दिल्ली में गर्मियों में पानी की बढ़ती मांग के बीच जल संकट से निपटने के लिए सरकार ने समर एक्शन प्लान लॉन्च किया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जीपीएस तकनीक के जरिए वाटर सप्लाई सुधारने की कोशिश की जा रही है.
दिल्ली में गर्मी के मौसम के दौरान पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने जल संकट से निपटने के लिए एक व्यापक 'समर एक्शन प्लान' लागू किया है. राष्ट्रीय राजधानी में हर साल गर्मियों के दौरान पानी की किल्लत एक बड़ी समस्या बनकर सामने आती है, जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार सरकार ने पहले से ही अपनी कमर कस ली है.
जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड के समर एक्शन प्लान को लागू करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य न सिर्फ तात्कालिक राहत देना है, बल्कि भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखते हुए मजबूत वाटर मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करना है. और पढ़ेंसरकार ने गर्मियों के दौरान पानी की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए करीब 1000 वाटर टैंकर तैनात किए हैं, ताकि शहर के अंतिम छोर तक भी पानी पहुंचाया जा सके. जल मंत्री वर्मा ने माना कि दिल्ली के सीमित जल स्रोत और नई बोरवेल साइट्स विकसित करने में आ रही दिक्कतें बड़ी चुनौती हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि पानी उपलब्ध कराना एक सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है, और टैंकरों के जरिए आपूर्ति फिलहाल एक अस्थायी लेकिन जरूरी समाधान है.नए टैंकरों में GPS सिस्टम लगाए गएइस योजना का एक अहम पहलू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों का उपयोग है. दिल्ली जल बोर्ड ने डिजिटलीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आईआईटी कानपुर के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत पानी की मांग और आपूर्ति के बेहतर मैनेजमेंट के लिए AI आधारित सिस्टम विकसित किए जा रहे हैं. इसके अलावा, नए टैंकरों में GPS सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे उनकी रीयल-टाइम निगरानी संभव होगी और पानी की सप्लाई में पारदर्शिता आएगी. Advertisement यह भी पढ़ें: कैसे कम होगा प्रदूषण... पॉल्यूशन कम करने के लिए दिल्ली को मिले 80.65 करोड़ रु, खर्च किए सिर्फ 16 करोड़इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के तहत चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अपग्रेडेशन पर भी काम तेज किया गया है, जिसके अगले दो वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है. इसके पूरा होने पर कम से कम 10 विधानसभा क्षेत्रों में पानी की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. वहीं, दिल्ली सरकार हरियाणा से 51 क्यूसेक अतिरिक्त पानी खरीदने की योजना पर भी काम कर रही है, जिसे डीएसबी नहर के जरिए राजधानी तक लाया जाएगा.सरकार ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक लॉन्ग टर्म मास्टर प्लान भी तैयार करना शुरू कर दिया है. जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, 'अनुमान है कि आने वाले वर्षों में दिल्ली में करीब 20 लाख नए फ्लैट जुड़ेंगे, जिससे पानी की मांग और बढ़ेगी. ऐसे में यह समर एक्शन प्लान न केवल मौजूदा संकट से राहत दिलाने के लिए, बल्कि आने वाले दशकों में वाटर मैनेजमेंट को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.'---- समाप्त ---- ये भी देखें
Summer Action Plan Water Management Delhi Jal Board Artificial Management Water Tanker GPS Tracking Chandrawal Water Treatment Plant Upgradation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'बच्चा है तू मेरा', जमील जमाली के अंदाज में AI से बनवाएं मजेदार तस्वीरें, समझें तरीकाJameel Jamali AI Photo Generator Tutorial: जमील जमाली का किरदार इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। ऐसे में उनके मीम्स और कार्ड भी इस समय खूब पॉपुलर हो रहे हैं। लोग जन्मदिन की बधाई देने से लेकर त्यौहारों की शुभकामनाएं तक उन्हीं के अंदाज और डायलॉग बच्चा है तू मेरा के साथ दे रहे हैं। ऐसे में आप भी इस तरह की फोटो और कार्ड बना सकते हैं। इसके लिए आप मनचाहा...
Read more »
धोनी ने AI स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म Kuku में निवेश किया: शॉर्ट्स-ड्रामा ऐप के ब्रांड एंबेसडर बने; बोले- छोटे...भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू (कुकू) में निवेश किया है। इसके साथ ही वे इसके शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और ड्रामा ऐप कुकू TV के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं। Former Indian cricket captain MS Dhoni has invested in Kuku, an AI-powered storytelling platform, and joined as the brand ambassador for its...
Read more »
दिल्ली जल बोर्ड का नया AI सिस्टम, पानी की शिकायतें अब 3 दिन में होंगी हलदिल्ली जल बोर्ड ने पानी और सीवेज की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए AI चैटबॉट, CRM प्रणाली और DJB1916 ऐप लॉन्च किया है।
Read more »
पीक डिमांड में भी नहीं रुकेगी पानी की सप्लाई, टैंकरों की GPS ट्रैकिंग; क्या है दिल्ली सरकार का समर एक्शन प्लान?दिल्ली सरकार ने गर्मी में जल संकट रोकने के लिए समर एक्शन प्लान 2026-27 पेश किया है। इसका उद्देश्य पानी की निर्बाध आपूर्ति, वितरण खामियों को दूर करना और यमुना सफाई में तेजी लाना है।
Read more »
चीन में बना भविष्य बताने वाला AI, 20 साल के छात्र की अनोखी खोज से दुनिया दंग, समाज की नकल कर लगाता है सटीक अंदाजाChinese Student Builds AI Predicts Future: 20 साल के एक चीनी स्टूडेंट गुओ हांगजियांग ने एक भविष्य बताने वाला AI चैटबॉट बनाया है। चैटबॉट का नाम MiroFish है और यह 10 लाख से ज्यादा AI एजेंट्स की मदद से एक वर्चुअल समाज को बनाकर अंदाजा लगा लेता है कि किसी स्थिति के नतीजे क्या निकलेंगे या लोग किस तरह से किसी नीति या बदलाव पर प्रतिक्रिया...
Read more »
चीन का होम रोबोट, घरों में बना रहा खाना, पेरों पर नहीं पहियों पर चलकर करता है सारे कामAI Powered Home Robot: चीन की कंपनी UniX AI ने दो पैरों पर चलने वाले रोबोट से अलग पहियों पर चलने वाला होम रोबोट पेश किया है। यह घर के सारे काम कर सकता है। इसमें चीजों को मैनेज करने से लेकर खाना बनाने तक, सब शामिल है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद रोबोट का इस्तेमाल 16 घंटों तक कर सकते हैं। AI पावर्ड रोबोट में कई सेंसर और बात करने के लिए माइक्रोफोन...
Read more »
