दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा की प्रचंड जीत, आप को हैट्रिक लगाने से रोकने में कामयाबी

राजनीति News

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा की प्रचंड जीत, आप को हैट्रिक लगाने से रोकने में कामयाबी
भाजपाआपदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 53%

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड जीत हासिल की है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) हैट्रिक लगाने से चूक गई। भाजपा को 48 सीटें मिलीं, आप को 22 सीटें और कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली। इस चुनाव में कई रोचक बातें भी सामने आईं, जैसे कि सबसे अमीर विजेता, सबसे युवा विधायक, और सबसे अधिक मुकदमों के साथ चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार।

पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने प्रचंड जीत हासिल की। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) हैट्रिक लगाने से चूक गई। पार्टी को सिर्फ 22 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस को किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली। लगातार तीन विधानसभा चुनाव से कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई। आइए जानते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

करनैल सिंह के पास सबसे अधिक संपत्ति शकूर बस्ती विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी करनैल सिंह सबसे अमीर विजेता हैं। उनके पास कुल 259 करोड़ रुपये की संपत्ति है। राजौरी गार्डन से चुनाव जीतने वाले भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के पास 248 करोड़ रुपये की संपत्ति है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को शिकस्त देने वाले प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के पास 115 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उमंग बजाज सबसे युवा विधायक भाजपा के उमंग बजाज सबसे युवा विधायक बने हैं। उनकी उम्र 31 साल है। उमंग ने राजिंदर नगर से चुनाव जीता है। त्रिनगर से भाजपा प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता सबसे बुजुर्ग विजेता हैं। उनकी उम्र 73 वर्ष की है। आप नेता अमानतुल्लाह खान ने ओखला से चुनाव जीता है। उन्होंने इस बार सबसे अधिक मुकदमों के साथ चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उन पर कुल 19 आपराधिक केस हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। कई नवनिर्वाचित विधायकों के खिलाफ केस एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट के अनुसार कई विजयी उम्मीदवारों पर भी आपराधिक मामले लंबित हैं। ओखला से आप के अमानतुल्लाह खान पर 19, कोंडली से कुलदीप कुमार पर सात मामले हैं। तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह पर चार और बुराड़ी से संजीव झा पर दो मामले हैं। भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं प्रवेश वर्मा पर एक मामला है। कौन-कितने अंतर से जीता? नई दिल्ली विधानसभा सीट पर प्रवेश वर्मा ने आप सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 4,089 मतों के अंतर से शिकस्त दी है। मनजिंदर सिंह ​​सिरसा ने राजौरी गार्डन सीट पर 18,190 मतों जीत दर्ज की। तिलक राम गुप्ता ने 15,896 और उमंग बजाज ने 1,231 मतों से चुनाव जीता है। आप नेता अमानतुल्लाह खान ने ओखला से 23,639 और जरनैल सिंह ने 11,656 और संजीव झा ने 20,601 मतों से चुनाव जीता है। भाजपा को 40 सीटों का फायदा दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं। आप और कांग्रेस ने 70-70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा। दो सीटों पर उसके सहयोगी जदयू और लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) ने अपनी किस्मत आजमाई। भाजपा को कुल 48 और आप को 22 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई। पिछले चुनाव में भाजपा ने आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। इस लिहाज से उसे कुल 40 सीटों का फायदा हुआ। वहीं आप ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी तो उसे 40 सीटों का नुकसान हुआ है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

भाजपा आप दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा करनैल सिंह मनजिंदर सिंह सिरसा युवा विधायक सबसे अमीर विजेता आपराधिक केस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मोदीद्वारका में जनसभा करेंगे; आप-दा वालों को सजा देने का मौका 5 फरवरीमोदीद्वारका में जनसभा करेंगे; आप-दा वालों को सजा देने का मौका 5 फरवरीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर 31 जनवरी को द्वारका में रैली करेंगे। यह उनकी दूसरी रैली होगी जो दोपहर 3 बजे से सेक्टर-14 के पास स्थित वेगास मॉल के पास होगी। करतारपुर में हुई पहली रैली में उन्होंने कहा था कि आप-दा वालों को सजा देने का मौका 5 फरवरी को है। दिल्ली में बीजेपी 1993 के बाद से कोई भी विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकी है। 1998 के चुनाव में हार के साथ दिल्ली की सत्ता से बाहर हुई थी। इस बार करीब 27 साल का सूखा समाप्त करना चाहती है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी वोट डाले जाएंगे और चुनाव नतीजों का ऐलान 8 फरवरी को होगा।
Read more »

दिल्ली चुनाव में हार से केजरीवाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को झटकादिल्ली चुनाव में हार से केजरीवाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को झटकादिल्ली चुनाव में हार से केजरीवाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को झटका, क्या उबर पाएगी 'आप'
Read more »

दिल्ली चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, आप को करारी हारदिल्ली चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, आप को करारी हारदिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है। आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की स्थिति भी बेहद दुर्बल रही है।
Read more »

दिल्ली में BJP की विजय, केजरीवाल को हार का सामनादिल्ली में BJP की विजय, केजरीवाल को हार का सामनादिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में BJP ने बड़ी जीत हासिल की। केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा। अनुपम खेर ने केजरीवाल की हार पर ट्वीट किया है।
Read more »

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दलबदलुओं की किस्मतदिल्ली विधानसभा चुनाव: दलबदलुओं की किस्मतदिल्ली विधानसभा चुनाव में दलबदलुओं की किस्मत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भाजपा से आप और कांग्रेस में आए कई उम्मीदवार हार गए, जबकि कुछ ने जीत दर्ज की।
Read more »

BJP का चमत्कार और AAP में हाहाकार, एक क्लिक में समझें दिल्ली का चुनावी नतीजाBJP का चमत्कार और AAP में हाहाकार, एक क्लिक में समझें दिल्ली का चुनावी नतीजाDelhi Chunav results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए क्या कारगर रहा और ‘आप के खिलाफ क्या रहा, इसका विवरण यहां दिया गया है?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:00:54