दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: शिक्षा का मुद्दा

राजनीति News

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: शिक्षा का मुद्दा
DELHI ASSEMBLY ELECTION2025AAP
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 72 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान जारी है. इस बार उम्मीदवारों की शिक्षा भी चुनाव में एक प्रमुख मुद्दा बन गई है.

दिल्ली में विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान जारी है. दिल्ली की करीब 1.56 करोड़ वोटर उम्मीदवारों का भाग्य लिखेंगे. शाम 6 बजे मतदान खत्म होने के साथ ही उम्मीदवारों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम में कैद हो जाएगा. हालांकि उनके भाग्य का फैसला 8 फरवरी को मतगणना के बाद ही होगा. क्योंकि दिल्ली देश की राजधानी है, इसलिए पूरे देश की नजरें यहां की सियासत पर टिकी रहती हैं. दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है.

हालांकि अपने असित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस भी चुनावी बाजी जीतने में कोई कसर शेष नहीं छोड़ना चाहती. दिल्ली में कुछ सीटें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. इन सीटों में कोई अपने रोचक इतिहास को लेकर तो कोई अमीर-गरीब उम्मीदवार को लेकर चर्चा में है. लेकिन आज हम आपके साथ कुछ ऐसे उम्मीदवारों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो अपनी शिक्षा को लेकर चर्चा का विषय बने हैं. क्योंकि दिल्ली एक महानगर भी है और देश की राजधानी तो है ही. माना जाता है कि यहां का वोटर शिक्षित है और शिक्षा उनके लिए चुनाव का एक अहम मुद्दा भी है. ऐसे में उम्मीदवार का शिक्षित होने भी उनके लिए काफी मायने रखता है. नई दिल्ली विधानसभा सीट सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली की सबसे महत्वपूर्ण सीट नई दिल्ली की. इस सीट पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं. केजरीवाल के पास आईआईटी खड़गपुर से बीटेक हैं. जबकि बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के पास एमबीए की डिग्री है. इसके अलावा कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. कालका जी सीट से चुनाव लड़ रहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी के पास मास्टर डिग्री है. आतिशी ने दिल्ली युनिवर्टिसी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. आतिशी ने Oxford University से इतिहास में मास्टर डिग्री की है. जबकि उनके प्रतिद्वंदी और बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एलएलबी तक पढ़ाई की है. कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा की बात करें तो उन्होंने ग्रेजुएशन किया है. इसके अलावा वजीरपुर से कांग्रेस की रागिनी नायक पीएचडी होल्डर हैं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

DELHI ASSEMBLY ELECTION 2025 AAP BJP CONGRESS EDUCATION VOTERS NEW DELHI KAALKJI VAZIRPUR

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नई दिल्ली सीट पर होगी रोमांचक चुनावी लड़ाईनई दिल्ली सीट पर होगी रोमांचक चुनावी लड़ाई2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल का मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के साथ होगा।
Read more »

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP बीजेपी से पूछ रही है - दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: AAP बीजेपी से पूछ रही है - दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार में आम आदमी पार्टी बीजेपी को चुनौती दे रही है और पूछ रही है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। बीजेपी इस पर जवाब देने से बच रही है और कह रही है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली रहेगी जैसा कि इन दिनों आतिशी के साथ वाली कुर्सी रहती है।
Read more »

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: सबसे छोटी और सबसे बड़ी सीट कौन सी है?दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: सबसे छोटी और सबसे बड़ी सीट कौन सी है?दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस लेख में, हम दिल्ली की सबसे छोटी और सबसे बड़ी विधानसभा सीटों की जानकारी साझा करते हैं।
Read more »

BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी किया वादों की लिस्टBJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी किया वादों की लिस्टभारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने घोषणापत्र का पहला भाग जारी किया है। इसमें महिलाओं को विशेष ध्यान दिया गया है।
Read more »

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : गठबंधन नहीं, दिल्ली देती है एक दल का साथ; गवाह है इतिहासदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : गठबंधन नहीं, दिल्ली देती है एक दल का साथ; गवाह है इतिहासदिल्ली की राजनीति में गठबंधन की भूमिका हमेशा से चर्चा का विषय रही है। हालांकि, अब तक के अनुभवों से स्पष्ट होता है कि भाजपा, कांग्रेस और जनता दल के लिए गठबंधन करना फायदे
Read more »

दिल्ली स्कूलों में चुनाव की छुट्टी रहेगी?दिल्ली स्कूलों में चुनाव की छुट्टी रहेगी?दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते स्कूलों में छुट्टी होने की चर्चा है। स्कूलों को लेकर दिल्ली सरकार या शिक्षा विभाग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:54:19