AAP के मेनिफेस्टो में यमुना की सफाई का वादा PankajJainClick
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से यमुना नदी गुजरती है. दिल्ली में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार और कई बड़े समाजसेवी रहते हैं. इसके बावजूद यमुना की हालत काफी खराब है. इसकी सफाई के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत यमुना किनारे रहने वालों और यहां से गुजरने वालों को दिख जाती है.
दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में भी यमुना की हालत सुधारने का वादा किया था. पार्टी के 70 प्वाइंट एक्शन प्लान में यमुना को 15वां स्थान दिया गया. 4 साल गुजर जाने के बाद दिल्ली सरकार ने क्या काम किया, यह सबके सामने है. अब फिर से AAP ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किए संकल्प पत्र में यमुना का कायाकल्प करने का वादा किया है. आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो में यह भी बताया गया कि अब तक दिल्ली सरकार ने क्या किया और पूर्ण राज्य बनने के बाद क्या करेंगे.- करीब 110 एमजीडी गंदे नाले के पानी को यमुना में प्रवाहित होने से रोका गया, जिसे एसटीपी के जरिए इस्तेमाल करने लायक बनाया. - दिल्ली जल बोर्ड द्वारा यमुना कायाकल्प योजना की शुरुआत की, जिसके तहत यमुना में आने वाले गंदे पानी, ठोस कचरा और रिसाव से बचाव के इंतजाम किए जाएंगे. इसके लिए 2019-20 के बजट में 75 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.- कई सरकारी एजेंसियों के साथ तालमेल, यमुना को 10 साल के भीतर टेम्स और सियोल की तर्ज पर साफ और स्वच्छ बनाया जा सकता है. - आकर्षक रिवर फ्रंट की स्थापना, नदी के किनारे 'रिवर फ्रंट डेवल्पमेंट' योजना के तहत होगा काम, जो ईको-सिस्टम को बरकरार रखेगा.- नदी के आस-पास अनधिकृत निर्माण पर लगेगी रोक.- यमुना किनारे बनाए जाएंगे 50 घाट, जहां नियमित तौर पर होगी संध्या आरती. छठ पूजा के लिए सुविधाजनक घाट का इंतजाम। यमुना की सफाई पर 'आजतक' ने आम आदमी पार्टी के उन लोकसभा उम्मीदवारों से सवाल पूछा, जिनके क्षेत्र से यमुना सबसे ज्यादा गुजरती है. उत्तरी-पूर्वी दिल्ली लोकसभा से आम आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिलीप पांडेय ने दावा करते हुए कहा"दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना की सफाई का 3 फेज का एक प्लान बनाया है, जिसका रिजल्ट सफल होगा. हम केंद्र सरकार से संवाद करते आये हैं, उनसे मदद की गुहार भी लगाते हैं. यमुना की सफाई के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार काम कर रही है." आगे पूछने पर कि क्या केंद्र और राज्य सरकार का झगड़ा भी यमुना की सफाई में रोड़ा बन रही है? जवाब में दिलीप पांडेय ने कहा कि राज्य की सरकार का केंद्र सरकार से तालमेल होता तो काम अच्छा होता ही है. इसलिए आम आदमी पार्टी का सांसद होना ज़रूरी है जो दिल्ली सरकार की योजनाओं को केंद्र सरकार के सामने मजबूती से रख सके. हालांकि पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने यमुना में गंदगी की वजह कच्ची कॉलोनियों को बताया है. 'आजतक' के सवाल पर आतिशी ने जवाब देते हुए कहा कि"दिल्ली की यमुना में बिना ट्रीट हुआ नाले का पानी जाता है क्योंकि करीब 75% दिल्ली कच्ची कॉलोनियों में रहती है और इन कच्ची कॉलोनियों में पानी, सीवर और नालियों की व्यवस्था पिछले 20 साल तक पिछली सरकारों से नही हुई. इसलिए ये अपेक्षा रखना की 4 साल में 75% जनता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बन जाएंगे, ये सम्भव नही है। इन कच्ची कॉलोनियों में जगह की समस्या सबसे बड़ी है. आम आदमी पार्टी सरकार ने मिनी सीवेज प्लांट की योजना बनाई है, जिससे यमुना की सफाई मुमकिन होगी." पूरे मामले में 'आजतक' ने नदियों की सफाई पर लंबे वक्त से रिसर्च करते आए वैज्ञानिक फैयाज़ ख़ुदसर से बातचीत की. मेनिफेस्टो में राजनीतिक दलों के वादों पर एक अलग अंदाज में तंज कसते हुए फैयाज़ ख़ुदसर ने कहा कि आम जनता ने सड़कें, फ्लाईओवर, मॉल, मेट्रो, अच्छे अस्पताल मांगें जो सरकार ने दिए. लेकिन अच्छी नदी कभी किसी ने नही मांगी. नदी को हमने नज़रंदाज़ किया क्योंकि साफ हवा या पानी की मांग मजबूती से सरकार के सामने नही रखा तो मेनिफेस्टो का हिस्सा कैसे बनेगा. उन्होंने आगे बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने एक आदेश में यमुना, गंगा, यमुना, काली और कृष्णि नदी को साफ करने के लिए यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के मॉडल का उदाहरण दिया था. फैयाज़ ख़ुदसर बताते हैं कि नदी को ज़िंदगी देने का एक प्लान है. दिल्ली में यमुना को साफ करने के लिए एक ऐसा सिस्टम बनाया जाए जिससे नाला सीधे नदी में न जाए. नदी