दिल्ली विधानसभा चुनाव : अजित पवार की NCP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

NCP News

दिल्ली विधानसभा चुनाव : अजित पवार की NCP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
NCP Will Contest In Delhi ElectionsDelhi ElectionsVidhansabha Elections 2024
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 72 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 63%

एनसीपी ने बादली से मुलायम सिंह को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है. वहीं, चांदनी चौक से खालिद उर रहमान, बुराड़ी से रतन त्यागी, बल्लीमारान से मोहम्मद हारुन और छतरपुर से नरेंद्र तंवर को मैदान में उतारा है.

अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की.  एनसीपी ने बुराड़ी, बादली, मंगोलपुरी, चांदनी चौक, बल्लीमारान, छतरपुर, संगम विहार, ओखला, लक्ष्मी नगर, सीमापुरी और गोकुल पुरी से अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं.

एनसीपी ने बादली से मुलायम सिंह को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है. वहीं, चांदनी चौक से खालिद उर रहमान, बुराड़ी से रतन त्यागी, बल्लीमारान से मोहम्मद हारुन और छतरपुर से नरेंद्र तंवर को मैदान में उतारा है.जबकि, पार्टी ने ओखला से इमरान सैफी, मंगोलपुरी से खेमचंद, लक्ष्मी नगर से नमहा, सीमापुरी से राजेश लोहिया, गोकुलपुरी से जगदीश भगत और संगम विहार से कमर अहमद को मैदान में उतारा है.एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने पहले कहा था कि पार्टी पहले भी दिल्ली में चुनाव लड़ चुकी है और इस बार भी लड़ेगी. उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि पवार गुट ने भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने पर चर्चा की थी. लेकिन, एनसीपी द्वारा अपनी सूची घोषित करने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी ने दिल्ली चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का फैसला किया है.बता दें कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने अब तक अपनी दो लिस्ट में 47 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. बाकी सीटों पर भी कांग्रेस जल्द उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने अभी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है. चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाने में विभिन्न राजनीतिक दल जुट गए हैं. इसके अलावा अलग-अलग पार्टियों के नेता वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

NCP Will Contest In Delhi Elections Delhi Elections Vidhansabha Elections 2024

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 21 कैंडिडेट की लिस्टदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 21 कैंडिडेट की लिस्टदिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. पटपड़गंज से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक अनिल चौधरी को टिकट दिया गया है. इस सीट से आम आदमी पार्टी ने अवध ओझा को टिकट दिया है. पहले पटपड़गंज आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विधानसभा क्षेत्र था.
Read more »

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव: AAP की फाइनल लिस्‍ट जारी, नई दिल्‍ली से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल, देखें पूरी लिस्टदिल्‍ली विधानसभा चुनाव: AAP की फाइनल लिस्‍ट जारी, नई दिल्‍ली से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल, देखें पूरी लिस्टदिल्‍ली विधानसभा चुनाव: AAP की फाइनल लिस्‍ट जारी, नई दिल्‍ली से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल
Read more »

बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैबीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैबीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। पार्टी जल्द ही पहली सूची जारी करने वाली है। नए चेहरों पर दांव लगा सकती है।
Read more »

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए दूसरी लिस्ट जारी कीकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए दूसरी लिस्ट जारी कीदिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने 26 नए उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी की है.
Read more »

एनसीपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली सूचीएनसीपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली सूचीअजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की है. सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें चार मुस्लिम उम्मीदवार भी हैं.
Read more »

एनसीपी ने दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कियाएनसीपी ने दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कियाएनसीपी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एनसीपी ने NDA से गठबंधन न कर दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:33:10