दिल्ली में ब्लास्ट 10 तारीख को, बिहार चुनाव 11 को… कांग्रेसी मंत्री जमीर अहमद का विवादित बयान, BJP का पलटवार

Delhi Bomb Blast News News

दिल्ली में ब्लास्ट 10 तारीख को, बिहार चुनाव 11 को… कांग्रेसी मंत्री जमीर अहमद का विवादित बयान, BJP का पलटवार
Delhi Bomb Blast Latest NewsDelhi Bomb Blast Latest Updates In HindiDelhi Bomb Blast Latest Updates
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 207 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 117%
  • Publisher: 63%

Delhi Bomb Blast Latest Updates: दिल्ली में हुए बम विस्फोट पर कांग्रेस ने हमेशा की तरह नकारात्मक राजनीति शुरू कर दी है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री जमीर अहमद खान ने इशारों में ब्लास्ट और बिहार चुनाव में लिंक होने होने आरोप लगाया है.

Congress leader Zameer Ahmed controversial statement: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. कर्नाटक के कांग्रेस नेता और मंत्री बी. जेड. जमीर अहमद खान ने इस धमाके को लेकर एक विवादित बयान दिया है.

जमीर ने कहा, दिल्ली में कार ब्लास्ट नहीं होना चाहिए था, लेकिन यह घटना 10 तारीख को हुई और अगले ही दिन यानी 11 तारीख को बिहार में चुनाव थे. हमने सुना है कि इसमें राजनीतिक संलिप्तता है. गृह मंत्री अमित शाह को इस पर जवाब देना चाहिए. जमीर अहमद के इस बयान ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है. बीजेपी ने कांग्रेस पर आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे शर्म आनी चाहिए. जबकि कांग्रेस का कहना है कि वह सिर्फ निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है. दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच फिलहाल एनआईए और केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं, लेकिन इस बयान से देश की सियासत में एक और विवाद खड़ा हो गया है. दिल्ली में सनसनी का माहौल उधर राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए बम ब्लास्ट के बाद से सनसनी का माहौल है. घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. जांच एजेंसियों को CCTV फुटेज से नए सुराग मिले हैं, जिससे अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है. फुटेज में एक संदिग्ध आतंकी को दिल्ली की सड़कों पर लाल रंग की ईको स्पोर्ट्स कार में घूमते हुए देखा गया है. इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली का ही बताया जा रहा है. दो कारों में दिल्ली पहुंचे थे आतंकी सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि यह आतंकी फरीदाबाद स्थित जैश मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है. शुरुआती जांच में पता चला है कि आतंकी गिरोह के सदस्य दो कारों में दिल्ली पहुंचे थे. दोनों वाहनों को चांदनी चौक की पार्किंग में एक साथ देखा गया था. वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में यह कारें रिकॉर्ड हो गईं. बाद में एक कार के बारे में सुराग हाथ लगा, लेकिन दूसरी लाल ईको स्पोर्ट्स कार अब भी राजधानी की सड़कों पर घूम रही है. इस खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस, एनआईए और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर रखा है. दिल्ली-एनसीआर के सभी प्रमुख बाजारों, मॉल, ऐतिहासिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ी हुई है. खासकर इंडिया गेट, लाल किला, कनॉट प्लेस और सरोजिनी नगर जैसे इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. दिल्ली बॉर्डर पर नाकेबंदी जैसा माहौल दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर के हर प्रमुख एंट्री पॉइंट और बॉर्डर इलाकों पर इस वक्त नाकेबंदी जैसा माहौल है. पुलिस की टीमें संदिग्ध वाहनों की जांच में जुटी हैं. केंद्रीय एजेंसियों ने फेस रिकग्निशन सिस्टम और वाहन ट्रैकिंग डेटा की मदद से लाल ईको स्पोर्ट कार का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इस बीच, हरियाणा के फरीदाबाद से भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पुलिस की एक टीम जांच करने के लिए फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पहुंची है. बताया जा रहा है कि यह टीम फरीदाबाद जैश मॉड्यूल से जुड़े संदिग्धों की पूछताछ के लिए यहां पहुंची है. यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों पर शक जताया जा रहा है कि उनका इस आतंकी नेटवर्क से कोई संबंध हो सकता है. अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े आतंक के लिंक! जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ फरीदाबाद पुलिस की टीम भी जांच में शामिल है. सूत्रों के अनुसार, टीम ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और कुछ छात्रों से पूछताछ की है तथा हॉस्टल और लैब परिसर की तलाशी भी ली है. बम ब्लास्ट की इस जांच पर केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार हालात पर नजर रखे हुए है. मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एनआईए अधिकारियों के साथ आपात बैठक की है. जिसमें दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, आतंकी नेटवर्क की जांच और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भी चर्चा की गई. गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें. रणनीतिक स्थानों पर NSG की टीमें तैनात आतंकी खतरे के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. CISF और NSG की टीमें रणनीतिक स्थानों पर तैनात हैं. राजधानी में आने-जाने वाले वाहनों की जांच में विशेष स्कैनर और बम डिटेक्शन डिवाइस लगाए गए हैं. हालांकि अब तक किसी आतंकी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन जांच एजेंसियों को जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल पर गहरा शक है. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में हाल ही में पकड़े गए कुछ संदिग्धों ने पूछताछ में हरियाणा के मॉड्यूल का जिक्र किया था.संदिग्ध की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस ने 20 से अधिक टीमों का गठन किया है. राजधानी के कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर फिलहाल, पूरे दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. जांच अधिकारी का कहना है कि CCTV फुटेज से मिले सबूत बहुत अहम हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इस केस में बड़ा खुलासा हो सकता है. फिलहाल, जनता को सतर्क रहने और किसी भी अफवाह से बचने की सलाह दी गई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Delhi Bomb Blast Latest News Delhi Bomb Blast Latest Updates In Hindi Delhi Bomb Blast Latest Updates Congress Leader Zameer Ahmed Khan's Controversial दिल्ली बम ब्लास्ट न्यूज दिल्ली बम ब्लास्ट लेटेस्ट न्यूज हिंदी में दिल्ली बम ब्लास्ट लेटेस्ट अपडेट्स दिल्ली बम ब्लास्ट ताजा अपडेट्स दिल्ली बम ब्लास्ट न्यूज पर कांग्रेसी नेता जमीर अह

