दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और आप ने एकतरफा बहुमत हासिल किया है। इस चुनाव में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी बढ़ी है लेकिन उन्हें सिर्फ 5 सीटें ही मिली हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम कई मायनों में अप्रत्याशित रहे। कुल 699 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। राष्ट्रीय दलों को छोड़कर कई क्षेत्रीय दल चुनाव मैदान में उतरे थे। मगर भाजपा और आप को छोड़कर कोई अन्य दल खाता तक नहीं खोल पाया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 96 महिला उम्मीदवार ों ने भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन जीत सिर्फ पांच महिला प्रत्याशियों को नसीब हुई। इन सीटों पर महिला नेताओं का कब्जा आम आदमी पार्टी से चुनाव जीतने वाली आतिशी सिंह इकलौती महिला प्रत्याशी हैं। उन्होंने कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी को 3521 मतों से चुनाव हराया। आतिशी को कुल 52154 वोट मिले। वहीं रमेश बिधूड़ी के खाते में 48633 वोट आए। शालीमार बाग विधानसभा सीट पर भाजपा की रेखा गुप्ता ने जीत हासिल की। उन्होंने आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29595 मतों से हराया। रेखा गुप्ता को कुल 68200 और बंदना कुमारी को 3860 मत मिले। वजीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा ने आप के नीरज गुप्ता को सियासी शिकस्त दी। पूनम को कुल 54721 वोट मिले। नीरज गुप्ता 43296 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दोनों के बीच हार जीत का अंतर 11425 मतों का रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी रागिनी नायक को सिर्फ 6348 वोट मिले। नजफगढ़ सीट से भाजपा नेता नीलम पहलवान ने विजय पताका फहराया है। नीलम ने आप उम्मीदवार तरुण कुमार को 29009 मतों के अंतर से हराया है। ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट भी भाजपा के खाते में गई। यहां भाजपा नेता शिखा रॉय ने दिग्गज आप नेता सौरभ भारद्वाज को 3188 मतों के अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की। प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी.
.. मगर भागेदारी घटी 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 672 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें 76 महिला प्रत्याशी थीं। मगर इस बार प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा हुआ। कुल 699 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। 96 महिला प्रताशियों ने भी चुनाव लड़ा। मगर 91 को हार का सामना करना पड़ा। सिर्फ पांच सीटों पर ही महिला उम्मीदवार चुनाव जीत सकी हैं। कांग्रेस ने सात सीटों पर महिलाओ को टिकट दिया था। वहीं आप और भाजपा ने 9-9 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारा था। यह भी पढ़ें: करनैल सिंह सबसे अमीर विधायक; उमंग सबसे युवा, अमानतुल्लाह पर सबसे अधिक केस, दिल्ली चुनाव के रोचक तथ्य यह भी पढ़ें: कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? इन 5 नामों की चर्चा; 10 दिन के भीतर हो जाएगा एलान
दिल्ली चुनाव भाजपा AAP महिला उम्मीदवार परिणाम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी उम्मीदवारों की लिस्टभारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें से 5 महिला उम्मीदवार भी हैं।
Read more »
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 29 नए उम्मीदवारों की घोषणा कीभारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 29 नए उम्मीदवारों की घोषणा की। इस सूची में कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया गया है। अब तक भाजपा ने 58 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
Read more »
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 29 नए उम्मीदवारों की घोषणा कीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की है जिसमें 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया गया है।
Read more »
Delhi Election: पांच साल में अरबपति से करोड़पति हुए ये उम्मीदवार, सबसे अमीर प्रत्याशियों में नए नाम शामिलदिल्ली विधानसभा चुनाव में करोड़पति उम्मीदवारों की संपत्ति में कमी और वृद्धि हुई है। धर्मपाल लाकड़ा की संपत्ति 292 करोड़ से 49.
Read more »
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान प्रतिशत का विश्लेषण। इसमें 699 उम्मीदवारों में 96 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट इस चुनाव की सबसे हॉट सीट है।
Read more »
दिल्ली विधानसभा चुनाव: दलबदलुओं की किस्मतदिल्ली विधानसभा चुनाव में दलबदलुओं की किस्मत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भाजपा से आप और कांग्रेस में आए कई उम्मीदवार हार गए, जबकि कुछ ने जीत दर्ज की।
Read more »
