Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है. बीजेपी, कांग्रेस और सत्ताधारी पार्टी आप महिलाओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. समझिए आखिर इसकी वजह क्या है...
Delhi Elections 2025 : दिल्ली चुनाव में वादों का पिटारा खुल गया है. AAP और कांग्रेस के बाद बीजेपी ने भी वादों की झड़ी लगा दी है. बीजेपी ने तो दिल्ली के लिए अपने संकल्प पत्र का पहला भाग ही पेश किया है और उसमें महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक वादे किए हैं.
उम्मीद है कि बीजेपी और भी वादे कर सकती है. शुक्रवार को बीजेपी ने सरकार बनने पर महिलाओं के लिए प्रतिमाह 2500 रुपये का वादा किया. इसके पहले महिलाओं के लिए AAP प्रतिमाह 2100 रुपये और कांग्रेस प्रतिमाह 2500 रुपये का वादा कर चुकी हैं. साथ ही बीजेपी ने कहा है कि AAP सरकार की फ्री योजनाओं को जारी रखेंगे. सवाल उठता है कि जब सभी पार्टियां एक जैसे वादे कर रही हैं तो मतदाता किस पर यकीन करेंगे? इससे भी ज्यादा सवाल ये कि महिलाओं को लेकर ही सभी दल सबसे ज्यादा वादे क्यों कर रहे हैं? महिलाएं चुनाव में इतनी महत्वपूर्ण क्यों हो गईं हैं? ये आंकड़े देख आपको खुद समझ में आ जाएगा... महिलाओं के लिए चुनावी वादेAAPमहिलाओं को फ्री बस सेवा जारी रखना.महिला सम्मान योजना: महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह दिये जाएंगे.CONGप्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा. महंगाई मुक्ति योजना के तहत 500 रुपये में सिलेंडर. BJP बीजेपी ने AAP सरकार की फ्री बिजली , फ्री पानी , महिलाओं के लिए फ्री बस जैसी योजनाओं को जारी रखने का आश्वासन दिया..महिला समृध्दि योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा. गरीब महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर. होली . दिवाली में सिलेंडर फ्री. गर्भवती महिला को 21000 रुपये दिए जाएंगे.किस पार्टी ने कितने उतारे महिला उम्मीदवारपार्टीकुल उम्मीदवारकुल महिला उम्मीदवारAAP709BJP689CONG706दिल्ली में 46% महिला मतदातापुरुष वोटर83.5 लाखमहिला वोटर71.7 लाखअन्य वोटर1261कुल वोटर1.55 करोड़दिल्ली में बढ़ता महिला मतदानविधानसभा चुनाव का सालपुरुष मतदानमहिला मतदानअंतर199364.658.36.3202062.662.50.1विधानसभा में आधी आबादी की बढ़ती भागीदारीविधानसभा चुनाव का सालमहिला विधायक201332015620208AAP की बंपर जीत में महिलाओं का रोल2020 में AAP को पुरुष मतों में बीजेपी पर 6% की बढ़तजबकि AAP को महिला मतों में बीजेपी पर 25% की बढ़तमतदाताकांग्रेसBJP AAPअन्यपुरुष 5% 43%49%3%महिला3% 35% 60% 2%महिलाओं को कैश ट्रांसफर की स्कीम चुनाव में जीत की गारंटीमहाराष्ट्र : लोकसभा चुनावों में हारने के बाद शिंदे सरकार ने कई लोकलुभावन स्कीम शुरू की. इसमें सबसे प्रमुख थी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना. इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये दिए गए. सरकार बनने पर राशि बढ़ाकर प्रतिमाह 2100 रुपये करने का वादा किया.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});असर : हालिया विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को 288 में से 235 सीटें मिलीं. CSDS के पोस्ट पोल के मुताबिक 50 फीसदी महिलाओं ने महायुति को वोट दिया, जबकि महाविकास अघाड़ी को सिर्फ 33 फीसदी महिलाओं ने. एमवीए ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन जनता ने उस गठबंधन पर यकीन किया, जो सरकार में रहते हुए पहले से महिलाओं को लाभ दे रहा था.झारखंड : लोकसभा चुनाव में हारने के बाद JMM सरकार ने अगस्त 2024 में मईयां सम्मान योजना शुरू की. इसके तहत महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाने लगी. सरकार बनने पर राशि बढ़ाकर प्रतिमाह 2500 रुपये करने का वादा किया.