दिल्ली CM पर हमले के बाद पुलिस कमिश्नर हटाए गए: AAP बोली- पुलिस CCTV फुटेज छिपा रही, केजरीवाल पर अटैक के वी...

Delhi Cm Rekha Gupta Attack News

दिल्ली CM पर हमले के बाद पुलिस कमिश्नर हटाए गए: AAP बोली- पुलिस CCTV फुटेज छिपा रही, केजरीवाल पर अटैक के वी...
Delhi CM Civil Lines ResidenceJan Sunvai
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 235 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 104%
  • Publisher: 51%

Delhi CM Rekha Gupta Civil Lines Residence Attack Case Update दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके आवास पर एक जनसभा के दौरान हमले के एक दिन बाद, गुरुवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। उनकी जगह 1992 बैच के IPS अफसर सतीश गोलचा को नियुक्त किया...

AAP बोली- पुलिस CCTV फुटेज छिपा रही, केजरीवाल पर अटैक के वीडियो जारी करती थीदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके आवास पर एक जनसभा के दौरान हमले के एक दिन बाद, गुरुवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनकी जगह 1992 बैच के IPS अफसर सतीश गोलचा को नियुक्त किया गया है। गोलचा 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान स्पेशल पुलिस कमिश्नर थे और पिछले साल अप्रैल में उन्हें डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया था। दिल्ली पुलिस ने राजेश भाई खिमजी के एक दोस्त को राजकोट से हिरासत में लिया है। शाम तक उसे दिल्ली लाया जाएगा। हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि वह CM पर हमले से जुड़े मामले में शामिल था या नहीं। पुलिस उन 10 लोगों पर नजर रख रही है जो कॉल और चैट के जरिए आरोपी के संपर्क में थे। पुलिस की एक टीम राजकोट में उन 5 और लोगों के बयान दर्ज करेगी जिनका डेटा आरोपी के मोबाइल से लिया गया है। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी ने हमले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। दिल्ली में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'किसी ने अब तक रेखा गुप्ता पर हुए हमले का CCTV फुटेज नहीं देखा है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल पर भी कई हमले हुए। तब पुलिस वीडियो जारी करती थी।'दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 20 अगस्त को हुए हमले के बाद शुक्रवार को पहली बार गांधी नगर मार्केट में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपकी मुख्यमंत्री न डरेंगी न थकेंगी न हारेंगी। दिल्ली का परिवहन विभाग रूट चार्ट बना रहे हैं। इसकी शुरुआत यमुना पार से होगी। यमुना को साफ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब दो लोगों ने वहां आकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़कर बाहर किया। हमले के बाद से उनकी सिक्योरिटी लेयर को Z से बढ़ाकर Z प्लस कर दिया गया है।जनसुनवाई के दौरान आरोपी ने CM के बाल खींचे, थप्पड़ मारा दिल्ली की CM रेखा पर 20 अगस्त की सुबह करीब 8.

