दिल्ली चुनाव: दलबदलुओं की किस्मत, दिल्लीवासियों का पसंदीदा

राजनीति News

दिल्ली चुनाव: दलबदलुओं की किस्मत, दिल्लीवासियों का पसंदीदा
दिल्ली चुनावदलबदलभाजपा
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 165 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 51%

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में दलबदलु उम्मीदवारों की किस्मत देखने लायक रही। भाजपा में आए दलबदलुओं की जीत हुई जबकि आप और कांग्रेस में गए दलबदलुओं को हार का सामना करना पड़ा। दिल्लीवासियों ने उन उम्मीदवारों को सबसे अधिक समर्थन दिया जो आप और कांग्रेस से भाजपा में आए थे।

नई दिल्ली सीट से तीन बार के विधायक केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा से हार मिली, जबकि मनीष सिसोदिया अपनी सीट पटपड़गंज को छोड़कर जंगपुरा से चुनावी मैदान में थे, लेकिन उन्हें भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से शिकस्त मिली। वहीं, शकूर बस्ती सीट भी हॉट सीट थी। यहां से सत्येंद्र जैन भाजपा के करनैल सिंह से हार गए। साथ ही, मालवीय नगर सीट से सोमनाथ भारती को भाजपा के सतीश उपाध्याय से हार मिली है। ताहिर हुसैन व शिफा उर रहमान भी हार े मुस्तफाबाद से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार ताहिर हुसैन को भी हार मिली है। वे जेल में हैं। ओखला से पार्टी के उम्मीदवार शिफा उर रहमान को भी हाल मिली है। वहीं, सीएम आतिशी ने मामूली अंतर से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को हरा दिया है। ऐसे में आतिशी की जीत आप के लिए राहत की खबर है। दिल्लीवासियों को भाए ये उम्मीदवार आप और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए उम्मीदवार दिल्लीवासियों को सबसे अधिक भाए हैं। इस चुनाव में कुल 21 दलबदल ुओं ने रणभूमि में अपनी किस्मत आजमाई थी। इसमें भाजपा से नौ दलबदल ुओं में से पांच ने अपनी सीट पक्की की है। जबकि आप के सात में से केवल तीन उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। ऐसे में केवल आठ दलबदल ुओं ने जीत का सेहरा पहना है। यह उम्मीदवार पाला बदलने में माहिर रहे हैं। हैरानी की बात है कि कांग्रेस में जाने वाले पांच दलबदल ू में से कोई भी उम्मीदवार जीत नहीं दर्ज करा पाए हैं। भाजपा के जीत के रथ को इन पांच उम्मीदवारों ने आगे बढ़ाया भाजपा में आप व कांग्रेस से आए उम्मीदवारों ने जीत के रथ को आगे बढ़ाया है। इसमें दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने भाजपा की टिकट से बिजवासन से बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली ने गांधी नगर, राजकुमार चौहान ने मंगोलपुरी, कांग्रेस से भाजपा में आए नीरज बसोया ने कस्तूरबा नगर, आप से भाजपा में आए करतार सिंह तंवर ने छतरपुर से जीत दर्ज की है। चुनाव के परिणाम में इन्हें दिल्ली चुनाव का असल मौसम वैज्ञानिक कहा जा रहा है। भाजपा से आप में आने वाले तीन उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज भाजपा से आप में आए अनिल झा ने किराड़ी, प्रवेश रतन ने पटेल नगर और कांग्रेस से आप में आए चौधरी जुबैर अहमद को मैदान में उतारा था। इन्हें जीत का सेहरा मिला है। इसके अलावा आप से भाजपा में आए राजकुमार आनंद, प्रियंका गौतम, मनीष चौधरी व बीएसपी से आए नारायण दत्त शर्मा को हार का समाना करना पड़ा है। ऐसे में 21 में से आठ दलबदल ुओं ने चुनाव से पहले पाला बदलने के बावजूद जीत की दर्ज की है। बात दें कि 2020 विधानसभा चुनाव में कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने दल बदलकर अपनी किस्मत आजमाई थी। इसमें सात प्रत्याशियों को जीत का स्वाद चखने को मिला था। बाकि, सात प्रत्याशी धड़ाम हो गए थे। ऐसे में सियासी संग्राम में पाला बदलने वालों का 50 फीसदी स्कोर रहा है। पिछले चुनाव में सात में से छह प्रत्याशी आप से विजयी हुए थे। जबकि आठ प्रत्याशियों को भाजपा और कांग्रेस में जाने के बाद हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, इस बार यह चाल उलट गई है। भाजपा से आप व कांग्रेस में जाने वाले उम्मीदवारों को हुआ नुकसान चुनाव में भाजपा से आप व कांग्रेस में जाने वाले उम्मीदवारों को नुकसान हुआ है। भाजपा से आप में शामिल हुए पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी, ब्रह्म सिंह तंवर, सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, रमेश पहलवान के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन, महेंद्र चौधरी भी चुनावी दंगल में हार गए हैं। आप से कांग्रेस में गए दलबदल ू इसी तरह आप से कांग्रेस में आए देवेंद्र सहरावत, अब्दुल रहमान, धर्मपाल लाकड़ा, राजेश कुमार गुप्ता व हाजी मोहम्मद इशराक खान भी हार गए हैं। मुख्य दलों ने बखूबी से बड़ी संख्या में दलबदल ुओं को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन, जिस पार्टी को जनादेश मिला उसमें जाने वाले दलबदल ुओं को जीत मिली है।.

