44वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर 14 से 27 नवंबर तक भारत मंडपम नई दिल्ली में होगा। टिकट दरें पूर्ववत रहेंगी। पहले पांच दिन व्यापारियों के लिए आरक्षित हैं बाद में आम जनता के लिए। विभिन्न हॉलों में राज्यों केंद्र सरकार के मंत्रालयों एमएसएमई और स्टार्टअप के उत्पाद प्रदर्शित किए...
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। 44वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 एक भारत, श्रेष्ठ भारत की थीम पर होगा। इस मेले में देश की बहुआयामी संस्कृति ही नहीं, औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास भी दिखेगा। मेले की तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रही है। विशेष बात यह है मेले की टिकट दर पूर्ववत ही रहेगी। मेले का आयोजन 14 से 27 नवंबर के मध्य भारत मंडपम में होगा। हॉल नंबर सात चूंकि निर्माणाधीन है तो वह मेले का हिस्सा नहीं होगा। 14 दिवसीय मेले में पहले पांच दिन व्यापारी दर्शकों के लिए आरक्षित होंगे जबकि शेष नौ दिन आम जनता के लिए रहेंगे। मेले की टिकट दर में इस साल भी कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया गया है। भारत व्यापार संवर्धन संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती पांच दिनों में टिकट की दर 500 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगी। इन दिनों में बच्चों के टिकट की दर 200 रुपये रहेगी। वहीं सामान्य दिनों में प्रतिव्यक्ति 80 रुपये और बच्चे का टिकट 40 रुपये का होगा। सप्ताहांत और छुट्टी के दिन टिकट का मूल्य 150 रुपये प्रति वयस्क जबकि बच्चों के लिए 60 रुपये रहेगा। हाॅल नंबर एक, दो एवं पांच के समीप बने तीन ओपन थियेटरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि राज्यों की हिस्सेदारी फाइनल हो गई है। कमोबेश सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति, प्रगति और खानपान की विविधता से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। विदेशों की बुकिंग अभी चल ही रही है। अलबत्ता यह स्पष्ट हो चुका है कि पाकिस्तान की भागीदारी मेले में नहीं होगी। किस नंबर हाॅल नंबर पर क्या दिखेगा हाॅल- एक : पार्टनर और फोकस राज्य, विदेशी मंडप, केंद्र सरकार/मंत्रालय और विभाग। हॉल- दो : पार्टनर और फोकस राज्य/सरकारी विभाग। हॉल- तीन, चार, पांच : केंद्र सरकार/मंत्रालय एवं विभाग/कमोडिटी बोर्ड/पीएसयू और पीएसबी। हॉल- एक : निजी प्रतिभागी/एमएसएमई/बहु उत्पाद/गुड लिविंग/गृह सज्जा। हॉल -दो से पांच : राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्र सरकार/मंत्रालय एवं विभाग/कमॉडिटी बोर्ड/पीएसयू और पीएसबी के मंडप। हॉल- छह : केंद्र सरकार/मंत्रालय एवं विभाग/कमोडिटी बोर्ड/पीएसयू और पीएसबी। हाॅल-नौ से 10 : केंद्र सरकार/मंत्रालय एवं विभाग। हाॅल- 11 : इलेक्ट्राॅनिक्स/इलेक्ट्रिकल्स/उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं/जूते/वस्त्र/रसोई उपकरण/घड़ियां आदि। हॉल- 12 : प्रसंस्कृत खाद्य एवं पेय पदार्थ/मसाले, कृषि-उत्पाद, हस्तशिल्प, घरेलू फर्नीचर/स्टार्टअप। हॉल-12 ए : स्टार्टअप/बहु उत्पाद आदि। हॉल-14 : सौंदर्य एवं कास्मेटिक उत्पाद, आभूषण, केंद्र सरकार/मंत्रालय एवं विभाग/कमॉडिटी बोर्ड/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक/बहु उत्पाद। 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की तैयारियां पूरी शिद्दत से चल रही है। कुछ चीजें तय हो गई हैं जबकि कुछ होनी शेष हैं। हमारी कोशिश इसे पूर्व वर्षों से और बेहतर बनाने की है। -एसएन भारती, महाप्रबंधक , आईटीपीओ यह भी पढ़ें- दिल्ली के 50 गांवों में बहेगी विकास की बयार, ग्रामोदय योजना के तहत 81 परियोजनाओं का शुभारंभ.
