मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने पर नेताओं की निंदा की है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली । महाराष्ट्र व झारखंड के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में महिलाओं को लेकर नेता अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी महिला के लिए अपमानजनक बातें नहीं करनी चाहिए। इसके लिए चुनाव आयोग के सख्त दिशा निर्देश हैं। उनकी इस तरह की टिप्पणी से नेताओं में सुधार आने की उम्मीद है। दिल्ली की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस नेता व सांसद प्रियंका वाड्रा और मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की
अमर्यादित टिप्पणी से महिलाओं के अपमान का मामला तूल पकड़ रहा है। बिधूड़ी कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी के विरुद्ध भाजपा के प्रत्याशी हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि वह कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों की तरह बना देंगे। उसके बाद रविवार को परिवर्तन रैली में कहा था कि आतिशी मार्लेना अब सिंह बन गई है। उन्होंने अपना पिता बदल लिया है। उनके इस बयान से कांग्रेस और आप में भारी नाराजगी है। आप संयोजक केजरीवाल सहित अन्य आप नेता व कांग्रेस नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की है। भाजपा ने भी नेताओं को व्यक्तिगत टिप्पणी से बचने के लिए कहा है। बिधूड़ी ने अपने बयान किए क्षमा मांग ली है, लेकिन मामला शांत नहीं हो रहा है। उसी दिन बसपा नेता आकाश आनंद ने भी कोंडली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था केजरीवाल के वादे द्रौपदी की साड़ी की तरह है, वह फेंकते हैं हम लपेटते हैं। बिधूड़ी से पहले भी दिल्ली के नेता महिलाओं को लेकर अमर्यादित बयानबाजी करते रहे हैं। लोकसभा चुनाव के समय आप की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री के सहायक पर मारपीट का आरोप लगाया था। मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। उस घटना के बाद उन्होंने आप नेताओं व समर्थकों पर इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया था। नवंबर में उन्होंने उत्तम नगर के विधायक नरेश बाल्यान का एक वीडियो शेयर कर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया था। वीडियो में वीडियो में बाल्यान कह रहे थे -सब टकाटक हो जाएगा, फर्स्ट क्लास हो जाएगा। हेमा मालिनी के गालों जैसा रोड बना देंगे उत्तम नगर में। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी को अपना चेहरा बनाय
चुनाव महिलाओं अपमानजनक टिप्पणी राजनीति दिल्ली
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली मेट्रो कर्मी ने 100 महिलाओं को धोखा दियादिल्ली मेट्रो में एक सीनियर ऑफिसर मनोज ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भोली महिलाओं से बातचीत की और उन्हें धोखा दिया। उसने कई महिलाओं को शादी का वादा किया लेकिन ऐसा नहीं किया।
Read more »
बीजेवाईएम ने मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ कीबीजेवाईएम कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की और आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।
Read more »
दिल्ली विधानसभा चुनाव: राजनीति की नई पीढ़ी, बेटों पर दांव लगायादिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीति की नई पीढ़ी पर दांव लगाया गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीन विधायकों का टिकट काटकर उनके बेटों को चुनाव लड़ने का मौका दिया है।
Read more »
दिल्ली चुनाव: केजरीवाल पर वोट खरीदने का आरोपदिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी पार्टियों पर उनके विधानसभा क्षेत्र में वोट खरीदने का आरोप लगाया है।
Read more »
दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा: ड्राइवर महिलाओं को नहीं रोकते?दिल्ली में महिलाओं के लिए मुक्त बस सेवा के बावजूद, महिलाओं का यह दावा है कि ड्राइवर उन्हें देखकर बस रोकने से बचते हैं।
Read more »
दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका निर्णायकदिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी। इस बार चुनाव में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।
Read more »
