दिल्ली पुलिस ने 'से-हेल्प' ऐप से मिली सूचना पर नबी करीम के एक होटल में छापा मारा। स्पा की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने 36 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया और छह महिलाओं को बचाया। पूछताछ में पता चला कि महिला अपने पति के साथ मिलकर यह धंधा चला रही थी, जिसकी पुलिस तलाश कर रही...
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई 'से-हेल्प' एप ने दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता दिलाई है। ऐप के जरिए मिली रियल-टाइम सूचना पर कार्रवाई करते हुए मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने नबी करीम इलाके में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। दरअसल, होटल में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। टीम ने दो हजार रुपये लेकर एक ग्राहक को भेजा। इशारा मिलते ही टीम ने होटल में छापेमारी कर दी। स्पा की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने के आरोप में पुलिस ने 36 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर से छह महिलाओं को रेस्क्यू कराया गया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिला ने खुलासा किया है कि वह अपने पति के साथ मिलकर यह धंधा कर रही थी। पुलिस ने नकली ग्राहक को दिए दो हजार और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, 30 अक्तूबर की रात उनकी टीम को 'से-हेल्प' एप के जरिए एक अलर्ट काॅल मिली। फौरन एक टीम अलर्ट हो गई। टेक्निकल सर्विलांस और मौके की पड़ताल की गई। छानबीन के दौरान टीम को पता चला कि गैलेक्सी स्पा, दूसरी मंजिल नबी करीम के एक होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा हो रहा है। टीम ने दो हजार रुपये देकर एक नकली ग्राहक वहां भेजा। ग्राहक ने वहां पहुंचने पर रिसेप्शन पर बैठी महिला से सौदेबाजी कर ली। बाद में पुलिस टीम को इशारा कर दिया। टीम ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। बाकी 21 से 31 साल की उम्र की छह लड़कियों को रेस्क्यू करवाया गया। सभी लड़कियां, बंगाल, झारखंड, मेरठ और दिल्ली की हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं स्पा चलाने वाली महिला से पूछताछ कर पुलिस उसके पति का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात की जा रही है। ऐसे काम करता है ‘से हेल्प’ ऐप ‘से हेल्प’ एंड्राइड और आईओएस के लिए एक ग्लोबल वायस-एक्टिवेटेड इमरजेंसी ऐप है, जो उपयोगकर्ताओं को तीन बार हेल्प बोलने या एक पुश बटन के जरिए अलर्ट भेजने में मदद करता है। यह एसएमएस या वाॅट्सएप से मोबाइल में सेव नंबरों और पुलिस को तुरंत रियलटाइम वीडियो, ऑडियो और जीपीएस की जानकारी भेजता है, जिससे लाइव निगरानी और मैप ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है। यह भी पढ़ें- पतंजलि के विज्ञापन में इस्तेमाल एक शब्द पर भड़का दिल्ली HC, पूछा- क्या डिक्शनरी में कोई और वर्ड नहीं बचा ?.
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई 'से-हेल्प' एप ने दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता दिलाई है। ऐप के जरिए मिली रियल-टाइम सूचना पर कार्रवाई करते हुए मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने नबी करीम इलाके में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। दरअसल, होटल में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। टीम ने दो हजार रुपये लेकर एक ग्राहक को भेजा। इशारा मिलते ही टीम ने होटल में छापेमारी कर दी। स्पा की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने के आरोप में पुलिस ने 36 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर से छह महिलाओं को रेस्क्यू कराया गया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिला ने खुलासा किया है कि वह अपने पति के साथ मिलकर यह धंधा कर रही थी। पुलिस ने नकली ग्राहक को दिए दो हजार और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, 30 अक्तूबर की रात उनकी टीम को 'से-हेल्प' एप के जरिए एक अलर्ट काॅल मिली। फौरन एक टीम अलर्ट हो गई। टेक्निकल सर्विलांस और मौके की पड़ताल की गई। छानबीन के दौरान टीम को पता चला कि गैलेक्सी स्पा, दूसरी मंजिल नबी करीम के एक होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा हो रहा है। टीम ने दो हजार रुपये देकर एक नकली ग्राहक वहां भेजा। ग्राहक ने वहां पहुंचने पर रिसेप्शन पर बैठी महिला से सौदेबाजी कर ली। बाद में पुलिस टीम को इशारा कर दिया। टीम ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। बाकी 21 से 31 साल की उम्र की छह लड़कियों को रेस्क्यू करवाया गया। सभी लड़कियां, बंगाल, झारखंड, मेरठ और दिल्ली की हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं स्पा चलाने वाली महिला से पूछताछ कर पुलिस उसके पति का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात की जा रही है। ऐसे काम करता है ‘से हेल्प’ ऐप ‘से हेल्प’ एंड्राइड और आईओएस के लिए एक ग्लोबल वायस-एक्टिवेटेड इमरजेंसी ऐप है, जो उपयोगकर्ताओं को तीन बार हेल्प बोलने या एक पुश बटन के जरिए अलर्ट भेजने में मदद करता है। यह एसएमएस या वाॅट्सएप से मोबाइल में सेव नंबरों और पुलिस को तुरंत रियलटाइम वीडियो, ऑडियो और जीपीएस की जानकारी भेजता है, जिससे लाइव निगरानी और मैप ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है। यह भी पढ़ें- पतंजलि के विज्ञापन में इस्तेमाल एक शब्द पर भड़का दिल्ली HC, पूछा- क्या डिक्शनरी में कोई और वर्ड नहीं बचा ?