किनारे ऐसा सिस्टम तैयार किया जा सकता है. जानकारों का मानना है कि दिल्ली में यमुना में रंग बदलती है. पल्ला में यमुना मटमैली होती है, आगे वज़ीरावाद में यमुना हरे रंग की हो जाती है, यहां मौजूद प्लांट में पीने का पानी निकालने के लिए यमुना को रोका जाता हैं. वज़ीराबाद के आगे यमुना 22 किलोमीटर तक बहती है, जिसमें एक बूंद पीने का पानी नहीं होता है. यमुना में 20 से 22 नाले मिलते हैं, इनमें सबसे पहला और बड़ा नजफगढ़ का ड्रेन है, जो यमुना के विनाश की बड़ी वजह है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खबरदार: वाराणसी में पीएम मोदी से सीधे टकराव से हटीं प्रियंका! Massive crowd in road show reflects presence of Modi magic - khabardar AajTakआज वाराणसी में पीएम मोदी का करीब ढाई घंटे का रोड शो हुआ, रोड शो के दौरान वाराणसी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ गया. जहां- जहां से पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला निकला, वहां हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए. कुछ इसी प्रकार की तस्वीर हमने 2014 में पहली बार देखी थी जब नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए पहली बार वाराणसी में नामांकन भरने के लिए आए थे. पांच साल बाद वो प्रधानमंत्री के तौर पर नामांकन भरने आए हैं और इस नामांकन से पहले आज जो वाराणसी की सड़कों पर नरेंद्र मोदी के नाम का माहौल दिखा वो इस बात को पुख्ता करता है कि आज के दौर में राजनीति के सबसे बड़े ब्रांड नरेंद्र मोदी की चमक और धमक अभी बनी हुई है. आज पीएम मोदी भगवामय दिखे, तो काशी मोदीमय दिखी. आज खबरदार में हम आपको बताएंगे आज वाराणसी की सड़कों का क्या माहौल था, किस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी समर्थक अलग अलग रंग में दिख रहे थे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की मौत की जांच पर लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट का आदेशपीठ ने अपने आदेश में तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी करने के साथ ही जांच आयोग की कार्यवाही पर रोक लगा दी.
Read more »
चौथा चरण: अपना किला बचा पाएगी बीजेपी या कांग्रेस करेगी सेंधमारीदेश के 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए प्रचार अभियान हफ्तों की अथक मेहनत के बाद शनिवार को थम गया. चौथे चरण का चुनाव जिन सीटों पर होना है उनमें महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, पश्चिम बंगाल की 8, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 5, राजस्थान की 13 और अनंतनाग निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा शामिल है.
Read more »
कर्नाटक: बेंगलुरु में सीवर की सफाई के दौरान दो लोगों की मौतकर्नाटक: बेंगलुरु में सीवर की सफाई के दौरान दो लोगों की मौत Karnataka Bengluru ManualScavenging कर्नाटक बेंगलुरू मैनुअलस्कैवेंजिंग
Read more »
हिंदी हार्टलैंड में भाजपा की अग्निपरीक्षा, अंतिम चार चरणों में 7 राज्यों की 159 सीटों पर मतदानसोमवार से शुरू हो रहे लोकसभा चुनाव के अंतिम चार चरणों में हिंदी हार्टलैंड के 7 राज्य भाजपा की सियासी तकदीर लिखेंगे। BJP4India INCIndia samajwadiparty Election2019 Loksabha2019 LokSabhaElections2019 VoteKaro
Read more »
बाबुल सुप्रियो की गाड़ी में तोड़फोड़, आजतक की टीम पर TMC समर्थकों का हमला
Read more »
LIVE: BJP ने EC से की राहुल की शिकायत, अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोपBJP ने चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत, अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लाइव ब्लॉग- LokSabhaElections2019
Read more »
पीएम मोदी का ममता को जवाब- दीदी मुझे बंगाल की मिट्टी के रसगुल्ले का इंतजारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 'मिट्टी वाले रसगुल्ले' को लेकर निशाना साधा है। LokSabhaElections2019 narendramodi BJP4India
Read more »
हिममानव 'येति' की मौजूदगी का भारतीय सेना ने किया दावा, शेयर की तस्वीरेंपहली बार भारतीय सेना ने हिम मानव येती की मौजूदगी को लेकर सबूत पेश किया है। सेना ने येती के पैरों के निशान वाली तीन तस्वीरें शेयर की हैं।
Read more »
केरल: IS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, श्रीलंका जैसे आतंकी हमले की साजिश का शक-Navbharat TimesHindi Samachar: 21 अप्रैल को ईसाइयों के पवित्र त्योहार ईस्टर पर श्रीलंका में सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ। राजधानी कोलंबो समेत कई जगहों पर 8 सीरियल ब्लास्ट में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
Read more »
