सोमवार देर रात दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। जहां एक तरफ इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, दूसरी तरफ कई इलाकों में भारी जलभराव
सोमवार देर रात दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। जहां एक तरफ इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, दूसरी तरफ कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। इससे पहले शनिवार को तेज बारिश हुए थी। मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार और रविवार को हल्की बारिश का अनुमान लगाया था। दिल्ली-एनसीआर में 9 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश के बाद मानसून धीमा पड़ गया था। #WATCH | Delhi | Heavy rain lashes several parts of the National Capital pic.
twitter.com/0c0JdTAHsD — ANI August 11, 2025 नोएडा में सोमवार को दिनभर उमस ने सताया नोएडा में रक्षाबंधन पर हुई बारिश के बाद सोमवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी था। बारिश नहीं होने के कारण और हवाओं की धीमी रफ्तार के कारण लोगों को उमस ने बहुत अधिक सताया। भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई जो सामान्य से बहुत अधिक थी। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में 13 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 14 से 17 अगस्त के बीच मध्यम बारिश के आसार हैं। बदलते हवाओं के पैटर्न से मौसम में बदलाव होगा। ऐसे में तापमान घटकर 34-35 डिग्री से 31-32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। रविवार को यहां हुई बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान देशभर में जमकर बारिश हुई। पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर 7-20 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी कई जगहों पर भारी बारिश हुई। इन राज्यों में भी बरसेंगे मेघ वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर सात दिन भारी बारिश की संभावना जताई। 13 अगस्त उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 21 सेमी तक वर्षा हो सकती है। पूर्व मध्य भारत और उससे सटे उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश होने की संभावना है। 13 से 16 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश भारी वर्षा का एक नया दौर शुरू होगा। यह भी पढ़ें: Delhi: कुत्तों के खाने पर 1400, नसबंदी पर 70 करोड़ खर्च करना MCD के लिए चुनौती; शेल्टर को चाहिए 400 एकड़ जमीन
Noida Rain Weather Update Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar बारिश मौसम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Rain: दिल्ली-NCR में रात से लगातार हो रही बारिश, कई इलाकों में भरा पानी, सड़कें जलमग्नदिल्ली-एनसीआर में रात से लगातार बारिश जारी है। ऐसे में राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है। कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गई हैं।
Read more »
Weather Update: रक्षाबंधन पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश की आशंका, इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बदराWeather Update Heavy Rain Forecast in Delhi NCR UP Bihar Haryana Punjab and Himachal Pradesh रक्षाबंधन पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश की आशंका, इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बदरा
Read more »
दिल्ली-NCR में तेज बारिश, कई इलाकों में जलभराव, IMD ने जारी किया रेड अलर्टदिल्ली-NCR में शनिवार सुबह तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया. मौसम विभाग ने दिनभर के लिए गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान दिया है. हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश के बाद ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है. इस बीच आईएमडी ने राजधानी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.
Read more »
Delhi NCR Rain: रक्षाबंधन पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभरावआज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। दिल्ली और NCR में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है जिससे उमस से राहत मिली है लेकिन कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। यात्रियों को रक्षाबंधन के मौके पर सड़कों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई...
Read more »
दिल्ली-NCR में तेज बारिश, उमस से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानीWeather Forecast, दिल्ली का मौसम 9 अगस्त 2025: रक्षाबंधन के दिन दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी हुई।
Read more »
Weather Update: दिल्ली-NCR में जमकर बरसे बदरा, कई इलाकों में जलभराव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टWeather Update: Heavy rains in Delhi-NCR, waterlogging in many areas, heavy rain alert in these states दिल्ली-NCR में जमकर बरसे बदरा, कई इलाकों में जलभराव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Read more »