असर : झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को 81 में से 56 सीटें मिलीं. CSDS के पोस्ट पोल के मुताबिक 45 फीसदी महिलाओं ने इंडिया गठबंधन को वोट दिया, जबकि 38 फीसदी महिलाओं ने एनडीए को. चुनाव से पहले बीजेपी ने भी गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन जनता ने उस गठबंधन पर यकीन किया, जो सरकार में रहते हुए पहले से महिलाओं को लाभ दे रहा था.मध्य प्रदेश : मार्च 2023 में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने की योजना शुरू की. ये योजना उस माहौल में शुरू हुई, जब चुनावी माहौल बीजेपी सरकार के खिलाफ नजर आ रहा था. बाद में इसे 1000 रुपये से बढ़ाकर प्रतिमाह 1250 रुपये कर दिया. असर : 4 दिसंबर 2023 को जब रिजल्ट आया तो बीजेपी ने दो तिहाई से ज्यादा सीटें जीतीं. 230 में से 163 सीटें जीती. CSDS के पोस्ट पोल के मुताबिक 47 फीसदी महिलाओं ने BJP को वोट दिया, जबकि 43 फीसदी महिलाओं ने कांग्रेस को. चुनाव से पहले कांग्रेस ने भी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन जनता ने उस पार्टी पर यकीन किया, जो सरकार में रहते हुए पहले से महिलाओं को लाभ दे रही थी.चुनाव में तीनों दलों के कुछ और वादेआप ऊपर आंकड़ों में देख ही चुके हैं, जिस तरफ महिलाओं का झुकाव हो रहा है, सरकार उसी दल की बन रही है. जाहिर है दिल्ली की जंग अब काम से ज्यादा रेवड़ियों पर टिकी है. सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और सभी का महिलाओं पर सबसे ज्यादा जोर है. हालांकि, इस चुनाव में पहले से महिलाओं को सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी कोई कैश ट्रांसफर नहीं कर रही है.
AAP Manifesto For Delhi Congress Manifesto For Delhi Bjp Manifesto For Delhi Aam Aadmi Party दिल्ली चुनाव 2025 दिल्ली के लिए AAP का घोषणा पत्र दिल्ली के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र दिल्ली के लिए भाजपा का घोषणा पत्र आम आदमी पार्टी Delhielection2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस को AAP से बड़ा झटकादो सौ से अधिक AAP कार्यकर्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
Read more »
दिल्ली चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला तेज, कांग्रेस का आरोप-प्रतिआरोपदिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के अलावा कांग्रेस ने भी अपना दावेदारी पेश की है। कांग्रेस ने AAP की कुछ घोषणाओं पर भी आपत्ति जताई है।
Read more »
राजनीति में महिला सम्मान योजना का घमासानदिल्ली में 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' को लेकर AAP और BJP के बीच तनातनी।
Read more »
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP और BJP के बीच सीधी लड़ाई के 3 बड़े अनुमानअनुमानित तस्वीरें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महिलाओं के लिए कांग्रेस की नई योजना, करवाड़ नगर की लड़ाई और BJP और AAP के बीच बढ़ते विवादों को दर्शाती हैं।
Read more »
नई दिल्ली सीट पर होगी रोमांचक चुनावी लड़ाई2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल का मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के साथ होगा।
Read more »
दिल्ली चुनाव: TMC, समाजवादी का समर्थन AAP को, कांग्रेस अकेले लड़ेगीदिल्ली चुनाव में TMC और समाजवादी पार्टी AAP को अपना समर्थन दे रही हैं, जिससे कांग्रेस अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। यह भारत गठबंधन में एक बड़ी दरार पैदा करेगा।
Read more »
