दिल्ली धमाका-37 दिन पहले शादी में बना था टेरर मॉड्यूल: पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था; सुरक्षा एजेंसि...

Delhi Blast News

दिल्ली धमाका-37 दिन पहले शादी में बना था टेरर मॉड्यूल: पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था; सुरक्षा एजेंसि...
Pakistani HandlersTerroristsSaharanpur
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 179 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 113%
  • Publisher: 51%

Delhi Red Fort Metro Station Car Blast Case Update. Follow Delhi 10/11/2025 Blast, NIA NSG Latest News, Special Report On Dainik Bhaskar.

पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था; सुरक्षा एजेंसियों को कश्मीर में पोस्टर से सुराग मिलादिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर को हुए धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का नया वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल उजागर हुआ है। इस मॉड्यूल में डॉक्टर, प्रोफेसर और महिला सदस्य शामिल थे, जो पाकिस्तान हैंडलर्स से सीधे संपर्क में थे। जांच में पता चला है कि यह नेटवर्क मेडिकल प्रोफेशन और शैक्षणिक संस्थानों की आड़ में काम कर रहा था, और फरीदाबाद, सहारनपुर, पुलवामा और यूपी के कई इलाकों से जुड़ा था। इसकी शुरुआत धमाके से 37 दिन पहले 4 अक्टूबर को सहारनपुर में एक शादी से हुई थी। इसके बाद नेटवर्क ने फौजियों को धमकाने वाले पोस्टर, हथियार, विस्फोटक और फंडिंग के नेटवर्क तैयार करना शुरू किया। सुरक्षा एजेंसियों को कश्मीर में 19 अक्टूबर को जैश के पोस्टर दिखने से मॉड्यूल के एक्टिव होने का सुराग मिला। जांच में सामने आया कि नेटवर्क की सबसे अहम महिला सदस्य डॉ.

शाहीन सईद थी। वह जैश सरगना मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर से जुड़ी थी।जांच में पता चला कि यह मॉड्यूल 4 अक्टूबर को एक्टिव हुआ था, जब सहारनपुर में डॉ. आदिल की शादी डॉ. रुकैया से हुई थी। शादी में कुछ ‘खास मेहमान’ शामिल थे, जिनकी पहचान एजेंसियां कर रही हैं। शादी के अगले दिन इस मॉड्यूल ने काम शुरू किया। इसका मकसद फौजियों को धमकाने वाले पोस्टर लगाना, हथियारों की सप्लाई और पैसों का इंतजाम करना था। डॉ. आदिल लॉजिस्टिक और फाइनेंशियल चैनल संभालता था। नेटवर्क का प्लान था कि मेडिकल प्रोफेशन की आड़ में फंडिंग और ट्रांसपोर्टेशन चैनल बनाए जाएं।जांच की शुरुआत तब हुई जब कश्मीर के नौगाम इलाके में 19 अक्टूबर को जैश सके पोस्टर दिखे। पुलिस ने केस दर्ज किया। 27 अक्टूबर को फिर से 25 से ज्यादा पोस्टर लगे। 50 अधिकारियों की टीम ने 60 CCTV कैमरे खंगाले। 31 अक्टूबर को डॉ. आदिल फुटेज में दिखा, जो पोस्टर लगाने वाले इलाकों में घूम रहा था। फोन सर्विलांस से पता चला कि वह पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क में था। उसकी लोकेशन सहारनपुर मिली और 6 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से AK-47, ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि फरीदाबाद में पढ़ा रहे डॉ. मुजम्मिल के पास भारी मात्रा में विस्फोटक है। इसके बाद 9 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस फरीदाबाद पहुंची और अगले दिन मुजम्मिल को पकड़ लिया गया।कश्मीर के पुलवामा जिले के कोइल गांव के दो युवक, डॉ. मुजम्मिल और डॉ. उमर नबी, साथ पढ़े और डॉक्टर बने। बाद में दोनों आतंक की राह पर चले। उनके घर सिर्फ 800 मीटर दूर हैं। अब मुजम्मिल अरेस्ट है और उमर धमाके में मारा गया। गांव में उनके परिवार दुखी और सदमे में हैं। उमर के बहनोई ने बताया कि उसने आखिरी बार शुक्रवार दोपहर फोन किया था और कहा था कि चार दिन बाद घर लौटेगा। वहीं गांव वालों कहना है कि जिन पर हम गर्व करते थे, आज उन्हीं की वजह से हम शर्मिंदा हैं।इस नेटवर्क की सबसे अहम सदस्य डॉ. शाहीन सईद है। वह जैश सरगना मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर के सीधे संपर्क में थी और महिला आतंकी विंग ‘जमात उल मोमिनात’ से जुड़ी थी। यह विंग सादिया ने अपने पति यूसुफ अहमद की मौत के बाद बनाई थी। शाहीन को फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार किया गया और श्रीनगर ले जाया गया। शाहीन ने इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया और कानपुर मेडिकल कॉलेज में 7 साल असिस्टेंट प्रोफेसर रही। 2021 में वह नौकरी छोड़कर गायब हो गई थी। वह डॉ. मुजम्मिल के संपर्क में आई, फिर पाकिस्तान के हैंडलर के निर्देश पर महिलाओं को कट्टरपंथ की राह पर लाने लगी। अब UP ATS ने उसके भाई डॉ. परवेज को लखनऊ से गिरफ्तार किया है, जो इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर था।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ब्लास्ट की जांच नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी को सौंपी है। साथ ही ब्लास्ट को लेकर गृह मंत्रालय की थोड़ी देर में बैठक होनी है। इसमें सभी जांच एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल होंगे। सुबह 11 बजे गृह मंत्री अमित शाह के घर पर एक बैठक हुई थी, जिसमें IB, NIA समेत जम्मू कश्मीर पुलिस के DGP भी शामिल हुए थे।दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी चर्चा में:इंजीनियरिंग से लेकर डॉक्टर की पढ़ाई; 7 डॉक्टर्स समेत 13 हिरासत में दिल्ली में ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल लेवल पर सुर्खियों में आ गई है। मुजम्मिल कई साल से यहां जनरल फिजिशियन के तौर पर नौकरी कर रहा था और कैंपस के अंदर ही डॉक्टर क्वार्टर्स में रहता था। 7 डाक्टरों समेत 13 लोगों को यहां से हिरासत में लिया है।कई महीने से चल रही थी मुंबई हमले जैसी प्लानिंग:दिल्ली-NCR में मूवमेंट को गुरुग्राम नंबर कार खरीदी, मोबाइल लैब बनाई; यूनिवर्सिटी साजिश का केंद्रसिग्नल पर गाड़ी के परखच्चे उड़े; आरोपी डॉ.शाहीन का देशभर में धमाकों का प्लान थाजिस यूनिवर्सिटी में उमर पढ़ाता था, उसका चेयरमैन महू का रहने वाला; परिवार समेत दिल्ली भागा थाहरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का पांचवां दिन:शिमला से ठंडी मैदानी इलाकों की रातेंरायगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचाइंदौर-भोपाल समेत 23 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट'कैच द रेन' में एमपी के 6 जिलों को पुरस्कार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Pakistani Handlers Terrorists Saharanpur Security Agencies Kashmir Jaish Poster Delhi Red Fort Jaish-E-Mohammed White Collar Terror Module Faridabad Saharanpur Pulwama And UP

