Delhi Pollution Car BAN: इस नए प्रतिबंध का सबसे बड़ा असर BS-IV (भारत स्टेज 4) वाहनों पर पड़ेगा, जो कुछ साल पहले तक मानक माने जाते थे. अब दिल्ली के बाहर से आने वाले ऐसे सभी वाहन जो BS-VI श्रेणी से नीचे के हैं, उनके प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.
Delhi Pollution Car BAN: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने पुराने वाहनों पर कड़ा रुख अपनाया है. नए नियमों के अनुसार, अब दिल्ली में केवल BS-VI मानक वाले वाहनों को ही प्रवेश और चलने की अनुमति दी जाएगी.
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने घोषणा की है कि यह फैसला ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे और चौथे चरण के तहत लागू किया गया है, ताकि शहर की जहरीली हवा और टेलपाइप उत्सर्जन पर लगाम लगाई जा सके. BS-IV गाड़ियों पर पड़ेगा असर इस नए प्रतिबंध का सबसे बड़ा असर BS-IV वाहनों पर पड़ेगा, जो कुछ साल पहले तक मानक माने जाते थे. अब दिल्ली के बाहर से आने वाले ऐसे सभी वाहन जो BS-VI श्रेणी से नीचे के हैं, उनके प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. इसके अलावा, निर्माण कार्यों में लगे वाहनों और पुराने डीजल वाहनों को भी शहर की सीमाओं के बाहर ही रुकना होगा. सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रदूषण फैलाने वाले किसी भी वाहन को रियायत नहीं दी जाएगी. अगर आप दिल्ली में गाड़ी चलाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है. दिल्ली सरकार ने सभी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी पंपों को निर्देश दिया है कि वे केवल उन्हीं वाहनों को ईंधन दें जिनके पास वैध PUCC होगा. बिना इस सर्टिफिकेट के न केवल आपका चालान कट सकता है, बल्कि आपको पेट्रोल पंपों पर ईंधन मिलने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. RC से चेक करें वाहन की स्थिति अपने वाहन की स्थिति जांचने के लिए आपको अपने पंजीकरण प्रमाणपत्र को देखना होगा. भारत में 1 अप्रैल, 2020 के बाद पंजीकृत सभी नए वाहन अनिवार्य रूप से BS-VI मानक के हैं. यदि आपकी कार या बाइक इस तारीख से पहले की है, तो आरसी पर लिखे उत्सर्जन मानक को ध्यान से पढ़ें. अगर वह BS-IV या उससे पुराना मॉडल है, तो मौजूदा नियमों के तहत उसे दिल्ली की सड़कों पर लाना जोखिम भरा हो सकता है. दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर होगा असर इस फैसले से दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोग प्रभावित होने वाले हैं. आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद को मिलाकर लगभग 10 लाख से अधिक वाहन इस प्रतिबंध की जद में आ सकते हैं. अकेले नोएडा और गाजियाबाद में करीब 9.5 लाख BS-IV वाहन हैं. इसके साथ ही, 10 साल की समय सीमा पार कर चुके हजारों डीजल वाहनों और पुराने कमर्शियल वाहनों पर भी इस सख्ती का सीधा असर पड़ेगा, जिससे दैनिक आवाजाही काफी चुनौतीपूर्ण हो सकती है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ரூ.50 லட்சம் பரிசுத்தொகை... போட்டியை அறிவித்த மாநில அரசுDelhi Air Pollution: BS-IV வாகனங்களின் காற்று மாசுபாட்டை குறைக்க பயனளிக்கும் தொழில்நுட்பத்தை கண்டுபிடிக்கும்பட்சத்தில் ரூ.50 லட்சம் வரை பரிசு வழங்கப்படும் என டெல்லி அரசு அறிவிப்பு.
Read more »
சிக்கன் தந்தூரிக்கு தடை! Non Veg பிரியர்களுக்கு அதிர்ச்சி உத்தரவு.. ஏன் தெரியுமா?Delhi Tandoor Ban: தலைநகர் டெல்லியில் தந்தூரி தயாரிக்க தடை விதிக்கப்பட்டுள்ளது. இதனால், அசைவ பிரியர்கள் அதிர்ச்சி அடைந்துள்ளனர்.
Read more »
दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण: सरकार का सख्त रुखदिल्ली सरकार ने बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए हैं. 18 दिसंबर से बिना PUC वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. निर्माण कार्यों से जुड़े ट्रकों की एंट्री पर रोक और BS-6 से नीचे के बाहरी वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.
Read more »
PUC के बिना पेट्रोल नहीं, नियम तोड़ने वाले वाहन सील... प्रदूषण पर माफी मांगते हुए दिल्ली के मंत्री ने कौन-कौन से ऐलान किएदिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कड़ा फैसला लिया है. 18 दिसंबर से बिना वैध PUC सर्टिफिकेट वाले वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा. कैमरों के जरिए इन वाहनों की पहचान की जाएगी. इसके अलावा, दिल्ली में केवल BS-VI बाहरी वाहनों को प्रवेश मिलेगा और निर्माण सामग्री वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा.
Read more »
दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए कड़े कदमदिल्ली सरकार ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए कई सख्त फैसले लिए हैं। इनमें BS-6 मानकों को पूरा न करने वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बिना वैध PUCC सर्टिफिकेट वाले वाहनों को ईंधन की आपूर्ति पर प्रतिबंध और निर्माण सामग्री की ढुलाई पर रोक शामिल है। NCR में भी प्रदूषण से निपटने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
Read more »
12 लाख गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री बैन, कहीं आपकी कार तो नहीं इस लिस्ट में, चाबी घुमाने से पहले कर लें ...Delhi Vehicle Ban- दिल्ली सरकार ने बीएस-6 से नीचे के ऐसे वाहन जो दिल्ली में रजिस्टर्ड नहीं की एंट्री 18 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी में बैन कर दी है. सिर्फ दिल्ली रजिस्ट्रेशन की गाड़ियां ही दिल्ली की सड़कों पर चलेंगी. सरकार के इस फैसले से गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद से से रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढा दी हैं.
Read more »