नई दिल्ली सीट से तीन बार के विधायक केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा से हार मिली, जबकि मनीष सिसोदिया अपनी सीट पटपड़गंज को छोड़कर जंगपुरा से चुनावी मैदान में थे, लेकिन उन्हें भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से शिकस्त मिली। वहीं, शकूर बस्ती सीट भी हॉट सीट थी। यहां से सत्येंद्र जैन भाजपा के करनैल सिंह से हार गए। साथ ही, मालवीय नगर सीट से सोमनाथ भारती को भाजपा के सतीश उपाध्याय से हार मिली है। ताहिर हुसैन व शिफा उर रहमान भी हारे मुस्तफाबाद से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार ताहिर हुसैन को भी हार मिली है। वे जेल में हैं। ओखला से पार्टी के उम्मीदवार शिफा उर रहमान को भी हाल मिली है। वहीं, सीएम आतिशी ने मामूली अंतर से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को हरा दिया है। ऐसे में आतिशी की जीत आप के लिए राहत की खबर है। दिल्लीवासियों को भाए ये उम्मीदवार आप और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए उम्मीदवार दिल्लीवासियों को सबसे अधिक भाए हैं। इस चुनाव में कुल 21 दलबदलुओं ने रणभूमि में अपनी किस्मत आजमाई थी। इसमें भाजपा से नौ दलबदलुओं में से पांच ने अपनी सीट पक्की की है। जबकि आप के सात में से केवल तीन उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। ऐसे में केवल आठ दलबदलुओं ने जीत का सेहरा पहना है। यह उम्मीदवार पाला बदलने में माहिर रहे हैं। हैरानी की बात है कि कांग्रेस में जाने वाले पांच दलबदलू में से कोई भी उम्मीदवार जीत नहीं दर्ज करा पाए हैं। भाजपा के जीत के रथ को इन पांच उम्मीदवारों ने आगे बढ़ाया भाजपा में आप व कांग्रेस से आए उम्मीदवारों ने जीत के रथ को आगे बढ़ाया है। इसमें दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने भाजपा की टिकट से बिजवासन से बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली ने गांधी नगर, राजकुमार चौहान ने मंगोलपुरी, कांग्रेस से भाजपा में आए नीरज बसोया ने कस्तूरबा नगर, आप से भाजपा में आए करतार सिंह तंवर ने छतरपुर से जीत दर्ज की है। चुनाव के परिणाम में इन्हें दिल्ली चुनाव का असल मौसम वैज्ञानिक कहा जा रहा है। भाजपा से आप में आने वाले तीन उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज भाजपा से आप में आए अनिल झा ने किराड़ी, प्रवेश रतन ने पटेल नगर और कांग्रेस से आप में आए चौधरी जुबैर अहमद को मैदान में उतारा था। इन्हें जीत का सेहरा मिला है। इसके अलावा आप से भाजपा में आए राजकुमार आनंद, प्रियंका गौतम, मनीष चौधरी व बीएसपी से आए नारायण दत्त शर्मा को हार का समाना करना पड़ा है। ऐसे में 21 में से आठ दलबदलुओं ने चुनाव से पहले पाला बदलने के बावजूद जीत की दर्ज की है। बात दें कि 2020 विधानसभा चुनाव में कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने दल बदलकर अपनी किस्मत आजमाई थी। इसमें सात प्रत्याशियों को जीत का स्वाद चखने को मिला था। बाकि, सात प्रत्याशी धड़ाम हो गए थे। ऐसे में सियासी संग्राम में पाला बदलने वालों का 50 फीसदी स्कोर रहा है। पिछले चुनाव में सात में से छह प्रत्याशी आप से विजयी हुए थे। जबकि आठ प्रत्याशियों को भाजपा और कांग्रेस में जाने के बाद हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, इस बार यह चाल उलट गई है। भाजपा से आप व कांग्रेस में जाने वाले उम्मीदवारों को हुआ नुकसान चुनाव में भाजपा से आप व कांग्रेस में जाने वाले उम्मीदवारों को नुकसान हुआ है। भाजपा से आप में शामिल हुए पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी, ब्रह्म सिंह तंवर, सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, रमेश पहलवान के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन, महेंद्र चौधरी भी चुनावी दंगल में हार गए हैं। आप से कांग्रेस में गए दलबदलू इसी तरह आप से कांग्रेस में आए देवेंद्र सहरावत, अब्दुल रहमान, धर्मपाल लाकड़ा, राजेश कुमार गुप्ता व हाजी मोहम्मद इशराक खान भी हार गए हैं। मुख्य दलों ने बखूबी से बड़ी संख्या में दलबदलुओं को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन, जिस पार्टी को जनादेश मिला उसमें जाने वाले दलबदलुओं को जीत मिली है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