15 बजे जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया था। आरोपी ने उनके बाल खींचे और फिर थप्पड़ मारा। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेशभाई खीमजी है, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज हैं। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।आरोपी ने जनसुनवाई के दौरान CM का हाथ पकड़ा, बाल खींचे और थप्पड़ मारा।घटना के एक दिन बाद, 21 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र सरकार ने Z कैटेगरी की VIP सुरक्षा प्रदान की गई। CM सिक्योरिटी में CRPF के 22 से 25 हथियारबंद जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। गुप्ता और उनके आधिकारिक आवास की सुरक्षा अर्धसैनिक बल का VIP सिक्योरिटी ग्रुप करेगा। यह ग्रुप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी की सुरक्षा में भी तैनात हैआरोपी राजेशभाई ने हमले के पहले सीएम रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी की थी। 19 अगस्त को CM के आवास में लगे CCTV कैमरों में आरोपी दिखा था। CCTV फुटेज में वह किसी से फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहा था। फिर फोन से लगातार CM आवास के बाहर रिकॉर्डिंग करता दिखा। एक और CCTV फुटेज में वह मुख्यमंत्री के निजी आवास स्थित ऑफिस के अंदर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड करता हुआ दिखाई दिया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से जनसुनवाई कार्यक्रम के दो वीडियो भी मिले हैं।इस दौरान आरोपी वहां पर एक घर में अंदर घुसते हुए भी दिखाई दिया।भाजपा ने AAP विधायक के साथ आरोपी की फोटो शेयर की दिल्ली CM ऑफिस ने इस हमले को मुख्यमंत्री की हत्या की सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया है। वहीं, भाजपा विधायक हरीश खुराना ने घटना में आम आदमी पार्टी के शामिल होने का दावा किया है। उन्होंने X पर गुजरात के AAP विधायक गोपाल इटालिया के साथ आरोपी की फोटो शेयर की। AAP की गुजरात यूनिट ने फोटो को एडिटेड बताया और आरोप लगाया कि भाजपा ने AI के इस्तेमाल से गोपाल इटालिया के फोटो के साथ छेड़छाड़ की। इटालिया ने कहा कि उनके एक पुराने वीडियो से स्क्रीनशॉट्स लेकर उसे एडिट किया गया है। उन्होंने वीडियो का लिंक भी शेयर किया। गुजरात की विसावदर सीट से AAP विधायक गोपाल इटालिया के साथ आरोपी खीमजीभाई की यह तस्वीर हरीश खुराना ने X पर शेयर की।रेखा गुप्ता ने हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के संकल्प पर कायराना प्रयास है। हमले के बाद सदमे में थी। अब बेहतर महसूस कर रही हूं।'आरोपी रिक्शा चालक, मां बोली- मेरा बेटा पशु प्रेमी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया राजकोट के कोठारिया इलाके का रहने वाला है और रिक्शा चलाता है। आरोपी की मां भानुबेन सकरिया ने कहा, 'मेरा बेटा कुत्तों, गायों और पक्षियों से प्यार करता है। सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों को पकड़ने के आदेश से वह परेशान था। इसलिए उसने दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही थी। किसी पार्टी से नहीं जुड़ा है। वह मानसिक रूप से अस्थिर है।'20 फरवरी 2025 को दिल्ली की CM बनी थीं रेखा गुप्ता 20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय से जुड़ी हैं। वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही हैं।पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शख्स ने लिक्विड फेंका था। 30 नवंबर 2024 को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंका था। समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम अशोक झा है और वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर तैनात है।2022 में गुजरात दौरे पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर किसी ने प्लास्टिक की बोतल फेंकी थी। हालांकि, केजरीवाल को बोतल लगी नहीं थी। पीछे से फेंकी गई बोतल उनके ऊपर से होते हुए दूसरी तरफ निकली थी। जिस जगह यह घटना हुई, वहां भीड़ थी इसलिए बोतल फेंकने वाले का पता नहीं चल सका था।2019: दिल्ली में रोड शो के दौरान थप्पड़ मारा6 साल साल 2019 में पहले केजरीवाल को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था। वे दिल्ली के मोती नगर में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया था।रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM:RSS ने नाम बढ़ाया, आलाकमान की मंजूरी; महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहें दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम सीएम पद के लिए आगे बढ़ाया था। इसके बाद बीजेपी ने उनके नाम पर मुहर लगाई थी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। फिर भी 3 वजहें हैं, जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया।ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे चर्चा, बीच सत्र में धनखड़ का इस्तीफा, बिहार SIR पर हंगामामेघालय में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर कर्फ्यू:असम में 18+उम्र वालों का नया आधार कार्ड नहीं बनेगा:बारिश के 3 सिस्टम...18 जिलों में अलर्टकोटा में बारिश,सुल्तानपुर में बाढ़ के हालात,आर्मी ने संभाला मोर्चाजोधपुर की बनाड़ रोड के लोग बारिश से परेशानलखनऊ में रुक-रुककर हो रही बारिश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Delhi CM Civil Lines Residence Jan Sunvai

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi News: कौन बनेगा दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर, जानें किन नामों पर हो रही चर्चाDelhi News: कौन बनेगा दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर, जानें किन नामों पर हो रही चर्चादिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के कार्यकाल की समाप्ति नजदीक है, जिससे उनके सेवा विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
Read more »

घर बैठे ऑनलाइन काम करने का झांसा दे ठगे 3.75 लाख, ठगी की रकम को Cryptocurrency में करते थे निवेश, गिरफ्तारघर बैठे ऑनलाइन काम करने का झांसा दे ठगे 3.75 लाख, ठगी की रकम को Cryptocurrency में करते थे निवेश, गिरफ्तारदक्षिणी दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन काम के नाम पर 3.
Read more »

दिल्ली पुलिस के आसमान पर बढ़ाई सख्ती, 16 अगस्त तक रहेगी खास पाबंदीदिल्ली पुलिस के आसमान पर बढ़ाई सख्ती, 16 अगस्त तक रहेगी खास पाबंदीदिल्ली पुलिस के आसमान पर बढ़ाई सख्ती, 16 अगस्त तक रहेगी खास पाबंदी
Read more »

वाराणसी में मजार पर चला बुलडोजर: 3 थानों की पुलिस और RAF समेत 500 जवान तैनात, पुलिस लाइन रोड पर हटाया जा रह...वाराणसी में मजार पर चला बुलडोजर: 3 थानों की पुलिस और RAF समेत 500 जवान तैनात, पुलिस लाइन रोड पर हटाया जा रह...Uttar Pradesh Varanasi Bulldozer Action Update; वाराणसी में पुलिस लाइन से कचहरी रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम सड़क पर उतर गई है।
Read more »

देखती रह गई पुलिस, बैरिकेड से कूदे अखिलेश!देखती रह गई पुलिस, बैरिकेड से कूदे अखिलेश!समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड के ऊपर से कूद गए, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

सतीश गोलचा कौन हैं, जिन्हें बनाया गया है दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नरसतीश गोलचा कौन हैं, जिन्हें बनाया गया है दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नरसतीश गोलचा दिल्ली के 26वें पुलिस कमिश्नर होंगे. वो फ़िलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल के महानिदेशक के पद पर हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:35:24