आज दोपहर करीब 12.30 बजे इंडिया ब्लॉक के नेताओं का एक समूह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक करेगा और मीडिया को जानकारी देगा। लोकसभा के 200 से ज़्यादा सांसदों ने विशेष सत्र के लिए पीएम मोदी को लिखे पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे जारी किया
ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष सत्र की मांग, PM को लिखे लेटर पर 200 से ज्यादा सांसदों के साइनकांग्रेस सांसद राहुल गांधी, TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की यह तस्वीर बेंगलुरु में 18 जुलाई, 2023 को इंडिया ब्लॉक की बैठक के दौरान की है। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए विपक्षी पार्टियों ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग तेज कर दी है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मंगलवार को I.
N.D.I.A ब्लॉक के नेताओं की बैठक होगी। बैठक के बाद दोपहर करीब 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, विशेष सत्र की मांग को लेकर लोकसभा के 200 से ज्यादा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे लेटर पर साइन किए हैं। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह लेटर जारी किया जा सकता है। कांग्रेस की तरफ से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बैठक में शामिल होंगे। ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखने के लिए केंद्र सरकार ने 7 ऑल पार्टी डेलिगेशन को वर्ल्ड टूर पर भेजा है। इस हफ्ते के अंत तक सभी डेलिगेशन वापस भारत लौट जाएंगे। विपक्ष उनके लौटने के बाद अगले हफ्ते विशेष सत्र में इस मुद्दे पर बहस की मांग कर रहा है।चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान ने 31 मई को सिंगापुर में पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारतीय फाइटर जेट गिरने के दावों पर ब्लूमबर्ग से बात की थी। उन्होंने कहा कि असली मुद्दा यह नहीं है कि कितने विमान गिरे, बल्कि यह है कि वे क्यों गिरे? कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में CDS अनिल चौहान का इंटरव्यू क्लिप शेयर करते हुए लिखा- इस बयान में यह माना गया कि हमें फाइटर जेट का नुकसान हुआ है। फिर मोदी सरकार इस बात को क्यों छिपा रही है? इस तरह के कई सवालों के जवाब के लिए विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि PM मोदी को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खुद की तारीफ करने की जगह दुश्मन पर फोकस करना चाहिए। उनके अलावा कोई भी ऐसा नहीं कर सकता है।ऑपरेशन सिंदूर के दिन 7 मई को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संसद में भारतीय फाइटर जेट गिराने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि हमने भारत के हमले के जवाब में कार्रवाई की, जिसमें 5 भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया। इनमें 3 राफेल थे। बाद में पाकिस्तान 6 भारतीय विमान गिराने का दावा करने लगा था।22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या की थी। इसका बदला लेने के लिए भारत ने 7 मई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। दोनों देशों के बीच 10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी।ओवैसी बोले- जेल में रहकर पिता बना आतंकी लखवी: अल्जीरिया में कहा- आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा पाकिस्तान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कुख्यात आतंकी जकीउर रहमान लखवी का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे वह पाकिस्तान की जेल में कैद रहकर भी एक बच्चे का पिता बन गया।जासूस ज्योति राजस्थान में पाक बॉर्डर तक गई थी, मुनाबाव रेलवे स्टेशन सहित प्रतिबंधित इलाकों का वीडियो बनाया भारत मे जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हिसार की ट्रैवल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने बाड़मेर में पाकिस्तान से सटे और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मुनाबाव रेलवे स्टेशन का वीडियो भी बनाया था। ज्योति ने 24 मिनट के वीडियो में बाड़मेर से मुनाबाव तक ट्रेन से सफर किया था। इस दौरान उसने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों और जानकारियों को भी वीडियो पर दिखाया।मध्य प्रदेश के 38 जिलों में बारिश; बिहार में आंधी-तूफान से 7 की जान गईआरोपी पकड़ा गया, SGPC के हवाले किया; ब्लू स्टार बरसी से पहले अमृतसर में हाई अलर्टकनिमोझी बोलीं- भारत की राष्ट्रीय भाषा है एकता और विविधता:उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश के आसारहिमाचल में 2 दिन भारी बारिश-तूफान की चेतावनीसीकर में 5 जून तक आंधी-बारिश का अलर्टहरियाणा के 5 जिलों में आज बारिश-तूफान का अलर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीजफायर की चर्चा के बीच राहुल गांधी ने PM मोदी को लिख दिया लेटर.. क्या बोले नेता विपक्षOperation Sindoor: उन्होंने लेटर लिखकर पहलगाम आतंकी हमले ऑपरेशन सिंदूर और युद्धविराम की घोषणा पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाने की मांग की है.
Read more »
ये उकसावे की बातें... पीएम नरेंद्र मोदी की फटकार से बौखलाया पाकिस्तान, दुनिया से करने लगा ये नई अपीलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपने भाषण में आतंकवाद पर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। इस पर इस्लामाबाद बौखला गया है।
Read more »
'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज
Read more »
कर्नल कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जानिए कारणऑपरेशन सिंदूर की आवाज बनीं सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले एमपी के मंत्री विजय शाह के केस में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई.
Read more »
काशी की बनारसी साड़ियों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की वीरता की झलककाशी की बनारसी साड़ियों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की वीरता की झलक
Read more »
ममता बनर्जी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' आउटरीच कार्यक्रम के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कीममता बनर्जी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' आउटरीच कार्यक्रम के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की
Read more »