दिल्ली चुनाव दलबदल भाजपा आप कांग्रेस जीत हार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राहुल गांधी की दिल्ली चुनाव रैली में इंडिया ब्लॉक का दबदबा बचाने की तैयारीराहुल गांधी की दिल्ली चुनाव रैली में इंडिया ब्लॉक का दबदबा बचाने की तैयारीराहुल गांधी की दिल्ली चुनाव रैली में इंडिया ब्लॉक का दबदबा बचाने की तैयारी, कांग्रेस दिल्ली चुनाव को लेकर गंभीर क्यों हो गई है?
Read more »

दिल्ली स्कूलों में चुनाव की छुट्टी रहेगी?दिल्ली स्कूलों में चुनाव की छुट्टी रहेगी?दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते स्कूलों में छुट्टी होने की चर्चा है। स्कूलों को लेकर दिल्ली सरकार या शिक्षा विभाग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Read more »

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान प्रतिशत का विश्लेषण। इसमें 699 उम्मीदवारों में 96 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट इस चुनाव की सबसे हॉट सीट है।
Read more »

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम: पार्टी बदलने वाले नेताओं की किस्मतदिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम: पार्टी बदलने वाले नेताओं की किस्मतदिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों में पार्टी बदलने वाले कुछ नेताओं को जनता का भरपूर साथ मिला, जबकि कुछ को हार का सामना करना पड़ा. गांधी नगर सीट से अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी टिकट पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं प्रियंका गौतम को कोंडली सीट पर हार का सामना करना पड़ा.
Read more »

दिल्ली में BJP की विजय, केजरीवाल को हार का सामनादिल्ली में BJP की विजय, केजरीवाल को हार का सामनादिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में BJP ने बड़ी जीत हासिल की। केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा। अनुपम खेर ने केजरीवाल की हार पर ट्वीट किया है।
Read more »

दिल्ली चुनाव 2025: AAP से भारी जीत के बाद दिल्ली में क्या-क्या होगा बदलाव?दिल्ली चुनाव 2025: AAP से भारी जीत के बाद दिल्ली में क्या-क्या होगा बदलाव?दिल्ली चुनाव 2025 के परिणामों की विस्तृत रिपोर्ट जिसमें AAP की भारी जीत, प्रमुख रणनीतियां और दिल्ली में होने वाले संभावित बदलावों का विश्लेषण किया गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:20:14