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। 44वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 एक भारत, श्रेष्ठ भारत की थीम पर होगा। इस मेले में देश की बहुआयामी संस्कृति ही नहीं, औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास भी दिखेगा। मेले की तैयारियां इन दिनों जोरों पर चल रही है। विशेष बात यह है मेले की टिकट दर पूर्ववत ही रहेगी। मेले का आयोजन 14 से 27 नवंबर के मध्य भारत मंडपम में होगा। हॉल नंबर सात चूंकि निर्माणाधीन है तो वह मेले का हिस्सा नहीं होगा। 14 दिवसीय मेले में पहले पांच दिन व्यापारी दर्शकों के लिए आरक्षित होंगे जबकि शेष नौ दिन आम जनता के लिए रहेंगे। मेले की टिकट दर में इस साल भी कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया गया है। भारत व्यापार संवर्धन संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती पांच दिनों में टिकट की दर 500 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगी। इन दिनों में बच्चों के टिकट की दर 200 रुपये रहेगी। वहीं सामान्य दिनों में प्रतिव्यक्ति 80 रुपये और बच्चे का टिकट 40 रुपये का होगा। सप्ताहांत और छुट्टी के दिन टिकट का मूल्य 150 रुपये प्रति वयस्क जबकि बच्चों के लिए 60 रुपये रहेगा। हाॅल नंबर एक, दो एवं पांच के समीप बने तीन ओपन थियेटरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि राज्यों की हिस्सेदारी फाइनल हो गई है। कमोबेश सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति, प्रगति और खानपान की विविधता से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। विदेशों की बुकिंग अभी चल ही रही है। अलबत्ता यह स्पष्ट हो चुका है कि पाकिस्तान की भागीदारी मेले में नहीं होगी। किस नंबर हाॅल नंबर पर क्या दिखेगा हाॅल- एक : पार्टनर और फोकस राज्य, विदेशी मंडप, केंद्र सरकार/मंत्रालय और विभाग। हॉल- दो : पार्टनर और फोकस राज्य/सरकारी विभाग। हॉल- तीन, चार, पांच : केंद्र सरकार/मंत्रालय एवं विभाग/कमोडिटी बोर्ड/पीएसयू और पीएसबी। हॉल- एक : निजी प्रतिभागी/एमएसएमई/बहु उत्पाद/गुड लिविंग/गृह सज्जा। हॉल -दो से पांच : राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्र सरकार/मंत्रालय एवं विभाग/कमॉडिटी बोर्ड/पीएसयू और पीएसबी के मंडप। हॉल- छह : केंद्र सरकार/मंत्रालय एवं विभाग/कमोडिटी बोर्ड/पीएसयू और पीएसबी। हाॅल-नौ से 10 : केंद्र सरकार/मंत्रालय एवं विभाग। हाॅल- 11 : इलेक्ट्राॅनिक्स/इलेक्ट्रिकल्स/उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं/जूते/वस्त्र/रसोई उपकरण/घड़ियां आदि। हॉल- 12 : प्रसंस्कृत खाद्य एवं पेय पदार्थ/मसाले, कृषि-उत्पाद, हस्तशिल्प, घरेलू फर्नीचर/स्टार्टअप। हॉल-12 ए : स्टार्टअप/बहु उत्पाद आदि। हॉल-14 : सौंदर्य एवं कास्मेटिक उत्पाद, आभूषण, केंद्र सरकार/मंत्रालय एवं विभाग/कमॉडिटी बोर्ड/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक/बहु उत्पाद। 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की तैयारियां पूरी शिद्दत से चल रही है। कुछ चीजें तय हो गई हैं जबकि कुछ होनी शेष हैं। हमारी कोशिश इसे पूर्व वर्षों से और बेहतर बनाने की है। -एसएन भारती, महाप्रबंधक , आईटीपीओ यह भी पढ़ें- दिल्ली के 50 गांवों में बहेगी विकास की बयार, ग्रामोदय योजना के तहत 81 परियोजनाओं का शुभारंभ
India International Trade Fair 2025 New Delhi City News Bharat Mandapam Trade Fair Tickets IITF 2025 One India Best India Theme India Trade Promotion Organisation State Participation IITF Trade Fair Schedule New Delhi Trade Events Delhi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही: 97 की मौत, 44 लाख से अधिक लोग प्रभावितपाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही: 97 की मौत, 44 लाख से अधिक लोग प्रभावित
Read more »
खूफिया प्लेटफॉर्म वाला दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन,एक साथ खड़ी होती हैं 44 ट्रेनें, खूबसूरती महलों वाली, हर दिन 125000 पैसेंजर्स का आना-जानाWorld Largest Railway Station: दुनिया में सबसे ज्यादा लोग ट्रेनों से सफर करते हैं. भारत में रेलवे लाइफलाइन है. कम समय और दूसरे ट्रांसपोर्ट के मुकाबले कम किराए में लोग मंजिल पर पहुंच जाते हैं. ट्रेन पकड़नी हो या फिर सफर खत्म हो रहो हो, रेलवे स्टेशनों से अक्सर लोगों का आना जाना होता है.
Read more »
Odisha Weather: ओडिशा में झमाझम बारिश से किसानों को मिली राहत, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में 22-23 सितंबर को 147.4 मिमी बारिश हुई। गुरुंडिया में सबसे अधिक 44.0 मिमी और बनाई में 31.
Read more »
MP में टोटल 44 इंच बारिश, सामान्य से 19% ज्यादा: गुना-रायसेन में सबसे अधिक पानी गिरा; आज तीन जिलों में तेज ...मध्यप्रदेश में अब तक 44 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा है। गुना और रायसेन ऐसे जिले हैं, जहां 61 इंच से अधिक पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के आखिरी दिनों में भी तेज बारिश होगी।
Read more »
UPSC Success Story: 10वीं में सिर्फ 44% अंक, दस बार हुए थे फेल; जानें IAS अवनीश शरण की सफलता की कहानीIAS Awanish Sharan Success Story: एक ऐसे आईएएस के बारे में बताने जा रहे हैं जो कई बार असफल होने के बाद भी आखिर में सफल हो गए और उन्होंने आईएएस का पद हासिल कर लिया, आइए अवनीश शरण की सफलता की कहानी जानते हैं.
Read more »
आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट: सोना 270 रुपए गिरकर 1.14 लाख रुपए पर आया, चांदी 1.35 लाख रुपए किलो बिक रहीसोने-चांदी के दाम आज यानी 24 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 270 रुपए गिरकर 1,14,044 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये 1,14,314 रुपए पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई भी
Read more »
