजियाबाद से दिल्ली की सीमा 44 किमी लंबाई में टच होती है। जबकि नोएडा से दिल्ली की सीमा 6 किमी लंबाई में टच होती है।बीएस का मतलब भारत स्टेज है। इसका उपयोग वाहनों में प्रदूषण मापने के लिए किया जाता है। देश में चलने वाले हर वाहन के लिए बीएस मानक जरूरी है। बीएस के साथ जो नंबर होता है, उसके जरिए ये पता लगाया जाता है कि वाहन कितना प्रदूषण करता है।देश में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर से कई तरह के नियम लाए गए हैं। वाहनों में इसकी शुरुआत साल 2000 से हुई थी। तब बने हुए वाहनों को बीएस-2 कैटेगरी में रखा गया था। वहीं, साल 2000 से पहले के वाहनों को बीएस-1 कैटेगरी में और साल 2010 और उसके बाद बने वाहनों को बीएस-3 कैटेगरी में रखा गया है। बीएस-3 के अधिकतर वाहनों की समय सीमा भी पूरी हो चुकी है।बीएस-3 के बाद सरकार की ओर से कई नियमों को और बेहतर किया गया, जिससे वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी लाई जा सके। इसके लिए कंपनियों की ओर से कई अपडेट किए गए। एक अप्रैल 2017 से देशभर में बीएस-4 चरण को लागू किया गया था। ऐसे में एक अप्रैल 2017 और उसके बाद बने वाहनों को बीएस-4 कैटेगरी में रखा गया है।अखिलेश मुस्कुराकर बोले- चाचा शिवपाल को हेलिकॉप्टर कहां से देते:कोई चंदा भी नहीं देता; इसलिए स्टार प्रचारक नहीं बनाया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को गाजीपुर पहुंचे। उनके साथ चाचा शिवपाल यादव और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी भी थे। अखिलेश ने बिहार चुनाव में I.

N.D.I.A ब्लॉक की जीत होने का दावा किया। कहा, तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे और सपा उनके साथ है।'मोन्था' तूफान के चलते बिहार में 30 रैलियां रद्दहिमाचल में अक्टूबर में नॉर्मल से 173% अधिक वर्षाआजमगढ़ में रन फॉर यूनिटी में दौड़ी पुलिसफसल खराब होने पर किसान बोले-सुसाइड करना पड़ेगाधान की खड़ी फसल हुई खराब

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने की तैयारी: क्लाउड सीडिंग ट्रायल और BS-VI वाहनों पर रोकदिल्ली में प्रदूषण से निपटने की तैयारी: क्लाउड सीडिंग ट्रायल और BS-VI वाहनों पर रोकदिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। राजधानी में क्लाउड सीडिंग का पहला ट्रायल शुरू होने वाला है, जिसके लिए कानपुर से एक विशेष विमान ने उड़ान भरी है। साथ ही, BS-VI मानकों के अनुरूप न होने वाले वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एयर क्वालिटी में सुधार के बावजूद, यह अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है। सरकार का लक्ष्य सर्दियों से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार करना है, जो एन्वायर्नमेंट एक्शन प्लान 2025 का हिस्सा है।
Read more »

1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री पर बैन, पॉल्यूशन से लड़ने के लिए सरकार ने उठाया नया कदम1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री पर बैन, पॉल्यूशन से लड़ने के लिए सरकार ने उठाया नया कदमदिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए 1 नवंबर से गैर-BS-VI वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है। केवल BS-VI वाहन ही दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे, जबकि BS-IV वाहनों को 2026 तक अनुमति है। CNG, LNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट दी गई...
Read more »

1 नवंबर दिल्ली में इन गाड़ियों की नो एंट्री, बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते CAQM ने लगाई सख्त पाबंदी1 नवंबर दिल्ली में इन गाड़ियों की नो एंट्री, बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते CAQM ने लगाई सख्त पाबंदीदिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए CAQM ने 1 नवंबर से BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। आवश्यक सेवाओं और CNG/इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट दी गई है। नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगी। यह फैसला वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए लिया गया...
Read more »

दिल्ली में दूसरे राज्यों के कमर्शियल वाहनों पर रोक के फैसले में बदलाव, BS-4 व्हीकल्स को लेकर नया आदेशदिल्ली में दूसरे राज्यों के कमर्शियल वाहनों पर रोक के फैसले में बदलाव, BS-4 व्हीकल्स को लेकर नया आदेशपरिवहन विभाग ने संशोधित सूचना जारी करते हुए कहा है कि दूसरे राज्यों के बीएस-3 और उससे नीचे के वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों पर ही दिल्ली में प्रतिबंध रहेगा। बीएस-4 और ऊपर के वाहनों को छूट मिलेगी। पहले बीएस-6 वाहनों को ही अनुमति थी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेशानुसार, एलजीवी, एमजीवी और एचजीवी जैसे बीएस-3 वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।...
Read more »

दिल्ली में BS-4 और उच्च श्रेणी के मालवाहक वाहनों को प्रवेश की अनुमतिदिल्ली में BS-4 और उच्च श्रेणी के मालवाहक वाहनों को प्रवेश की अनुमतिदिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पुराने आदेश में संशोधन किया है. नए आदेश के अनुसार अब केवल BS-3 और उससे नीचे की श्रेणी के वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि BS-4 और उससे ऊपर की श्रेणी के वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यह संशोधन वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश के अनुसार किया गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:14:41