दिल्ली में GRAP-IV की सख्ती के बीच प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 2.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी में GRAP-IV के कड़े प्रावधान लागू होने के बाद प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। बीते चार दिनों में दिल्ली में 2.12 लाख से अधिक नए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। यह जानकारी पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को दी। मंत्री के अनुसार, इस अवधि में करीब 10 हजार वाहन अनिवार्य उत्सर्जन जांच में असफल पाए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों और नियमों की अनदेखी करने वाले निजी कार्यालयों के खिलाफ अब कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को सुधार की संभावना प्रेस वार्ता में सिरसा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर में कमी आने से मंगलवार से मौसम की स्थिति में सुधार की संभावना है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कारखानों और उद्योगों को बिना किसी अतिरिक्त चेतावनी के सील किया जाएगा। इसके अलावा जिन इकाइयों ने ऑनलाइन कंसेंट मैनेजमेंट के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पर्यावरण मंत्री ने निजी कंपनियों को निर्देश दिया कि वे 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति और वर्क-फ्रॉम-होम के नियमों का पालन करें। उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों को बंद किया जाएगा। अवैध उद्योगों को बंद करने के लिए निरीक्षण जारी उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की टीमें अवैध उद्योगों को तुरंत बंद करने के लिए लगातार निरीक्षण कर रही हैं। इसके साथ ही राजधानी में सड़कों की धुलाई, कचरे का बायोमाइनिंग के जरिए निपटान जैसे कदम भी तेज किए गए हैं। सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभिन्न एजेंसियों और स्थानीय निकायों के समन्वय से दिल्ली को धूल-मुक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके अलावा डीडीए और राजस्व विभाग के सहयोग से जल निकायों के पुनर्जीवन की योजना पर भी काम चल रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्षों में लुप्त हो चुके कम से कम 50 प्रतिशत जल स्रोतों को फिर से विकसित किया जाए। समाचार एजेंसा पीटीआई के इनपुट के साथ.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी में GRAP-IV के कड़े प्रावधान लागू होने के बाद प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। बीते चार दिनों में दिल्ली में 2.12 लाख से अधिक नए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। यह जानकारी पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को दी। मंत्री के अनुसार, इस अवधि में करीब 10 हजार वाहन अनिवार्य उत्सर्जन जांच में असफल पाए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों और नियमों की अनदेखी करने वाले निजी कार्यालयों के खिलाफ अब कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को सुधार की संभावना प्रेस वार्ता में सिरसा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर में कमी आने से मंगलवार से मौसम की स्थिति में सुधार की संभावना है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कारखानों और उद्योगों को बिना किसी अतिरिक्त चेतावनी के सील किया जाएगा। इसके अलावा जिन इकाइयों ने ऑनलाइन कंसेंट मैनेजमेंट के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पर्यावरण मंत्री ने निजी कंपनियों को निर्देश दिया कि वे 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति और वर्क-फ्रॉम-होम के नियमों का पालन करें। उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों को बंद किया जाएगा। अवैध उद्योगों को बंद करने के लिए निरीक्षण जारी उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की टीमें अवैध उद्योगों को तुरंत बंद करने के लिए लगातार निरीक्षण कर रही हैं। इसके साथ ही राजधानी में सड़कों की धुलाई, कचरे का बायोमाइनिंग के जरिए निपटान जैसे कदम भी तेज किए गए हैं। सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभिन्न एजेंसियों और स्थानीय निकायों के समन्वय से दिल्ली को धूल-मुक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके अलावा डीडीए और राजस्व विभाग के सहयोग से जल निकायों के पुनर्जीवन की योजना पर भी काम चल रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्षों में लुप्त हो चुके कम से कम 50 प्रतिशत जल स्रोतों को फिर से विकसित किया जाए। समाचार एजेंसा पीटीआई के इनपुट के साथ
GRAP-IV Implementation PUC Certificates Delhi Air Quality Delhi Pollution Crackdown Delhi Delhi Environment News Vehicle Emission Control Delhi Transport Department Air Pollution対策 Delhi New Delhi City 2.12 LAC PUC New PUC Manjinder Singh Sirsa New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में 72 घंटे में एक लाख से ज्यादा PUC जारी, 12 हजार से अधिक गाड़ियों का चालान हुआदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार सक्रिय है। बीते तीन दिनों में एक लाख से अधिक गाड़ियों की प्रदूषण जांच हुई है। 12 हजार से ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई हुई है।
Read more »
गजब! PUC सेंटर पर हो रही सेटिंग, 50रुपये में पॉल्यूशन लेवल सही, जानें क्या है पूरा माजरादिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। नरेला आईटीआई के पास एक पेट्रोल पंप पर प्रदूषण जांच के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं।
Read more »
दिल्ली में GRAP-4 की पाबंदियां बेअसर, प्रशासन की कोशिशें हो रही फेल; हीटर की जगह जल रहे अलावदिल्ली में GRAP-4 के बावजूद प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। प्रशासन की कोशिशें विफल होती दिख रही हैं, क्योंकि लोग ठंड से बचने के लिए हीटर की जगह अलाव जला रहे हैं। इससे प्रदूषण और बढ़ रहा है और GRAP-4 के नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
Read more »
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार की सख्ती, PUC सर्टिफिकेट की संख्या में भारी इजाफानई दिल्ली में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। सरकार की सख्ती के कारण PUC सर्टिफिकेट बनवाने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। शनिवार को एक दिन में सबसे अधिक 50,612 PUC सर्टिफिकेट बनाए गए। पिछले 11 दिनों में करीब तीन लाख सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। बिना PUC के ईंधन न मिलने के कारण लोग PUC बनवाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
Read more »
दिल्ली की इन फैक्ट्रियों-कंपनियों पर लगने वाला है ताला.. सरकार ने किया एक्शन का ऐलानDelhi Pollution: दिल्ली के मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने बताया कि पिछले चार दिनों से GRAP IV लागू है और इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि मौसम बेहद खराब रहने के कारण सरकार को सख्त फैसले लेने पड़े
Read more »
दिल्ली में एक्सटेंसिव ड्राइव शुरू, प्रॉपर्टीज होंगी सील; 'वर्क फ्रॉम होम' को लेकर मंत्री सिरसा ने दी चेतावनीदिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से हवा की गुणवत्ता बिगड़ी है। GRAP-4 के नियमों का पालन हो रहा है, जिसके तहत 2 लाख से ज्यादा गाड़ियों का PUC टेस्ट हुआ। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली को साफ रखने के लिए सड़कों की धुलाई और सफाई जारी है, साथ ही...
Read more »
