दिल्ली एनसीआर में सर्दियों की हल्की ठंड का एहसास करा रही है। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन बादलों की आवाजाही और हल्की हवाएं चल रही हैं। रात का तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 फरवरी को देर शाम हल्की बारिश होने की संभावना है। 19 फरवरी को भी सुबह हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही के साथ ठंडी हवाएं चल सकती हैं। 20-22 फरवरी को बादल और धूप रहने का अनुमान है, जबकि 23 फरवरी से मौसम साफ होगा और धूप तेज होगी।
Weather News : दिल्ली-NCR से विदा होती हुई सर्दी कहीं ना कहीं लोगों को हल्की ठंड का एहसास कराते हुई जा रही है. यही वजह है कि कल पूरा दिन हल्के बादल रहे, हल्की हवाएं चलती रही, जिस वजह से लोगों को दिन और रात के वक्त हल्की सर्दी का एहसास हुआ.
यही नहीं बात करें आज के मौसम की तो आज पूरे दिल्ली एनसीआर में खास तौर पर दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. लेकिन इसी के साथ बादलों की आवाजाही भी लगी रही. इसके अलावा हवाएं भी 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही. बात करें रात तापमान की तो पूरे दिल्ली एनसीआर में आज रात का तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है. यह खबर भी पढ़ें- SIP : 40 की उम्र में बनना है करोड़पति तो समझ लें 12-15-20 का फॉर्मूला, रिटायरमेंट से पहले ही तैयार हो जाएगा मोटा फंड 18 फरवरी को देर शाम बारिश भी होने का पूर्वानुमान कल यानी 18 फरवरी को देर शाम बारिश भी होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो आज रात को सक्रिय हो जाएगा. हिमालयन रीजन में इसके बाद कल देर शाम दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. यह बारिश नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हो सकती है. इसके बाद 19 फरवरी को सुबह के वक्त हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही के साथ ठंडी हवाएं भी चलने का एक पूर्वानुमान भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. यानी अगले दो दिनों तक दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिस वजह से तापमान 30 से लुढ़क कर एक बार फिर 28° सेल्सियस पर आ जाएगा. यह खबर भी पढ़ें- Indian Railway : ट्रेन एक्सीडेंट में IRCTC की तरफ किन लोगों को दिया जाता है मुआवजा? ये रहा नियम 20-21 और 22 फरवरी को बादल रहेंगे इसके बाद 20-21 और 22 फरवरी को बादल रहेंगे. हल्की हवाएं चलती रहेंगी और इसके साथ ही धूप भी बीच में आती जाती रहेगी, लेकिन बात करें 23 फरवरी की तो 23 फरवरी से एक बार फिर मौसम साफ होगा. धूप की तीखे तेवर देखने को मिलेंगे और धूप की झटक तेज होगी. सुबह से ही मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है, लेकिन फिलहाल मौसम में पूरे बदलाव होते रहेंगे यानी फरवरी के अंत तक मौसम में बदलाव इसी तरह बने रहेंगे. कभी हल्का ठंडा होगा तो कभी हल्का गर्म, लेकिन फिलहाल दिल्ली मौसम विभाग पूरी तरह से मौसम में हो रहे पल-पल बदलाव की जानकारी ले रहा है, निगरानी कर रहा है. यही नहीं दिल्ली में आज सुबह भूकंप के भी तेज झटके महसूस किए गए.
WEATHER TEMPERATURE RAIN CLOUDS WIND
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का असर, 41 ट्रेनें लेटदिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का असर, 41 ट्रेनें लेट
Read more »
गाजियाबाद में शीतलहर, एनसीआर में मौसम में बदलावगाजियाबाद में शीतलहर का प्रकोप है, एनसीआर में मौसम में बदलाव की संभावना है। हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा और आसपास के जिलों में भी मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
Read more »
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान, बारिश की उम्मीददिल्ली-एनसीआर में बढ़ते तापमान के साथ वसंत मौसम का आगमन हुआ है। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भारी बर्फबारी की संभावना है।
Read more »
दिल्ली एनसीआर में बदल जाएगा मौसम, बारिश और ठंड की संभावनादिल्ली एनसीआर में मौसम में बदलाव का दौर शुरू होने वाला है। ठंड बढ़ने लगी है और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
Read more »
दिल्ली एनसीआर में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंडदिल्ली एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है। आज से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। धूप का प्रभाव कम होगा और बारिश की संभावना है।
Read more »
गर्मी की वापसी: उत्तर और दक्षिण भारत में बढ़ेगी गर्मीदिल्ली और एनसीआर में गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि उत्तर और दक्षिण भारत में गर्मी बढ़ने वाली है।
Read more »