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Blast WATCH: সামনে এল দিল্লি বিস্ফোরণের ঠিক পরমুহূর্তের হাড়হিম-করা সিসিটিভি ফুটেজ, মোবাইল-ভিডিয়ো! ভয়ংকর সেই ছবিতে দেখা যাচ্ছে দুজন...Delhi Blast WATCH: সামনে এল দিল্লি বিস্ফোরণের ঠিক পরমুহূর্তের হাড়হিম-করা সিসিটিভি ফুটেজ, মোবাইল-ভিডিয়ো! ভয়ংকর সেই ছবিতে দেখা যাচ্ছে দুজন...Delhi blast New CCTV footage mobile video captures chaos moments after deadly explosion car blast rocked Red Fort Delhi 10 11 Blast
Read more »

Delhi AQI: 10 और 11 नवंबर में अंतरDelhi AQI: 10 और 11 नवंबर में अंतरदिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के कारण सरकार जीआरएपी 3 लागू कर चुकी है। बढ़ते पॉल्युशन के कारण क्या दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत अन्य जगहों पर स्कूल बंद होंगे? प्रशासन द्वारा निर्देश जारी करने की शुरुआत हो चुकी है। पढ़िए ताजा अपडेट।
Read more »

मुंबई, अमेरिका और अब दिल्ली ब्लास्ट, 9/11, 26/11, 10/11... हैवानियत के 3 मामले और कहर का 11मुंबई, अमेरिका और अब दिल्ली ब्लास्ट, 9/11, 26/11, 10/11... हैवानियत के 3 मामले और कहर का 11मुंबई, दिल्ली और अमेरिका में हुए आतंकी हमलों में एक समानता है, जो 11 नंबर से जुड़ी है। अमेरिका में 9/11, मुंबई में 26/11 और दिल्ली में 10/11 को हुए इन हमलों ने देश को दहला दिया था।
Read more »

Howrah News: একাধিক মহিলার সঙ্গে ঘনিষ্ঠতা, প্রতিবাদ করলেই মার... বিজেপি যুবনেতার বিরুদ্ধে থানায় অভিযোগ স্ত্রীর...Howrah News: একাধিক মহিলার সঙ্গে ঘনিষ্ঠতা, প্রতিবাদ করলেই মার... বিজেপি যুবনেতার বিরুদ্ধে থানায় অভিযোগ স্ত্রীর...FIR lodged against A BJP Leader by his wife in Howrah
Read more »

17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...Bihar Exit Poll Results 2025; Nitish Kumar JDU BJP RJD | NDA Congress Jan Suraaj Seats
Read more »

हिंदुत्व की पिच पर तेजी से दौड़ रहे राजा भैया: बाबा बागेश्वर की सनातन यात्रा में उतरे, कितना चमकेगा सियासी ...हिंदुत्व की पिच पर तेजी से दौड़ रहे राजा भैया: बाबा बागेश्वर की सनातन यात्रा में उतरे, कितना चमकेगा सियासी ...Raja Bhaiya Vs BJP Hindutva Politics.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:36:04