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Blast WATCH: সামনে এল দিল্লি বিস্ফোরণের ঠিক পরমুহূর্তের হাড়হিম-করা সিসিটিভি ফুটেজ, মোবাইল-ভিডিয়ো! ভয়ংকর সেই ছবিতে দেখা যাচ্ছে দুজন...Delhi Blast WATCH: সামনে এল দিল্লি বিস্ফোরণের ঠিক পরমুহূর্তের হাড়হিম-করা সিসিটিভি ফুটেজ, মোবাইল-ভিডিয়ো! ভয়ংকর সেই ছবিতে দেখা যাচ্ছে দুজন...Delhi blast New CCTV footage mobile video captures chaos moments after deadly explosion car blast rocked Red Fort Delhi 10 11 Blast
Read more »

Delhi Red Fort blast: দিল্লি বিস্ফোরণ: ঘাতক গাড়ির শেষ ১১ ঘণ্টার পুরো রুট ম্যাপ প্রকাশ্যে! হাড়হিম...Delhi Red Fort blast: দিল্লি বিস্ফোরণ: ঘাতক গাড়ির শেষ ১১ ঘণ্টার পুরো রুট ম্যাপ প্রকাশ্যে! হাড়হিম...Faridabad, Badarpur, Red Fort: The last 11 hours route map Of the Car Behind Delhi Blast
Read more »

दिल्ली ब्लास्ट की जांच 3 एंगल पर कर रही पुलिस: कार में मौजूद डॉ. उमर ने दोपहर 3.10 से शाम 6.22 तक क्या किया?दिल्ली ब्लास्ट की जांच 3 एंगल पर कर रही पुलिस: कार में मौजूद डॉ. उमर ने दोपहर 3.10 से शाम 6.22 तक क्या किया?Delhi Red Fort Metro Station Car Blast Update जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि संदिग्ध, डॉ.
Read more »

Delhi Red Fort Blast: इस्राइल, रूस और चीन सहित दुनिया भर के देशों ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहाDelhi Red Fort Blast: इस्राइल, रूस और चीन सहित दुनिया भर के देशों ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहाDelhi Red Fort Blast: इस्राइल, रूस और चीन सहित दुनिया भर के देशों ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा Delhi Red Fort Blast Israel Russia China and other Countries
Read more »

Delhi Red Fort blast: মা, বাবা ও কৃতী, হাঁতে আঁকা ভালোবাসার ৩ চিহ্ন-ই চিনিয়ে দিল বিস্ফোরণে ছিন্নভিন্ন যুবককে...Delhi Red Fort blast: মা, বাবা ও কৃতী, হাঁতে আঁকা ভালোবাসার ৩ চিহ্ন-ই চিনিয়ে দিল বিস্ফোরণে ছিন্নভিন্ন যুবককে...Delhi Red Fort blast: Mom, Dad and Kriti, Tattoos help identify businessman killed in Delhi blast
Read more »

मैं परेशान हूं.. धमाके से दहला दिल्ली, शुभमन गिल को हो गई टेंशन, पीड़ितों को भेजा खास संदेशमैं परेशान हूं.. धमाके से दहला दिल्ली, शुभमन गिल को हो गई टेंशन, पीड़ितों को भेजा खास संदेशShubman Gill, Delhi Red Fort Blast, Delhi Blast, Cricket News in Hindi, Cricket News
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:46:55