दिल्‍ली में नए कानून के तहत पहली FIR, कमला मार्किट थाने में हुई दर्ज

New Criminal Law News

दिल्‍ली में नए कानून के तहत पहली FIR, कमला मार्किट थाने में हुई दर्ज
Bharatiya Nyay SanhitaDelhi Police
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 63%

दिल्‍ली में नए कानून के तहत पहली FIR कमला मार्किट थाने में दर्ज हुई है. पुलिस ने नए कानून BNS की धारा 285 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

भारतीय न्याय संहिता के तहत सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में नए कानून के हिसाब से पहली एफआईआर दर्ज हो गई है. देर रात पैट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने देखा एक शख्स रेलवे स्टेशन के पास बीच सड़क पर रेहड़ी लगाकर पानी, गुटखा बेच रहा था, जिससे लोगों को उसने जाने में दिक्कत हो रही थी.

कई बार कहने पर वो नहीं माना और मजबूरी बताकर चला गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसका नाम पता पूछकर नए कानून BNS की धारा 285 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.तीन नये आपराधिक कानून आज से देशभर में लागू हो गए हैं, जिससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आ गया और औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो गया. भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ब्रिटिश काल के क्रमश: भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान ले लिया है. नये कानूनों से एक आधुनिक न्याय प्रणाली स्थापित होगी जिसमें ‘जीरो एफआईआर', पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराना, ‘एसएमएस' के जरिये समन भेजने जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम और सभी जघन्य अपराधों के वारदात स्थल की अनिवार्य वीडियोग्राफी जैसे प्रावधान शामिल होंगे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन कानूनों में कुछ मौजूदा सामाजिक वास्तविकताओं और अपराधों से निपटने का प्रयास किया गया और संविधान में निहित आदर्शों को ध्यान में रखते हुए इनसे प्रभावी रूप से निपटने का एक तंत्र मुहैया कराया गया है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नये कानून न्याय मुहैया कराने को प्राथमिकता देंगे जबकि अंग्रेजों के समय के कानूनों में दंडनीय कार्रवाई को प्राथमिकता दी गयी थी. उन्होंने कहा, "इन कानूनों को भारतीयों ने, भारतीयों के लिए और भारतीय संसद द्वारा बनाया गया है तथा यह औपनिवेशिक काल के न्यायिक कानूनों का खात्मा करते हैं." नये कानूनों के तहत आपराधिक मामलों में फैसला मुकदमा पूरा होने के 45 दिन के भीतर आएगा और पहली सुनवाई के 60 दिन के भीतर आरोप तय किए जाएंगे.ये भी पढ़ें :-देश में आज से आएगा बड़ा बदलाव, नए कानूनों की हर एक बात जानिए...

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Bharatiya Nyay Sanhita Delhi Police

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Alwar News: पहले छुपकर बनाया वीडियो फिर वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ...Alwar News: पहले छुपकर बनाया वीडियो फिर वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ...Alwar News: अलवर जिले के राजगढ़ थाने में फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला राजगढ थाने में दर्ज हुआ है.
Read more »

Delhi Election Results 2024 Live Updates: दिल्‍ली में क्‍या कन्‍हैया, सोमनाथ रोक पाएंगे बीजेपी का विजयरथ, कुछ देर में 7 सीटों पर काउंटिंगDelhi Election Results 2024 Live Updates: दिल्‍ली में क्‍या कन्‍हैया, सोमनाथ रोक पाएंगे बीजेपी का विजयरथ, कुछ देर में 7 सीटों पर काउंटिंगDelhi Lok Sabha Election Results Updates: दिल्‍ली में कई सीटों पर इस बार मुकाबला कड़ा नजर आ रहा है.
Read more »

दिल्‍ली में फदर्स-डे पर एक पिता ने की बेटी की हत्‍या, जानिए क्‍या है पूरा मामलादिल्‍ली में फदर्स-डे पर एक पिता ने की बेटी की हत्‍या, जानिए क्‍या है पूरा मामलाFather Murdered Daughter: बेटी के मर्डर का यह सनसनीखेज मामला दिल्‍ली के कंझावला से सामने आया है. पिता नंदकिशोर ने अपनी बेटी की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि उसकी बेटी शादी के लिए मना कर रही थी. वह कहीं और शादी करना चाहती थी.
Read more »

NEET Paper Leak: एक्शन में CBI, शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर पहली FIR दर्जNEET Paper Leak: एक्शन में CBI, शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर पहली FIR दर्जनीट पेपर लीक मामले में एजुकेशन मंत्रालय की शिकायत पर पहली FIR दर्ज की गई है.
Read more »

तस्‍वीरों की जुबानी, दिल्‍ली में बारिश की कहानी : कहीं डूबी सड़कें, कहीं लंबा जाम, देखिए कहां-कहां हुई दिल्‍ली बेहाल तस्‍वीरों की जुबानी, दिल्‍ली में बारिश की कहानी : कहीं डूबी सड़कें, कहीं लंबा जाम, देखिए कहां-कहां हुई दिल्‍ली बेहाल दिल्‍ली में मानसून की पहली ही तेज बारिश की तस्‍वीरों ने प्रशासनिक व्‍यवस्‍थाओं की पोल खोल कर रख दी है. बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरा नजर आया तो कई जगहों पर बारिश के कारण वाहन रेंगते दिखे.
Read more »

New Criminal Codes: दिल्ली के कमला मार्केट थाने में पहली FIR, भारतीय न्याय संहिता के तहत पहला मामला हुआ दर्जNew Criminal Codes: दिल्ली के कमला मार्केट थाने में पहली FIR, भारतीय न्याय संहिता के तहत पहला मामला हुआ दर्जदिल्ली के कमला मार्केट थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत पहला मामला दर्ज हो गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:40:24