दिल्ली पुलिस ने ड्रग पैडलर को किया गिरफ्तार, 30.595 किलो गांजा बरामद

United States News News

दिल्ली पुलिस ने ड्रग पैडलर को किया गिरफ्तार, 30.595 किलो गांजा बरामद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 26 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 14%
  • Publisher: 51%

दिल्ली पुलिस ने ड्रग पैडलर को किया गिरफ्तार, 30.595 किलो गांजा बरामद

नई दिल्ली, 30 अगस्त । पूर्वी जिले की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग पैडलर को 30.595 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरुवार को आईएसबीटी आनंद विहार के पास चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान विवेक कुमार उर्फ किट्टू , निवासी जिला पटना, बिहार के रूप में हुई है। Advertismentपुलिस के अनुसार, एचसी अजय कुमार और कांस्टेबल रवि क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को चार बैग लिए हुए संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया। जब बैगों की जांच की गई तो उनमें पैक किया गया गांजा मिला। पकड़े गए आरोपी विवेक ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उसे उसके गांव के ही सुरंजन कुमार यादव ने दिया था, जिसे दिल्ली के मोती नगर और रघुवीर नगर में सप्लाई करना था। आरोपी पिछले एक साल से गांजा सप्लाई के धंधे में शामिल था। उसने अब तक 9–10 बार बिहार से दिल्ली तक खेप पहुंचाई। डिलीवरी की पूरी प्लानिंग व्हाट्सएप कॉल्स और लोकेशन शेयरिंग के जरिए की जाती थी। हर खेप लाने पर उसे 10 से 20 हजार रुपए मिलते थे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने बताया कि अक्सर उसके साथ उसका नाबालिग साथी शिव शंकर भी रहता था, ताकि संदेह कम हो। घटना के दिन भी वह साथ था, लेकिन विवेक की गिरफ्तारी से पहले ही फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। विवेक कुमार उर्फ किट्टू, 19 वर्षीय युवक, बिहार के पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरा धनवान का निवासी है। वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है, जहां उसके पिता किसान हैं। परिवार में मां, चार बहनें और एक भाई हैं। विवेक की शिक्षा केवल छठी कक्षा तक सीमित रही, जिसके बाद उसने मजदूरी शुरू की। हालांकि, बाद में वह नशा तस्करी के गैरकानूनी धंधे में शामिल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 30.

595 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी विवेक के जरिए पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। सप्लायर सुरंजन यादव और दिल्ली में गांजा रिसीव करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने साफ किया कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। --आईएएनएस पीएसके डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाराष्ट्र के जलगांव हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कियामहाराष्ट्र के जलगांव हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कियामहाराष्ट्र के जलगांव हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Read more »

SBI क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों का डेटा चोरी कर 350 लोगों को ठगा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़SBI क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों का डेटा चोरी कर 350 लोगों को ठगा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 18 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों को निशाना बनाकर 2.
Read more »

मुंबई पुलिस ने दो ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार, 51 किलो गांजा बरामदमुंबई पुलिस ने दो ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार, 51 किलो गांजा बरामदमुंबई पुलिस ने दो ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार, 51 किलो गांजा बरामद
Read more »

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Read more »

दिल्ली पुलिस ने चार घोषित अपराधियों को किया गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने चार घोषित अपराधियों को किया गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने चार घोषित अपराधियों को किया गिरफ्तार
Read more »

नोएडा पुलिस ने गांजा तस्करी का किया खुलासा, 40 लाख का माल बरामदनोएडा पुलिस ने गांजा तस्करी का किया खुलासा, 40 लाख का माल बरामदनोएडा पुलिस ने गांजा तस्करी का किया खुलासा, 40 लाख का माल बरामद
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:48:16