Delhi Police Sex Racket Prostitution Ring Human Trafficking Nabi Karim Rescue Operation Crime News Delhi Women's Safety App Delhi Crime New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Mahadev App: 'अदालत-एजेंसियों से न खेलें'; आरोपी के दुबई से गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ईडी को यह निर्देशसुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को महादेव सट्टेबाजी एप के फरार सह-संस्थापक का पता लगाने और उसकी मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सट्टेबाजी प्रकरण का आरोपी दुबई से भागकर किसी अज्ञात
Read more »
Mahadev Betting App Scandal: अदालत खिलौना नहीं.. महादेव ऐप मामले में SC का रवि उप्पल को गिरफ्तार करने का आदेशRavi Uppal: उप्पल दुबई से भागकर किसी दूसरे देश में छिपा हुआ है. अदालत ने यह भी कहा कि ऐसे अपराधी अदालत और जांच एजेंसी दोनों को खिलौना नहीं समझ सकते. जस्टिस एमएम सुंदरेश और सतीश चंद्रा शर्मा की बेंच की तरफ से इस पर गहरी नाराजगी जताई गई.
Read more »
रैना और धवन की ₹11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच: ED की सट्टेबाजी एप मामले में कार्रवाई; युवराज-सोनू सूद से भी ...Indian Cricketer Suresh Raina Shikhar Dhawan Online Betting App Case Update. Follow Enforcement Directorate (ED) Notice Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
Read more »
Junio Payments: జూనియో పేమెంట్స్ యాప్కు RBI గ్రీన్ సిగ్నల్.. ఇప్పుడు పిల్లల కోసం ప్రత్యేక UPI వాలెట్..!!Junio Money App: జూనియో పేమెంట్స్ యాప్ కు రిజర్వ్ బ్యాంక్ ఆఫ్ ఇండియా గ్రీన్ సిగ్నల్ ఇచ్చింది. ఈ యాప్ ను ఢిల్లీలకి చెందిన ఫిన్ టెక్ సంస్థ ప్రత్యేకంగా రూపొందించింది. రిజర్వ్ బ్యాంక్ ఆఫ్ ఇండియా జూనియో పేమెంట్స్కి ప్రీపెయిడ్ పేమెంట్ ఇన్స్ట్రుమెంట్స్ జారీకి అనుమతి ఇచ్చింది.
Read more »
ED ची मोठी कारवाई ! सुरेश रैना आणि शिखर धवन यांची कोट्यवधींची संपत्ती जप्त; जाणून घ्या प्रकरणIllegal Betting App Case Suresh Raina and Shikhar Dhawan: ऑनलाइन बेकायदेशीर सट्टेबाजी अॅप प्रकरणात भारतीय क्रिकेटमधील दोन मोठी नावे म्हणजे माजी क्रिकेटपटू सुरेश रैना आणि शिखर धवन यांच्या अडचणी वाढल्या आहेत.
Read more »
Betting App Case: సురేశ్ రైనా, శిఖర్ ధావన్కు బిగ్ షాకిచ్చిన ఈడీ.. బెట్టింగ్ యాప్ కేసులో ఆస్తులు సీజ్Suresh Raina-Shikhar Dhawan Betting App Case: భారత మాజీ క్రికెటర్లు సురేష్ రైనా, శిఖర్ ధావన్లకు బిగ్ షాక్ తగిలింది. వారి ఆస్తులు జప్తు అయ్యాయి. మొత్తం 11.14 కోట్ల రూపాయల మేర ఆస్తులు అటాచ్ అయ్యాయి. ఈ మేరకు ఎన్ఫోర్స్మెంట్ డైరెక్టరేట్ (ఈడీ) అధికారులు వారిపై చర్యలు తీసుకున్నారు.
Read more »
