दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई ने वजीरपुर में रिश्वत मांगने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। एएसआई वी.
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई ने वजीरपुर इलाके में पंचर मरम्मत की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति से एक हजार रुपये की मासिक रिश्वत मांगने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस निरीक्षक वी.
ठाकुर और सिपाही राकेश पर आरोप है कि दोनों एक पंचर मरम्मत करने वाले को इलाके में काम करने के एवज में उससे हजार रुपये मासिक रिश्वत मांग रहे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने सतर्कता विभाग से कर दी। पीड़ित की शिकायत पर सतर्कता इकाई ने कार्रवाई करते हुए, रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार वजीरपुर फायर स्टेशन के पास पंचर मरम्मत की दुकान चलाने वाले मोहम्मद साबिर से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि पीसीआर वजीरपुर क्षेत्र के एक चालक सिपाही राकेश पंचर मरम्मत कार्य के लिए उससे एक हजार रुपये की मासिक रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता मोहम्मद साबिर ने पैसे देने से इनकार कर दिया और इस मामले में मदद के लिए सतर्कता इकाई से संपर्क किया। सतर्कता विभाग की टीम ने सत्यापन करने के बाद 17 अगस्त को वजीरपुर फायर स्टेशन के पास घेराबंदी कर दी। योजना के तहत पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता को रिश्वत देने के लिए दो हजार की राशि प्रदान की। शिकायतकर्ता के पहुंचने पर पीसीआर वैन के प्रभारी वी. ठाकुर ने सिपाही राकेश की ओर से रिश्वत की राशि की मांग की। शिकायतकर्ता ने एएसआई वी ठाकुर को रुपये सौंप दिए। सतर्कता दल ने एएसआई वी ठाकुर और कांस्टेबल राकेश को गिरफ्तार कर लिया। सतर्कता विभाग की टीम मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। इससे पहले जून महीने में भी सतर्कता इकाई ने गोविंदपुरी थाने के एक एएसआई को रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में पकड़ा था। इसी तरह अप्रैल में द्वारका जिले के एक हेड कांस्टेबल को भी रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली में जानलेवा मांझे की चपेट में आकर गर्दन कटने से घायल युवक की मौत, 16 अगस्त को हुआ था हादसा
New Delhi City News Delhi Police Bribery Case Wazirpur Police Arrest Vigilance Unit Action Delhi Police Corruption Delhi Monthly Extortion Racket Delhi Crime News ASI V Thakur Arrest Constable Rakesh Arrest Bribery Case New Delhi Delhi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली पुलिस ने सेक्सटॉर्शन रैकेट का किया पर्दाफाश, चार साइबर अपराधी गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने सेक्सटॉर्शन रैकेट का किया पर्दाफाश, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
Read more »
ऑनलाइन धोखाधड़ी पर कार्रवाई: दिल्ली पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तारऑनलाइन धोखाधड़ी पर कार्रवाई: दिल्ली पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Read more »
गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को किया गिरफ्तारगाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को किया गिरफ्तार
Read more »
दिल्ली पुलिस ने लाल किले में घुसने की कोशिश कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कियादिल्ली पुलिस ने लाल किले में घुसने की कोशिश कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया
Read more »
UP Murder News: मां ने की बेटे की हत्या, कहा- मैंने वध किया है; जानें आखिर क्या है पूरा मामलाUP Murder News: मां ने की बेटे की हत्या, कहा- मैंने वध किया है; जानें आखिर क्या है पूरा मामला UP Mother Killed his Son UP Murder News उत्तर प्रदेश | राज्य
Read more »
कर्नाटक सामूहिक कब्र मामला: भाजपा की प्रदेश इकाई ने शुरू किया 'धर्मस्थल चलो' अभियानकर्नाटक सामूहिक कब्र मामला: भाजपा की प्रदेश इकाई ने शुरू किया 'धर्मस्थल चलो' अभियान
Read more »
